LIVE

आज की ताजा खबर, 12 नवंबर, 2022: उधर मिस्र में मिनीबस गिरने से 22 की मौत, इधर राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी, चार अन्य दोषी रिहा

आज की ताजा खबर, 12 नवंबर, 2022: उधर मिस्र में मिनीबस गिरने से 22 की मौत, इधर राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी, चार अन्य दोषी रिहा

आज की ताजा खबर, 12 नवंबर, 2022: उधर मिस्र में मिनीबस गिरने से 22 की मौत, इधर राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी, चार अन्य दोषी रिहा

आज की ताजा खबर 12 नवंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today: मिस्र में शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें मिनी बस कैनाल में जा गिरी। इस दुर्घटना में 22 लोगों की जान चली गई। राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी श्रीहरन और चार अन्य दोषियों को शनिवार शाम को तमिलनाडु की जेलों से रिहा कर दिया गया। वेल्लोर में महिलाओं की विशेष जेल से रिहा होने के तुरंत बाद नलिनी वेल्लोर केंद्रीय जेल गई, जहां से उसके पति वी. श्रीहरन उर्फ मुरुगन को रिहा किया गया। मुरुगन के अलावा मामले में अन्य दोषी संथन को रिहाई के बाद पुलिस वाहन में राज्य के तिरुचिरापल्ली स्थित विशेष शरणार्थी शिविर ले जाया गया। दोनों श्रीलंकाई नागरिक हैं। इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए तीन और उम्मीदवारों की शनिवार को घोषणा की। हालांकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने अभी तक अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी के लिए निर्वाचन क्षेत्र तय नहीं किया है। वहीं, यूपी की मेरठ पुलिस ने बसपा नेता याकूब कुरैशी की बीवी और दो दोनों बेटों समेत सात लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पढ़ें, आज की बड़ी और अहम खबरें:

NOV 12, 2022 23:48 IST

Pet Dogs का आतंक: यहां कुत्ते ने काटा तो लगेगा 10,000 का जुर्माना!

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में पालतू कुत्तों के आतंक के मद्देनजर नोएडा प्राधिकरण ने अहम फैसले लिए हैं। गाइडलाइन के तहत अब शहर में बिना रजिस्ट्रेशन कुत्ता रखने पर दो हजार रुपए की पेनाल्टी लगेगी, जबकि पेट डॉगी के काटने के चलते अगर कोई जख्मी या चोटिल हुआ तब इस स्थिति में 10 हजार रुपए का जुर्माना...पढ़ें, पूरी खबर।
NOV 12, 2022 23:41 IST

हिमाचल में लगभग 66 फीसदी मतदान, लोगों ने हिमपात के बावजूद डाले वोट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये शनिवार को हुए मतदान में लगभग 66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया । निर्वाचन आयोग ने शाम पांच बजे तक मतदान के अस्थायी आंकड़ों के हवाले से यह जानकारी दी है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच मुकाबला है। विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए अहम परीक्षा है और वह लगातार दूसरी बार सरकार न बना पाने के प्रदेश के रिवाज को तोड़ने की कोशिश में है, जबकि कांग्रेस ने भी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जी-जान लगा दिया है। राजधानी शिमला से लेकर प्रदेश के ऊंचाई वाले बर्फ से ढके स्पीति तक, लोगों ने सर्दी के बावजूद नई सरकार को चुनने के लिए मतदान किया। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हिमपात हो रहा है।
NOV 12, 2022 23:40 IST

PM Modi को बताएंगे औकात, वो नहीं हो सकते Patel- बोले मिस्त्री

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस के सीनियर नेता मधुसूदन मिस्त्री ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी औकात बताएंगे। उन्होंने इसके साथ ही यह भी कहा कि पीएम मोदी सरदार पटेल नहीं हो सकते। मिस्त्री की यह टिप्पणी सूबे...पढ़ें, पूरी खबर।
NOV 12, 2022 22:53 IST

रिहा होने पर क्या बोलीं नलिनी श्रीहरन?

NOV 12, 2022 21:51 IST

स्थिति स्थिर, लेकिन अप्रत्याशित है : पूर्वी लद्दाख में हालात पर थलसेना प्रमुख ने कहा

थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने चीन से लगे क्षेत्र में सीमा गतिरोध लंबे समय से जारी रहने के बीच शनिवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में ‘‘स्थिति स्थिर, लेकिन अप्रत्याशित’’ है। जनरल पांडे ने एक विचार समूह (थिंक टैंक) को संबोधित करते हुए कहा कि भारत शेष मुद्दों के समाधान के लिए चीन के साथ उच्च स्तर की सैन्य वार्ता के अगले दौर को लेकर आशावादी है। उन्होंने कहा, ‘‘हम 17वें दौर की वार्ता की तारीख पर विचार कर...पढ़ें, पूरी खबर।
NOV 12, 2022 21:49 IST

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में मनोज कुशवाहा होंगे महागठबंधन के उम्मीदवार

बिहार के कुढ़नी विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिये राज्य में सत्तारूढ़ महागठबंधन ने जदयू के वरिष्ठ नेता मनोज कुशवाहा को अपना उम्मीदवार बनाया है। जदयू के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने महागठबंधन के सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान कुशवाहा के उम्मीदवारी की घोषणा की। ललन ने कहा, ‘‘जदयू के वरिष्ठ नेता मनोज कुशवाहा कुढनी विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगे। कुशवाहा को मैदान में उतारने का फैसला गठबंधन के सभी सहयोगियों से विचार-विमर्श के बाद लिया गया।’’
NOV 12, 2022 21:49 IST

गुजरात विधानसभा चुनाव: ‘आप' ने तीन और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए तीन और उम्मीदवारों की शनिवार को घोषणा की। हालांकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने अभी तक अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी के लिए निर्वाचन क्षेत्र तय नहीं किया है। शनिवार को जारी की गई 15वीं सूची के साथ ‘आप’ 182 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 176 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। नई सूची में ‘आप’ ने महेंद्र परमार और महेंद्र पाटिल को टिकट दिया है जो क्रमश: सिद्धपुर और उधना सीटों से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने खेड़ा जिले के मातर निर्वाचन क्षेत्र में महिपतसिंह चौहान की जगह लालजी परमार को टिकट दिया है।
NOV 12, 2022 21:47 IST

साहस, बीजेपी और कांग्रेस पर क्या बोले थरूर?

NOV 12, 2022 21:25 IST

अखिल गिरी के बयान पर क्या बोले सुवेंदु अधिकारी?

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता अखिल गिरी के बयान पर पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा है- उसको (अखिल गिरि) मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाना चाहिए। एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। दूसरे प्रदेश में पुलिस ने एफआईआर दर्ज़ की है, यहां एफआईआर दर्ज़ नहीं हुई है।
NOV 12, 2022 20:47 IST

Delhi-NCR में भूकंप के तेज झटके, 50 सेकेंड तक हुए महसूस; हफ्ते भर में दूसरी बार कांपी धरती

देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में शनिवार (12 नवंबर, 2022) देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये झटके तेज थे और इन्हें करीब 50 सेकेंड्स तक महसूस किया गया। दिल्लीवालों को जैसे ही इन भूकंप के झटकों का आभास हुआ, वे अपने घरों-दफ्तरों से बाहर निकल कर फौरन...पढ़ें, पूरी खबर।
NOV 12, 2022 20:45 IST

इमरान की पार्टी ने शरीफ सरकार पर हत्या के प्रयास के मामले में ‘लीपापोती' करने का आरोप लगाया

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने शनिवार को संघीय सरकार के इस दावे को खारिज कर दिया कि पीटीआई प्रमुख इमरान खान की हत्या का प्रयास ‘‘अकेले व्यक्ति द्वारा किया गया कृत्य’’ था। पीटीआई ने आरोप लगाया कि शहबाज शरीफ नीत प्रशासन अपने ‘‘हैंडलर’’ की मदद से खान पर हमले के मामले की ‘‘लीपापोती’’ करने का प्रयास कर रहा है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पीटीआई-पीएमएलक्यू की गठबंधन सरकार है। पार्टी के पंजाब प्रांत की अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री यास्मीन राशिद ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘पंजाब सरकार ने प्रांत के वजीराबाद इलाके में इमरान खान पर हत्या के प्रयास के मामले की जांच के लिए एक संयुक्त जांच दल (जेआईटी) का गठन किया है। जेआईटी की जांच पूरी होने पर तथ्य सामने आएंगे।’’
NOV 12, 2022 20:44 IST

भारत देगा आसियान-भारत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कोष में 50 लाख अमेरिकी डॉलर

भारत ने जन स्वास्थ्य, नवीकरणीय ऊर्जा और उन्नत कृषि के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए आसियान-भारत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कोष में 50 लाख अमेरिकी डॉलर के अतिरिक्त योगदान की घोषणा की। आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की कंबोडिया की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान यह घोषणा की गई। शनिवार को उन्होंने आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) सौरभ कुमार ने पत्रकारों से कहा कि भारत और आसियान दोनों ने समुद्री सुरक्षा सहित समुद्री सहयोग को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई है।
NOV 12, 2022 17:52 IST

राज्यपाल व सरकार के बीच बढ़ेगी तकरार, विधानसभा का नया सत्र दिसंबर में होने की संभावना

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और पिनाराई विजयन सरकार के बीच जारी विवाद अगले महीने राज्य विधानसभा सत्र बुलाने की माकपा की योजना के साथ और बिगड़ने की संभावना है। दिसंबर में एक नया विधानसभा सत्र बुलाए जाने की संभावना है, जो जनवरी तक चलेगा, इसमें माकपा खान को प्रथागत राज्यपाल का अभिभाषण देने से रोकने में सफल होगी। यह पूछे जाने पर कि क्या यह एक 'गेम प्लान' है, पार्टी के राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन ने शनिवार को मीडिया से कहा कि ऐसी सभी चीजें सरकार द्वारा तय की जाती हैं। अगला बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम मंगलवार को होगा जब माकपा और उसके एक लाख समर्थकों ने खान के आवास की घेराबंदी करेगी। जवाब में, खान ने उन्हें विरोध के लिए मंगलवार तक इंतजार नहीं करने के लिए कहा।
NOV 12, 2022 17:39 IST

संसद के शीत सत्र में गायब रहेंगे राहुल गांधी?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के चलते संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में शामिल होने की संभावना नहीं है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह जानकारी दी। रमेश ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हैं। उनके वहां से आकर सत्र में शामिल होने की संभावना नहीं है।’’ उनका कहना है कि राहुल गांधी के अलावा सिर्फ दिग्विजय सिंह, वह (रमेश) और केसी वेणुगोपाल ही ऐसे सांसद हैं जो इस यात्रा में नियमित रूप से शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि बहुत सारे सांसद इस यात्रा में शामिल हों।’’
NOV 12, 2022 17:33 IST

बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर बेटी के माता-पिता बने

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर शनिवार को एक बच्ची के माता-पिता बने। अभिनेता के एक करीबी ने पीटीआई-भाषा को बच्ची के जन्म की जानकारी दी। 2016 में शादी करने वाले इस जोड़े ने अगस्त में गर्भावस्था की सूचना साझा की थी। ग्रोवर (40) और बसु (43) ने 2015 की फिल्म ‘अलोन’ में एक साथ काम किया था। वे हाल ही में वेब सीरीज ‘डेंजरस’ में नजर आए थे। बसु को 'राज', 'जिस्म', 'कॉरपोरेट', 'रेस' और 'बचना-ए-हसीनों' जैसी फिल्मों में उनके प्रदर्शन के लिए जाना जाता है, जबकि लोकप्रिय टीवी स्टार ग्रोवर ने 'दिल मिल गए' और 'कुबूल है' शो में अभिनय किया है।
NOV 12, 2022 17:27 IST

''क्रिप्टो एक्सचेंज में इतनी बड़ी गिरावट पर कोई अचरज नहीं होना चाहिए''

अधिक समय नहीं हुआ जब एफटीएक्स दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग मंचों में से एक था। वर्ष 2019 में स्थापित इस क्रिप्टो एक्सचेंज में बड़ी तेजी से बढ़ोतरी हुई और वर्ष 2022 की शुरुआत में इसका मूल्य 30 अरब डॉलर तक पहुंच गया था। लेकिन पिछले दो हफ्तों में पूरी तस्वीर ही बदल चुकी है। सबसे पहले एफटीएक्स और परिसंपत्ति-व्यापार फर्म अल्मेडा रिसर्च के संबंधों को लेकर चिंताएं सामने आईं। इस दौरान ग्राहकों के पैसे को एफटीएक्स से अल्मेडा में स्थानांतरित किए जाने की चर्चाएं भी शामिल हैं। कुछ दिनों बाद सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज और एफटीएक्स के प्रतिद्वंद्वी बिनेंस ने ऐलान किया कि वह एफटीटी टोकन की अपनी होल्डिंग को बेच देगी। इससे घबराए ग्राहक एफटीएक्स से धन निकालने के लिए दौड़ पड़े और यह एक्सचेंज अब पतन के कगार पर पहुंच चुका है। इसकी वेबसाइट पर यह संदेश भी जारी कर दिया गया है कि वह वर्तमान में निकासी की प्रक्रिया में असमर्थ है। हालांकि क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में यह इतने बड़े पैमाने पर हुई कोई पहली गिरावट नहीं है।
NOV 12, 2022 17:26 IST

यूक्रेन का रूस पर दुनिया के साथ ‘भूख का खेल' खेलने का आरोप

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने रूस के खिलाफ अपने देश की लड़ाई में राजनीतिक और साजोसामान समर्थन के लिए शनिवार को दक्षिण पूर्व एशियाई देशों पर दबाव डाला। कुलेबा ने साथ ही मास्को पर यूक्रेन के अनाज और अन्य कृषि उत्पादों की जहाजों की खेप रोककर दुनिया के साथ ‘‘भूख का खेल’’ खेलने का आरोप लगाया। कुलेबा ने आसियान देशों के शिखर सम्मेलन के इतर संवाददाताओं से कहा कि अनाज और उर्वरक के निर्यात की यूक्रेन को अनुमति देने वाला समझौता 19 नवंबर को समाप्त होने वाला है। उन्होंने कहा कि दुनिया को रूस पर इसके विस्तार पर आपत्ति नहीं जताने के लिए दबाव बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के उत्पाद अफ्रीका और एशिया में महत्वपूर्ण हैं। कुलेबा ने कहा कि न केवल रूस को ‘‘पहल का हिस्सा बने रहना है, बल्कि उसे अपने निरीक्षकों को अच्छे विश्वास में कार्य करने और बाधा उत्पन्न करने वाले ऐसे किसी भी उपाय से बचने का निर्देश देना चाहिए है, जो वैश्विक बाजार में यूक्रेन के कृषि वस्तुओं के निर्यात में बाधा डाले।’’ उन्होंने कहा,‘‘रूस को दुनिया के साथ भूख का खेल खेलना बंद करना चाहिए।’’
NOV 12, 2022 17:00 IST

प्रधानमंत्री ने ओएनजीसी के यू-फील्ड की तटवर्ती सुविधाओं का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के बी आर अंबेडकर कोनासीमा जिले के ओदलारेवु में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) की 'यू-फील्ड' तटवर्ती सुविधाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनी ओएनजीसी ने एक बयान में कहा कि यह परियोजना विशाखापत्तनम में 10,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न अन्य विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के साथ राष्ट्र को समर्पित की गई है।हालांकि ओएनजीसी ने यह नहीं बताया कि इस क्षेत्र से उत्पादन कब शुरू किया जाएगा। यू-फील्ड बंगाल की खाड़ी में कृष्णा गोदावरी बेसिन ब्लॉक केजी-डीडब्ल्यूएन-98/2 में स्थित है। उपयोगकर्ताओं को भेजने से पहले क्षेत्र से प्राकृतिक गैस को समुद्र के नीचे पाइपलाइनों के जरिये तटवर्ती सुविधा में लाया जाएगा।
NOV 12, 2022 16:57 IST

गुजरात चुनावः AAP की आई 15वीं लिस्ट, जानें- किन्हें मिला मौका?

NOV 12, 2022 15:59 IST

तेलंगाना के विकास को लेकर क्या बोले पीएम मोदी?