देश

डोकलाम हड़पने की चीन की नई साजिश, भूटान में अमो चू घाटी में PLA का जमावड़ा

  • Authored by: शिवानी शर्माEdited by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 12, 2023, 02:18 PM IST

India China Border Issue: इन तस्वीरों से साफ पता चलता है कि चीन पिछले कुछ महीनों में इस इलाके में तेजी से अपना निर्माण कर रहा है और स्थाई सैन्य ठिकाने बनाने की फिराक में है। भारतीय सेना ने फिलहाल इन तस्वीरों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Image

भूटान में अमो चू नदी घाटी में चीन ने बड़े पैमाने पर सैन्य बैरकों का निर्माण किया है।

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

India China Border Issue: एक बार फिर डोकलाम को हड़पने की चीन की साजिश सामने आई है। भूटान में अमो चू नदी घाटी में चीन ने बड़े पैमाने पर सैन्य बैरकों का निर्माण किया है। टाइम्स नाउ नवभारत द्वारा एक्सेस की गई तस्वीरों में इन बैरकों को साफ देखा जा सकता है।

भूटान में अमो चू नदी घाटी में चीन द्वारा बड़े पैमाने पर इनसाइट निर्माण पर भारतीय सेना द्वारा गंभीर चिंता व्यक्त की जा रही है। अमो चू रणनीतिक डोकलाम पठार के करीब है, जहां से भारत सिलीगुड़ी गलियारा चीन की पीएलए के सीधे संपर्क में आ जाता है। यह भारत-चीन भूटान डोकलाम ट्राई-जंक्शन से बमुश्किल कुछ दूरी पर है, बीजिंग द्वारा सड़क के निर्माण को लेकर 2017 में भारत और चीन के बीच बड़े सैन्य गतिरोध के बाद यह विवाद और ज्यादा बढ़ गया था।

100 स्थानीय घरों का निर्माण

यह तस्वीरें अमो चू में संचार टावरों के साथ पीएलए के सैनिकों के स्थायी ठिकाने को दिखाती हैं। पीएलए के हजारों सैनिकों को रखने के लिए हाल के महीनों में लगभग 1,000 स्थायी सैन्य झोपड़ियों के साथ-साथ कई अस्थायी शेड भी देखे जा सकते हैं। हाल ही में भूटान के राजा भारत के दौरे पर थे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद विदेश मंत्रालय ने साफ कहा कि भूटान के साथ डोकलाम के भीतर चीन के इन निर्माण की कोशिशों पर भी बातचीत हुई सूत्रों के मुताबिक चीन भूटान के अंदर डोकलाम में निर्माण कर भूटान को दूसरी तरफ के हिस्से की जमीन देना चाहता है इस लैंडस्कैपिंग के जरिए वह भारत के चिकन नेक के नजदीक पहुंचने की कोशिश में है।

भारतीय सेना रखे हुए है नजर

हाल ही में जारी इन तस्वीरों से साफ पता चलता है कि चीन पिछले कुछ महीनों में इस इलाके में तेजी से अपना निर्माण कर रहा है और स्थाई सैन्य ठिकाने बनाने की फिराक में है। भारतीय सेना ने फिलहाल इन तस्वीरों पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन इतना जरूर बताया है कि इस पूरे निर्माण को भारतीय सेना नजदीक से देख रही है और इसे लेकर पूरी तरह से अलर्ट है। इस इलाके के आसपास भारतीय सेना ने भी अपनी तैनाती को मजबूत किया है साथ ही अपने रोड्स और इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बढ़ा रही है।
शिवानी शर्मा
शिवानी शर्माauthor

19 सालों के पत्रकारिता के अपने अनुभव में मैंने राजनीति, सामाजिक सरोकार और रक्षा से जुड़े पहलुओं पर काम किया है। सीमाओं पर देश के वीरों का शौर्य, आत्मनिर्भर होती भारत की सेनाओं का साहस और रक्षा मंत्रालय की हर हलचल के साथ ही रूस-यूक्रेन युद्ध को नज़दीक से देखा, समझा और रिपोर्ट किया है। विषमताओं को पार कर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर 19,300 फीट पर दुनिया के सबसे ऊँचे पास पर पहुँचने वाली पहली पत्रकार होने का गौरव प्राप्त किया। Times Now नवभारत पर रक्षा क्षेत्र से जुड़ी ऐसी महत्वपूर्ण खबरें लाना मेरी कोशिश है जो आपको सिर्फ सच बताएं।

और पढ़ें
End of Article