देश

Mathura: मथुरा के शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे पर फैसला सुरक्षित, HC ने खारिज की मुस्लिम पक्ष की अपील

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2024, 03:41 PM IST

Mathura News Today: मथुरा के शाही ईदगाह सर्वे केस में कोर्ट कमीश्नर नियुक्त करने के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने गुरुवार को अपना सुरक्षित रख लिया। साथ ही सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की अपील खारिज कर दी।

Image

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर हाईकोर्ट की अहम सुनवाई आज।

Photo : PTI

Sri Krishna Janmabhoomi-Shahi Eidgah Case: मथुरा के शाही ईदगाह सर्वे केस में कोर्ट कमीश्नर नियुक्त करने के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने गुरुवार को अपना सुरक्षित रख लिया। साथ ही सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की अपील खारिज कर दी। कोर्ट को शाही ईदगाह मस्जिद में कमीशन की कार्रवाई का प्रारूप तय करना है।

सुप्रीम कोर्ट में 16 जनवरी को होगी सुनवाई

इलाहाबाद हाईकोर्ट में एडवोकेट कमिश्नर से शाही ईदगाह मस्जिद का सर्वे कराए जाने के स्वरूप को तय करने के मामले में सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में 9 जनवरी को सुनवाई के चलते टल गई थी। हालांकि अभी सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई पूरी नहीं हो सकी है। सुप्रीम कोर्ट में 16 जनवरी को मामले में सुनवाई होनी है।

हाईकोर्ट की सुनवाई जारी रहेगी या नहीं?

सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई में ही यह तय होगा कि एडवोकेट कमीशन के मुद्दे पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की सुनवाई जारी रहेगी या नहीं। बृहस्पतिवार को होने वाली सुनवाई में मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी पेंडिंग होने का हवाला देकर एक बार फिर सुनवाई टालने का अनुरोध कर सकता है। हालांकि हिंदू पक्ष की ओर से यह कोशिश होगी कि सर्वे कमीशन का स्वरूप अदालत तय करे। जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच मामले में सुनवाई कर रही है।

'मस्जिद के नीचे है श्रीकृष्ण का जन्मस्थान'

सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति पर फैसला होगा। मुस्लिम पक्ष ने याचिका में की सर्वे पर रोक लगाने की मांग की। इस मामले में हाईकोर्ट के समक्ष लंबित मूल मुकदमे में दायर आवेदन में यह दावा किया गया था कि भगवान श्री कृष्ण का जन्मस्थान मस्जिद के नीचे है और ऐसे कई संकेत हैं जो स्थापित करते हैं कि मस्जिद एक हिंदू मंदिर है, इसलिए सर्वे कराई जानी चाहिए। सर्वेक्षण के लिए याचिका में एक आयोग का गठन किया जाने की मांग की गई थी।

मस्जिद में सनातन प्रतीक चिन्ह होने का दावा

याचिका में आगे कहा गया था कि एक कमल के आकार का स्तंभ मौजूद हैं, जो हिंदू मंदिरों की एक उत्कृष्ट विशेषता है और शेषनाग की एक छवि भी है, जो हिंदू देवताओं में से एक हैं, जिन्होंने भगवान कृष्ण की उनके जन्म की रात में रक्षा की थी। आवेदन में यह भी कहा गया है कि मस्जिद के स्तंभ के आधार पर हिंदू धार्मिक प्रतीक और नक्काशी भी दिखाई देती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article