देश

लगातार फैल रहा कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में 7830 नए मामले सामने आए, 11 की मौत

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 12, 2023, 10:40 AM IST

भारत में 7,830 नए कोरोनो वायरस संक्रमण दर्ज किए गए, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 40,215 हो गए।

Image

कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं

Photo : ANI

Corona Cases in India: भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में 7,830 नए कोरोनो वायरस संक्रमण दर्ज किए गए, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 40,215 हो गए। 11 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,016 हो गई है।

एक सप्ताह में बड़ा उछाल

आंकड़ों के मुताबिक, एक सप्ताह में नए कोरोना मामलों में करीब 79% का उछाल आया है। साप्ताहिक कोरोना मामलों में यह उछाल बीते सात महीनों में सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।

मंगलवार को 5676 मामले सामने आए थे, जिसके बाद देश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 37 हजार का आंकड़ा पार कर 37,093 पहुंच गई थी और कोरोना से 21 लोगों की मौत हुई थी। इसमें दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में तीन-तीन मौतें, दो मौतें कर्नाटक में और गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में एक-एक मौत हुई। इसके अलावा केरल में पूर्व में हुईं छह मौतों को भी आंकड़ों में जोड़ा गया था।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article