LIVE

ताजा खबर : Taza Khabar,12 अप्रैल 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

ताजा खबर : Taza Khabar,12 अप्रैल 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
ताजा खबर : Taza Khabar,12 अप्रैल 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 12 फरवरी 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 12 अप्रैल (बुधवार) की अहम खबरें और प्रमुख समाचार :

APR 13, 2023 00:00 IST

आज की ताजा खबर 12 अप्रैल 2023 LIVE: Karnataka के लिए BJP की दूसरी सूची जारी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। बुधवार (12 अप्रैल, 2023) रात आई इस लिस्ट में 23 कैंडिडेट्स के नाम हैं। पढ़ें पूरी खबर
APR 12, 2023 23:34 IST

आज की ताजा खबर 12 अप्रैल 2023 LIVE: सबके सामने ही रोने लगे MLA

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले टिकट को लेकर खूब सियासी नाटक देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कुछ पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर कई पार्टी विधायक और नेताओं की नाखुशी-नाराजगी और तीखे तेवरों के बीच जहां कुछ नेताओं ने अपना रास्ता अलग करने का ऐलान किया या संकेत दिए। पढ़ें पूरी खबर
APR 12, 2023 22:29 IST

आज की ताजा खबर 12 अप्रैल 2023 LIVE: कप्तानी करते हुए क्या बोले एमएस धोनी?

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी बुधवार को आईपीएल 2023 में अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जैसे ही टॉस के लिए उतरे उनके नाम बतौक कप्तान एक अनोखा दोहरा शतक दर्ज हो गया। रविवार को धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की 200वीं बार कप्तानी करने उतरे। पढ़ें पूरी खबर
APR 12, 2023 22:29 IST

आज की ताजा खबर 12 अप्रैल 2023 LIVE: भारत में पहली बार नदी के नीचे दौड़ी मेट्रो

कोलकाता मेट्रो ने बुधवार को उस समय इतिहास रच दिया जब उसके द्वारा संचालित एक ट्रेन ने देश में पहली बार एक नदी में बनी सुरंग में दौड़ लगाई। मेट्रो की इस ट्रेन में केवल अधिकारी और इंजीनियर सवार थे। यह हुगली के नीचे से होती हुई कोलकाता से हावड़ा पहुंची।अधिकारी ने कहा कि कोलकाता और इसके उपनगरों के लोगों को आधुनिक परिवहन सुविधा मुहैया कराने की दिशा में यह एक 'क्रांतिकारी कदम' है। पढ़ें पूरी खबर
APR 12, 2023 20:55 IST

आज की ताजा खबर 12 अप्रैल 2023 LIVE: राहुल-खड़गे के बाद केजरीवाल से भी मिले नीतीश

विपक्षी एकजुटता के लिए दिल्ली पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार (12 अप्रैल, 2023) को कांग्रेस के राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने के बाद राष्ट्रीय राजधानी के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे। ये मुलाकातें साल 2024 के लोक सभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ अपोजीशन को मजबूत करने के प्लान के तहत देखी गईं। पढ़ें पूरी खबर
APR 12, 2023 20:52 IST

आज की ताजा खबर 12 अप्रैल 2023 LIVE: 'भारत में अगले 8 से 10 दिन तक कोरोना के मामले बढ़ेंगे'

स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि कोरोना के मामले अभी बढ़ेंगे,लेकिन कोरोना मरीजों की अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति नहीं आयेगी, आपको बता दे कि देश में तेजी के साथ मामले बढ़ रहे हैं अब भारत में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 40 हजार के पार पहुंच गई है बुधवार को भी पिछले 24 घंटे में 7 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
APR 12, 2023 20:50 IST

आज की ताजा खबर 12 अप्रैल 2023 LIVE: CM गहलोत ने PM मोदी पर कसा तंज

शोक गहलोत ने पूर्ववर्ती केन्द्र सरकारों द्वारा रेलवे को राजनीति का अखाड़ा बनाए जाने और रेलवे के आधुनिकीकरण पर हमेशा राजनीतिक स्वार्थ हावी रहने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया। पढ़ें पूरी खबर
APR 12, 2023 17:45 IST

आज की ताजा खबर 12 अप्रैल 2023 LIVE: आम चुनाव से पहले विपक्षी एकजुटता के प्रयास

साल 2024 के आम चुनाव (Lok Sabha Polls 2023) से पहले विपक्षी खेमे में एकजुटता के प्रयास तेजी से होने लगे हैं। बुधवार (12 अप्रैल, 2023) को इसकी बानगी दिल्ली में देखने को मिली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सूबे के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव देश की राजधानी में दोपहर को कांग्रेस के पूर्व चीफ राहुल गांधी और मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले। पढ़ें पूरी खबर
APR 12, 2023 17:44 IST

आज की ताजा खबर 12 अप्रैल 2023 LIVE: नये वेरिएंट XBB.1.16 के अलग हैं लक्षण

भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में देश भर में आ रहे कोविड-19 के मामलों में अधिकांश मामले XBB.1.16 वेरिएंट के ही रिपोर्ट किए जा रहे हैं। देश के 9 राज्यों से वायरस के इस वेरिएंट की उपस्थिति दर्ज की जा चुकी है। कोरोना का नया स्वरूप बच्चों की आंखों को प्रभावित कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर
APR 12, 2023 17:43 IST

आज की ताजा खबर 12 अप्रैल 2023 LIVE: H3N8 बर्ड फ्लू से पहली बार इंसान की मौत दर्ज

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा कि एक चीनी महिला एक प्रकार के बर्ड फ्लू से मरने वाली पहली व्यक्ति बन गई है, जो मनुष्यों में दुर्लभ है, लेकिन यह तनाव (strain) लोगों के बीच फैलता नहीं दिखता है, डब्लूएचओ ने मंगलवार देर रात एक बयान में कहा कि ग्वांगडोंग के दक्षिणी प्रांत की 56 वर्षीय महिला एवियन इन्फ्लूएंजा के एच3एन8 उपप्रकार से संक्रमित होने वाली तीसरी व्यक्ति थी। पढ़ें पूरी खबर
APR 12, 2023 16:52 IST

आज की ताजा खबर 12 अप्रैल 2023 LIVE: भारत का आखिरी गांव किबिथू क्यों चर्चा में आया

अरुणाचल प्रदेश के अंजाव जिले का किबिथू गांव इन दिनों चर्चा में है। इसे देश का आखिरी गांव माना जाता है। अमित शाह ने हाल ही में यहां का दौरा किया था और इसे देश का आखिरी नहीं बल्कि पहला गांव बताया था। उन्होंने बिना नाम लिए चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि यहां की एक इंच जमीन भी कोई देश हमसे नहीं ले सकता। पढ़ें पूरी खबर
APR 12, 2023 16:51 IST

आज की ताजा खबर 12 अप्रैल 2023 LIVE: 'राहुल गांधी पटना कोर्ट में हाजिर हों'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पटना कोर्ट से बड़ा झटका लगा है, 'मोदी सरनेम' (Modi Surname) मामले में कोर्ट में पेश नहीं होने को लेकर बुधवार को पटना कोर्ट ने सख्त निर्देश दिया, बताया जा रहा है कि कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि अगर 25 अप्रैल को होने वाली अगली सुनवाई के दौरान राहुल गांधी फिजिकली नहीं हुए तो उनका बेल-बांड रद्द कर दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
APR 12, 2023 15:34 IST

आज की ताजा खबर 12 अप्रैल 2023 LIVE: डोकलाम हड़पने की चीन की नई साजिश

एक बार फिर डोकलाम को हड़पने की चीन की साजिश सामने आई है। भूटान में अमो चू नदी घाटी में चीन ने बड़े पैमाने पर सैन्य बैरकों का निर्माण किया है। टाइम्स नाउ नवभारत द्वारा एक्सेस की गई तस्वीरों में इन बैरकों को साफ देखा जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर
APR 12, 2023 15:34 IST

आज की ताजा खबर 12 अप्रैल 2023 LIVE: दिल्ली के इंडियन स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली के एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद अधिकारियों के होश उड़ गए हैं। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पूरे स्कूल को खाली करा लिया है। अधिकारियों का कहना है कि स्कूल के अंदर बम की तलाश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...
APR 12, 2023 14:44 IST

आज की ताजा खबर 12 अप्रैल 2023 LIVE: पटना एयरपोर्ट पर बम की सूचना

बिहार की राजधानी में पटना एयरपोर्ट पर बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी के बाद बम निरोधक दस्ते की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। हालांकि तलाशी में कुछ नहीं मिला। पढ़ें पूरी खबर...
APR 12, 2023 11:24 IST

आज की ताजा खबर 12 अप्रैल 2023 LIVE: 24 घंटे में 7830 नए कोरोना मामले

भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में 7,830 नए कोरोनो वायरस संक्रमण दर्ज किए गए, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 40,215 हो गए। 11 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,016 हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...
APR 12, 2023 11:23 IST

आज की ताजा खबर 12 अप्रैल 2023 LIVE: भारत के सबसे बुजुर्ग अरबपति का निधन

महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन केशुब महिंद्रा का 99 साल की उम्र में देहांत हो गया है। हाल में फोर्ब्स ने भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की थी जिसमें देश के सबसे बुजुर्ग अरबपति केशुब महिंद्रा बने थे। केशुब महिंद्रा 16.4 बिलियन डॉलर रेवेन्यू वाले महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के सेवामुक्त चेयरमैन थे। पढ़ें पूरी खबर...
APR 12, 2023 10:13 IST

आज की ताजा खबर 12 अप्रैल 2023 LIVE: बठिंडा के सैन्य स्टेशन में फायरिंग, 4 की मौत

पंजाब के बठिंडा के मिलिटरी स्टेशन में आज सुबह फायरिंग होने की खबर है। बताया जा रहा है कि इसमें चार लोगों की मौत हुई है। भारतीय सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान ने कहा कि बुधवार सुबह बठिंडा सैन्य स्टेशन के अंदर गोलीबारी की घटना की सूचना मिली थी। स्टेशन की क्विट रिएक्शन टीम को सक्रिय कर दिया गया। इलाके की घेराबंदी कर सील कर दिया गया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। चार लोगों की मौत हुई है। पढ़ें पूरी खबर...
APR 12, 2023 08:20 IST

आज की ताजा खबर 12 अप्रैल 2023 LIVE: आज फिर प्रयागराज पहुंचेगा माफिया अतीक अहमद

माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद को आज फिर प्रयागराज लाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की प्रयागराज पुलिस मंगलवार दोपहर को उसे लेकर गुजरात की साबरमती जेल से रवाना हुई थी। आज दोपहर तक माफिया अतीक का काफिला प्रयागराज पहुंच सकता है, जिसके बाद उसे उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
APR 12, 2023 08:16 IST

आज की ताजा खबर 12 अप्रैल 2023 LIVE: Twitter से इस दिन हटेगा ब्लू टिक

ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने ट्वीट करके बताया है कि ट्विटर पर से लेगेसी ब्लू टिक 20 अप्रैल को हटा दिया जाएगा। यानी ब्लू टिक चेकमार्क वाले यूजर्स के अकाउंट से ब्लू टिक हट जाएगा और केवल वो यूजर्स ही इसे रख पाएंगे जिन्होंने इसके लिए पेमेंट किया होगा। अगर आपको अपने ट्विटर अकाउंट का ब्लू टिक नहीं खोना चाहते हैं तो आपको ट्विटर ब्लू की मेंबरशिप लेनी होगी। पढ़ें पूरी खबर...