LIVE

आज की ताजा खबर, 12 मार्च 2024: कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी; योगी के 4 नए मंत्रियों को मिले विभाग

अमित कुमार मंडलUpdated Mar 12, 2024, 23:01 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर, 12 मार्च 2024: कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी; योगी के 4 नए मंत्रियों को मिले विभाग

आज की ताजा खबर, 12 मार्च 2024: कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी; योगी के 4 नए मंत्रियों को मिले विभाग

आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 12 मार्च 2024 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 12 मार्च 2024 की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा वह 85,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी। वहीं, देश भर में सीएए लागू होने के बाद कई शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, वहीं, दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया कॉलेज में इसे लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ। जानिए आज की बड़ी खबरों पर हर अपडेट।

Vande Bharat Train Launch Today News: Check List

MAR 12, 2024 22:42 IST

पीएम मोदी ने की ऋषि सुनक से फोन पर बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने ब्रिटिश समकक्ष ऋषि सुनक के साथ बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच मुक्त व्यापार समझौते के शीघ्र समापन पर चर्चा हुई।
MAR 12, 2024 22:06 IST

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा को मिला छह माह का सेवा विस्तार

केंद्र सरकार ने विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा का कार्यकाल मंगलवार को छह माह के लिए बढ़ा दिया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है।यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने लिया।
MAR 12, 2024 22:03 IST

टीएमसी ने मेघालय की तुरा सीट पर उतारा प्रत्याशी

टीएमसी नेता जेनिथ संगमा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मेघालय की तुरा संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगे।
MAR 12, 2024 21:35 IST

दिल्ली: सीमापुरी इलाके में पुलिस का फ्लैग मार्च

MAR 12, 2024 21:04 IST

JKNF पर गृह मंत्रालय ने लगाया 5 साल का प्रतिबंध

गृह मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर नेशनल फ्रंट (JKNF) को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत तत्काल प्रभाव से पांच साल की अवधि के लिए एक 'गैरकानूनी संघ' घोषित किया।
MAR 12, 2024 20:18 IST

योगी सरकार के नए मंत्रियों को मिला विभाग

उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल के पहले विस्तार के बाद मंगलवार को नए शपथ लेने वाले मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया।सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण की जिम्मेदारी मिली है। भाजपा के दारा सिंह चौहान को कारागार मंत्री बनाया गया है।
MAR 12, 2024 18:56 IST

SBI ने चुनाव आयोग को सौंपी इलेक्टरोल बॉन्ड की जानकारी

सूत्रों के मुताबिक, एसबीआई ने चुनाव आयोग को चुनावी बॉन्ड से संबंधित जानकारी सौंप दी है।
MAR 12, 2024 18:55 IST

सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करेगी टीएमसी

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी कल सिलीगुड़ी में सीएए के खिलाफ रोडशो करेंगी।
MAR 12, 2024 18:14 IST

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में असम, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है।
MAR 12, 2024 17:41 IST

400 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ 6 पाकिस्तानी गिरफ्तार

400 करोड़ रुपये की नशीली दवाओं के साथ एक नाव पर सवार छह पाकिस्तानी नागरिकों को गुजरात के पोरबंदर के पास गिरफ्तार किया गया।
MAR 12, 2024 17:29 IST

नायाब सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

नायाब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। राजभवन में हुए एक समारोह में राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान मनोहर लाल खट्टर भी राजभवन में मौजूद रहे।
MAR 12, 2024 17:03 IST

थोड़ी देर में हरियाणा सीएम पद की शपथ लेंगे नायाब सिंह सैनी

MAR 12, 2024 16:51 IST

शादी के साथ गैंगस्टर काला जठेरी फिर पहुंचा जेल

MAR 12, 2024 16:48 IST

बंगाल में डंपर ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर में 7 की मौत

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में गुराप के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक डंपर ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर के बाद एक बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई।
MAR 12, 2024 16:08 IST

हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए: हुड्डा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की जरूरत है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार अपना नैतिक अधिकार खो चुकी है।
MAR 12, 2024 15:56 IST

मालदीव से भारतीय सैनिकों की शुरू हुई वापसी

चीन समर्थक राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के अल्टीमेटम के बाद मालदीव से भारतीय सैनिकों की वापसी शुरू हो गई है। मंगलवार को स्थानीय मीडिया ने बताया कि राष्ट्रपति मुइज्जू के आदेश के बाद भारत ने अपने सैनिकों को वापस बुलाया शुरू कर दिया है।
MAR 12, 2024 15:09 IST

जैसलमेर के पास हल्का तेजस लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

राजस्थान के जैसलमेर के निकट हल्का तेजस लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त: अधिकारी।
MAR 12, 2024 14:19 IST

नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री

भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। चंडीगढ़ में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने विधायक दल की बैठक के बाद मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और हरियाणा मामलों के प्रभारी बिप्लब देब भी मौजूद थे। कुरुक्षेत्र के सांसद सैनी को पिछले साल अक्टूबर में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
MAR 12, 2024 14:17 IST

CAA पर बोलीं ममता बनर्जी

केंद्र द्वारा अधिसूचित सीएए के नियमों में कोई स्पष्टता नहीं, मुझे उनकी कानूनी वैधता पर संदेह है: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी।
MAR 12, 2024 13:52 IST

ईडी ने लालू परिवार के कथित करीबी के खिलाफ छापे मारे

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद के परिवार के कथित करीबी सहयोगी अमित कात्याल द्वारा प्रवर्तित एक रियल्टी और शराब कंपनी के खिलाफ धनशोधन जांच के सिलसिले में मंगलवार को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विभिन्न परिसरों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। कात्याल को पिछले वर्ष ईडी ने कथित ‘नौकरी के बदले रेलवे भूमि’ घोटाले में गिरफ्तार किया था। इस घोटाले में प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, बेटी एवं सांसद मीसा भारती एवं कुछ अन्य कथित रूप से संलिप्त हैं। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली, गुरूग्राम और सोनीपत में ‘कृष्ण बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड’ के कुल 27 परिसरों की धनशोधन रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत तलाशी की जा रही है। इस कंपनी के प्रवर्तक अमित कात्याल और राजेश कात्याल हैं। यह कंपनी हरियाणा से संचालित होती है। सूत्रों ने बताया कि ईडी की जांच का संबंध कंपनी के प्रवर्तकों द्वारा घर खरीददारों की 400 करोड़ रुपये की धनराशि की कथित हेराफेरी और उन्हें विदेश में खपाने से है।