
12 नवम्बर 2024 हिंदी न्यूज़: झारखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, चीन में भीड़ में घुसी कार, 35 की मौत
हिंदी न्यूज़, 12 नवम्बर 2024 मुख्य समाचार: आज की ताजा खबर लाइव, 12 नवम्बर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: प्रवर्तन निदेशालय (ED) पश्चिम बंगाल और झारखंड में 17 जगहों पर छापेमारी कर रही है। दरअसल, मामला झारखंड में बांग्लादेशियों की अवैध घुसपैठ से जुड़ा हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन प्रतिनिधि माइक वाल्ट्ज को अपना राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चुना है। कनाडा के हिंदू मंदिरों पर हो रहे हमले के कारण एक बार फिर एक मंदिर में होने वाले कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, हिंसक हमले की आशंका होने के कारण ये कदम उठाया गया है। सीएम मोहन यादव ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 26 आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सीएम ने अपने दोनों प्रमुख सचिवों को मुख्यमंत्री कार्यालय से मुक्त करते हुए पूर्ण रूप से विभागीय जिम्मेदारी दे दी हैं।
- ओडिशा के केंद्रपाड़ा में मध्यप्रदेश के दंपति पर भीड़ ने हमला किया
- दिल्ली: कार की टक्कर से फ्लाईओवर से गिरे दो मोटरसाइकिल सवार
- गुरुग्राम : जेल में बंद गैंगस्टर कौशल चौधरी की पत्नी गिरफ्तार