Mafia Atiq Ahmed: माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद को आज फिर प्रयागराज लाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की प्रयागराज पुलिस मंगलवार दोपहर को उसे लेकर गुजरात की साबरमती जेल से रवाना हुई थी। आज दोपहर तक माफिया अतीक का काफिला प्रयागराज पहुंच सकता है, जिसके बाद उसे उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर कस्टडी रिमांड की मांग करेगी। इसके बाद उमेश पाल हत्याकांड में अतीक से पूछताछ होगी। बता दें, माफिया अतीक को इससे पहले 27 मार्च को साबरमती जेल से प्रयागराज लाया गया था, जहां राजू पाल अपहरण मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में उसकी पेश हुई थी। इस मामले में माफिया अतीक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
