Haryana Gurugram School Closed: हरियाणा सरकार विद्यालय शिक्षा निदेशालय के तहत पढ़ रहे बच्चों के लिए बड़ी खबर आई है। यहां कड़ाके की ठंड की वजह से जनजीवन बिगड़ चुका है। शीतलहर की वजह से अभी भी राज्य में कोई राहत की खबर नहीं आई है। हरियाणा सरकार ने भीषण सर्दी के कारण राज्य के सभी स्कूलों में अगले कुछ दिनों तक शीतकालीन अवकाश को बढ़ा दिया है। आधिकारिक खबर के अनुसार, दिनांक 23 जनवरी 2023 से विद्यालय दोबारा से खोले जाएंगे।
सरकारी तथा प्राइवेट दोनों बंद रहेंगे स्कूल
जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, हरियाणा राज्य में बढ़ाए गए अवकाश को सरकारी तथा प्राइवेट दोनों स्कूलों को मानना होगा। राज्य के स्कूल 21 जनवरी तक बंद रहेंगे और सीधे 23 जनवरी को खोले जाएंगे, बता दें, 22 जनवरी 2023 को रविवार रहेगा, जिसके चलते बच्चों को एक दिन का एक्स्ट्रा समय मिलेगा।
इन दिनों में ज्यादातर राज्यों में प्री बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में स्कूल प्री बोर्ड वाले छात्रों के लिए क्या निर्देश जारी करता है, उसका भी कक्षा 10वीं व कक्षा 12वीं के छात्रों को ध्यान देना जरूरी है। अपने बच्चों को स्कूल भेजने से पहले, माता-पिता के रूप में आपको पता होना चाहिए कि आपके राज्य में स्कूल कब तक बंद हैं व अब कब खुलेंगे।

हरियाणा में स्कूल बंद का आदेश
यूपी का भी हाल है बुरा
उत्तर प्रदेश सरकार ने शीत लहर की स्थिति को देखते हुए लखनऊ में स्कूलों को नौ जनवरी से 14 जनवरी तक कक्षा आठ तक के छात्रों के लिए बंद रखने का भी निर्देश दिया है। भीषण शीत लहर और घने कोहरे के कारण यूपी के मैनपुरी जिले में स्कूलों को 14 जनवरी, 2023 तक कक्षा 8 तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। 16 जनवरी, 2023 को स्कूलों के फिर से खुलने की उम्मीद है। अभिभावकों को यह ध्यान रखना होगा कि स्कूल 15 जनवरी को रविवार होने के कारण बंद रहेगा।
