
13 अप्रैल की ताजा खबर: कांग्रेस ने चंडीगढ़ से मनीष तिवारी को दिया टिकट; BJP को 586 करोड़ चंदा देने वाली कंपनी के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 13 अप्रैल 2024 और बड़ी खबरें: सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा उनकी गिरफ्तारी और उत्पाद शुल्क नीति मामले में उनकी रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका पर 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा। राष्ट्रीय जनता दल ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया, जिसे इसने परिवर्तन पत्र का नाम दिया गया है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि जो बात कहते हैं, उसे पूरा कर के भी दिखाते हैं। राजद के घोषणा पत्र में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा भी किया गया है। भाजपा 14 अप्रैल को लोकसभा चुनाव-2024 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है। पार्टी ने इसे संकल्प पत्र नाम दिया है। घोषणा पत्र तैयार करने के लिए पार्टी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में कुल 27 सदस्यीय समिति गठित की थी। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर वीडियो बनाने वाले 2 क्रिएटर्स को यूट्यूब की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही उनके उन वीडियोज से होने वाली कमाई पर भी रोक लगा दी गई है जो ईवीएम से जुड़े हुए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज यानी 13 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। वो आज बस्तर और बालोद में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके दौरे से पहले इलाके में कड़ी सुरक्षा तैनात की गई है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बगावत करने वाले कांग्रेस के छह पूर्व विधायकों पर आरोप लगाया कि उन्होंने पैसे जमा करने के लिए चंडीगढ़ में बड़े‘ब्रीफकेस’ खरीदे थे। गलोड़ में एक जनसभा के दौरान, मुख्यमंत्री ने कहा कि छह विधायकों ने पार्टी से बगावत कर दी लेकिन फिर भी राज्य में उनकी सरकार बरकरार है। आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों को ताजा अपडेट्स...
PBKS vs RR Live Score
Aaj Ki Taza Khabar, 14 April 2024