LIVE

आज की ताजा खबर 10 जनवरी 2024: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 3 लोगों के शव मिले, पाकिस्तान में ठंड का कहर, सर्दी से 36 बच्चों की मौत

अमित कुमार मंडलUpdated Jan 12, 2024, 07:09 IST

आज की ताजा खबर 10 जनवरी 2024: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 3 लोगों के शव मिले, पाकिस्तान में ठंड का कहर, सर्दी से 36 बच्चों की मौत
आज की ताजा खबर 10 जनवरी 2024: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 3 लोगों के शव मिले, पाकिस्तान में ठंड का कहर, सर्दी से 36 बच्चों की मौत

मथुरा के शाही ईदगाह सर्वे केस में कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करने के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने गुरुवार को अपना सुरक्षित रख लिया। साथ ही सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की अपील खारिज कर दी। कोर्ट को शाही ईदगाह मस्जिद में कमीशन की कार्रवाई का प्रारूप तय करना है वहीं दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। ये झटके 2 बजकर 50 मिनट में महसूस किए गए। पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में भी भूकंप के झटके आए हैं। भूकंप के ये झटके जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं उधर अपने चार साल के बेटे की हत्या में गिरफ्तार बेंगलुरु की सूचना सेठ के बयान एवं दावों के बारे में गोवा पुलिस को संदेह है। वह बेटे की हत्या पर सूचना की ओर से दी गई थ्योरी पर पूरी तरह से भरोसा नहीं कर रही है वहीं अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले आतंकी हमले का इनपुट मिला है। खुफिया एजेंसियों ने जानकारी दी है कि अयोध्या में बड़े आतंकी हमले की साजिश रची जा रही है, यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 11 जनवरी (गुरूवार) की खबरें और प्रमुख समाचार-

JAN 11, 2024 23:28 IST

IMD Alert: शुक्रवार को भी मौसम रहेगा खराब

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, पढें पूरी खबर
JAN 11, 2024 21:54 IST

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, लकड़ी काटने गए तीन लोगों के शव मिले

Manipur Violence News: मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में बृहस्पतिवार को तीन लोगों के शव मिले जो जंगल में जलावन के लिए लकड़ी चुनने गए थे और उसी दौरान लापता हो गए थे, पुलिस ने यह जानकारी दी, बिष्णुपुर जिले के अकासोई के रहने वाले चार लोग बुधवार दोपहर को लापता हो गए थे, वे चुराचांदपुर में पास की पहाड़ियों पर जलाने के लिए लकड़ी एकत्रित करने गए थे, पढें पूरी खबर
JAN 11, 2024 21:22 IST

पाकिस्तान में ठंड का कहर, सर्दी से 36 बच्चों की मौत

ठंड के मौसम के कारण पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में होने वाले निमोनिया से बीते सप्ताह कम से कम 36 बच्चों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने, इस बीच, स्कूलों में सुबह होने वाली प्रार्थना सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है, पढ़ें पूरी खबर
JAN 11, 2024 21:21 IST

22 जनवरी को अयोध्या के सरयू घाट पर होगा 'दीपोत्सव'

22 जनवरी को सरयू घाट पर दीपोत्सव व भव्य आतिशबाजी से रामनगरी आलोकित होगी, अयोध्या कमिश्नर ने कहा- हर घर-घाट व मंदिरों पर दीपोत्सव जैसा कार्यक्रम हो, पढ़ें पूरी खबर
JAN 11, 2024 19:46 IST

वंदे भारत के यात्रियों ने लौटाया खाना, कहा-नहीं खाने लायक

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express ) में सवार यात्रियों ने दिल्ली से वाराणसी की यात्रा के दौरान परोसे गए भोजन की गुणवत्ता पर असंतोष व्यक्त किया। इस मुद्दे ने तब ध्यान आकर्षित किया जब एक्स उपयोगकर्ता अकास केशरी ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो साझा किए, पढ़ें पूरी खबर
JAN 11, 2024 18:11 IST

नए आयकर रिटर्न फॉर्म में क्या-क्या बदला, ITR फाइल करने से पहले जान लें नए नियम

इनकम टैक्स विभाग ने हाल ही में वित्तीय वर्ष 2023-24 (आकलन वर्ष 2024-25) के लिए लागू नए इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म नोटिफाई किए गए हैं। जानिए आईटीआर फॉर्म में बदलाव किए गए हैं, पढ़ें पूरी खबर
JAN 11, 2024 17:01 IST

बाल-बाल बचीं जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती की कार का एक्सीडेंट हो गया है, बताया जा रहा है कि अनंतनाग जाते समय कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, पढ़ें पूरी खबर
JAN 11, 2024 16:58 IST

Patna News: केके पाठक ने छोड़ा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का पद

पटना में केके पाठक ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 9 जनवरी को विभाग को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की सूचना दी। हालांकि अभी उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है, पढ़ें पूरी खबर
JAN 11, 2024 16:57 IST

पाकिस्तान में दोहराया गया दिल्ली वाला बुराड़ी कांड!

पाकिस्तान में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, एक ही घर में एक ही परिवार के 11 सदस्यों के शव मिलने से सनसनी फैल गई, मामले की जांच की जा रही है, पढ़ें पूरी खबर
JAN 11, 2024 16:34 IST

दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके

दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद में ये झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6 मापी गई है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था, पढ़ें पूरी खबर
JAN 11, 2024 16:33 IST

मथुरा के शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे पर फैसला सुरक्षित

मथुरा के शाही ईदगाह सर्वे केस में कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करने के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने गुरुवार को अपना सुरक्षित रख लिया। साथ ही सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की अपील खारिज कर दी, पढें पूरी खबर
JAN 11, 2024 14:30 IST

आईपीएस अधिकारी कुंडू शीर्ष अदालत पहुंचे

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी संजय कुंडू ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के उस आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया जिसमें उसने कुंडू को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पद से हटाने का निर्देश वापस लेने संबंधी याचिका को खारिज कर दिया था। अधिवक्ता गौरव गुप्ता की ओर से दाखिल की गई याचिका को अभी सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किया गया है। इससे पहले नौ जनवरी को कुंडू और कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री को झटका देते हुए उच्च न्यायालय ने उनकी वह पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी, जिसमें 26 दिसंबर, 2023 के इस अदालत के एक आदेश को वापस लेने का अनुरोध किया गया था।
JAN 11, 2024 14:28 IST

अयोध्या-अहमदाबाद के बीच शुरू हुई इंडिगो की हवाई सेवा

अयोध्या में श्री राम के दर्शन-पूजन के इच्छुक श्रद्धालुओं/पर्यटकों को अहमदाबाद-अयोध्या के बीच सीधी हवाई सेवा का विकल्प प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में अहमदाबाद - अयोध्या के लिए इंडिगो एयरलाइंस की सीधी हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाई। अयोध्या-अहमदाबाद के बीच नई हवाई सेवा आरंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उड़ान सेवा से भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या, हवाई सेवा द्वारा, सीधे अहमदाबाद से जुड़ गयी है।
JAN 11, 2024 14:27 IST

शिवसेना ने कहा- संविधान को कुचल दिया गया

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी को 'असली' शिवसेना के रूप में मान्यता देने के लिए महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर पर निशाना साधते हुए कहा कि 'चोरों के गिरोह' को मान्यता देकर संविधान को कुचल दिया गया है। शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र 'सामना' के एक संपादकीय में कहा गया कि महाराष्ट्र की जनता इसमें शामिल लोगों को माफ नहीं करेगी। वहीं, इसने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी निशाना साधा।
JAN 11, 2024 14:26 IST

प्रधानमंत्री महाराष्ट्र में युवा महोत्सव और अटल सेतु का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र के नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे और फिर प्रदेश में 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि शहरी परिवहन अवसंरचना और संपर्क को मजबूत करके लोगों के आवागमन की सुगमता को बढ़ावा देने के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप मोदी मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (एमटीएचएल) का उद्घाटन करेंगे, जिसे अब ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु’ नाम दिया गया है। 17,840 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इसका निर्माण किया गया है।
JAN 11, 2024 13:00 IST

इंदौर सबसे स्वच्छ शहर घोषित

केंद्र सरकार के वार्षिक सर्वेक्षण में इंदौर, सूरत देश के सबसे स्वच्छ शहर घोषित किए गए हैं। इंदौर को लगातार सातवीं बार ये खिताब मिला है। वहीं, वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में महाराष्ट्र को देश का सबसे स्वच्छ राज्य चुना गया, इसके बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ रहे।
JAN 11, 2024 12:22 IST

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा

उत्तरी सीमा पर हालात स्थिर लेकिन संवेदनशील हैं। पूर्वी लद्दाख विवाद पर सेना प्रमुख ने कहा कि हम सैन्य, राजनयिक स्तर पर बातचीत जारी रखे हैं। हमारी अभियानगत तैयारियां उच्च स्तर की हैं। हमारे पास किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त रक्षा बल हैं।
JAN 11, 2024 11:57 IST

यूपी में एक महीने में पांच और हवाई अड्डों का किया जाएगा उद्घाटन:सिंधिया

नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में एक महीने में पांच नए हवाई अड्डों का उद्घाटन किया जाएगा। अयोध्या से अहमदाबाद के लिए इंडिगो की उड़ान सेवा के उद्घाटन के लिए ऑनलाइन आयोजित समारोह में उन्होंने यह बात कही। सिंधिया ने कहा कि अयोध्या हवाई अड्डे का विस्तार किया जाएगा। रनवे का विस्तार किया जाएगा जिससे बड़े विमान उतर सकेंगे और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित हो सकेंगी। सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक महीने में उत्तर प्रदेश में पांच नए हवाई अड्डों का उद्घाटन किया जाएगा, जिससे राज्य में हवाई अड्डों की कुल संख्या 19 हो जाएगी।
JAN 11, 2024 11:50 IST

नवाब मलिक की अंतरिम जमानत छह महीने और बढ़ाई

SC ने धन शोधन मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता नवाब मलिक की अंतरिम जमानत बृहस्पतिवार को छह महीने के लिए बढ़ा दी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलीसिटर जनरल एसवी राजू के इस पर आपत्ति नहीं जताने के बाद न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी और न्यायमूर्ति पंकज मिथल की पीठ ने मलिक को चिकित्सा आधार पर दी गई जमानत की अवधि बढ़ा दी। राजू ने कहा था कि जांच एजेंसी को इस पर कोई आपत्ति नहीं है।
JAN 11, 2024 11:02 IST

मुंबई में तीन व्यक्ति गिरफ्तार,1.39 करोड़ रुपये का गुटखा बरामद

मुंबई पुलिस ने 1.39 करोड़ रुपये मूल्य का प्रतिबंधित उत्पाद 'गुटखा' जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपराध शाखा के अधिकारियों को सोमवार को डी एन नगर पुलिस थाने के अंतर्गत अंधेरी इलाके में गुटखा लाए जाने की खुफिया जानकारी मिली थी। अधिकारी ने बताया कि इस जानकारी के आधार पर गुटखा जब्त कर तीन लोगों को पकड़ा गया।