BRICS Summit 2026 (11 सितंबर की ताजा खबरें): चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग आ रहे भारत, दिल्ली में ब्रिक्स समिट का मंच तैयार; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
11 September 2026 की ताजा खबरें: BRICS Summit 2026, PM Modi-Xi Jinping-Putin, India-China-Russia Relations और West Asia Crisis से जुड़े सभी बड़े अपडेट यहां पढ़ें।
BRICS Summit 2026 (11 सितंबर की ताजा खबरें): चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग आ रहे भारत, दिल्ली में ब्रिक्स समिट का मंच तैयार; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, इस वर्ष भारत की BRICS अध्यक्षता की थीम “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” यानी लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “Humanity First” की भावना पर आधारित जन-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।
भारत की अध्यक्षता में इस वर्ष अब तक देश के 25 से अधिक शहरों में 350 से ज्यादा बैठकें और उच्चस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य BRICS की रणनीतिक साझेदारी को तीन प्रमुख स्तंभों- राजनीतिक एवं सुरक्षा, आर्थिक एवं वित्तीय तथा सांस्कृतिक एवं जन-जन के बीच संपर्क के तहत और मजबूत करना है।
BRICS Summit 2026: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग दिल्ली के लिए हुए रवाना
'मैं दिल से PM मोदी का आभारी...', नागांव से टिकट मिलने पर बोले देबाशीष शर्मा
मोदी-जिनपिंग मुलाकात भारत-चीन संबंधों और ब्रिक्स सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर: विशेषज्ञ
जिनपिंग शनिवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नयी दिल्ली पहुंचेंगे। सात साल में भारत की यह उनकी पहली यात्रा होगी। शिखर सम्मेलन से इतर चीनी राष्ट्रपति का प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी प्रस्तावित है।
भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) की चीन शाखा के कार्यकारी निदेशक अतुल दलाकोटी दोनों नेताओं की द्विपक्षीय वार्ता को लेकर बहुत आशान्वित हैं। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने अपनी पिछली मुलाकातों के दौरान ’’बेहतर तालमेल’’ का प्रदर्शन किया था और उनकी बातचीत के नतीजे आम तौर पर सकारात्मक रहे थे।
दलाकोटी ने कहा, ’’मुझे लगता है कि जब भी ये दोनों नेता मिले हैं - और वे कई बार मिले हैं - तो नतीजे हमेशा बहुत अच्छे रहे हैं। इसलिए, उनके बीच बेहतर आपसी तालमेल है। भारत ने इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता के लिए कड़ी मेहनत की है। और अगले साल चीन की बारी है।’’ भारत ने एक जनवरी को चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली।
उत्तर कोरिया ने दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें
PM मोदी ने ब्रिक्स से व्यापार बाधाएं हटाने का किया आह्वान
मोदी ने यहां ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए इस समूह से अपनी शीर्ष 10 व्यापार बाधाओं की पहचान कर उन्हें दूर करने, हर साल 100 ब्रिक्स स्टार्टअप को अन्य सदस्य बाजारों में विस्तार देने और सालाना 1,000 नई व्यावसायिक साझेदारियां बनाने का आग्रह किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दो लाख से अधिक पंजीकृत स्टार्टअप और 120 यूनिकॉर्न (एक अरब डॉलर से अधिक मूल्यांकन वाले स्टार्टअप) के साथ भारत समाधानों का एक वैश्विक केंद्र बन रहा है।
मोदी ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत वृद्धि और स्थिरता के लिए विश्वास का स्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया भर में व्यापार बाधाएं बढ़ रही हैं, भारत आर्थिक सेतुओं का निर्माण कर रहा है।
यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब दो क्षेत्रों में युद्ध और भू-राजनीतिक संघर्ष महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों से ऊर्जा और अन्य व्यापार को बाधित कर रहे हैं, जिससे कीमतें बढ़ रही हैं और आपूर्ति शृंखलाएं प्रभावित हो रही हैं। अमेरिका-ईरान संघर्ष के दौरान भारतीय जहाजों पर हमले हुए हैं और देश के नाविकों का समुद्री लुटेरों द्वारा अपहरण किया गया है।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले PM मोदी ने UN प्रमुख के साथ बैठक की
दिल्ली का ट्रैफिक अपडेट देखकर ही घर से निकलें
यातायात प्रतिबंधों का विशेष रूप से असर भारत मंडपम/प्रगति मैदान के आसपास की सड़कों पर पड़ेगा। मध्य दिल्ली क्षेत्र को उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिमी दिल्ली से जोड़ने वाले कई महत्वपूर्ण मार्गों पर भी यातायात नियंत्रित किया जाएगा। परामर्श में चिह्नित प्रमुख मार्गों में रिंग रोड, मथुरा रोड, भैरों मार्ग, तिलक मार्ग, इंडिया गेट/सी-हेक्सागन क्षेत्र, सरदार पटेल मार्ग, पटेल रोड, एनएच-48 और परेड रोड के अलावा लुटियंस दिल्ली क्षेत्र की कई सड़कें शामिल हैं।
