Aaj Ki Taza Khabar, 13 जनवरी, 2023: हिमाचल में पुरानी पेंशन योजना लागू, पढ़ें देश और दुनिया की ताजा खबर

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Jan 13, 2023, 07:44 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar, Today's Breaking News, Hindi News , Hindi Samachar Today- आज की ताजा खबर 13 जनवरी, 2023: देश और दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिनका आप सबसे सीधा सरोकार है।

Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 13 जनवरी, 2023 : हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने अपना वादा पूरा करते हुए पहली कैबिनेट की बैठक में पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का फैसल लिया है। वहीं PM मोदी ने आज दुनिया के सबसे लंबे वाराणसी-डिब्रूगढ़ रिवर क्रूज को हरी झंडी दिखाई। दिग्गज समाजवादी नेता शरद यादव का देर शाम निधन हो गया है और आज उनका पार्थिव शरीर छतरपुर में स्थित उनके आवास पर दर्शन के लिए रखा जाएगा। देश और दुनिया की उन तमाम खबरों से रूबरू कराएंगे जिसका आपसे सीधा सरोकार है। पढ़ें आज की ताजा खबरें-

aaj ki taza khabar

आज की ताजा खबर

Himachal Old Pension Scheme: हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने अपना एक बड़ा वादा पूरा कर दिया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने पहली ही कैबिनेट में ही पुरानी पेंशन को बहाल करने का फैसला लिया है। चुनाव से पहले कांग्रेस ने वादा किया था कि वो सरकार में आने पर पहली कैबिनेट में ही इस योजना पर मुहर लगाएगी।

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य जोरों से जारी है। इंजीनियरों की मानें तो 70 प्रतिशत तक काम पूरा हो चुका है और दिसंबर 2023 तक भव्य राममंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। राम मंदिर में 12 दरवाजे और 392 खंभे होंगे।

End of Feed