पटना

Patna News: केके पाठक ने छोड़ा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का पद, पत्र लिखकर बताई इस्तीफे की वजह

पटना में केके पाठक ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 9 जनवरी को विभाग को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की सूचना दी। हालांकि अभी उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है।

Image

केके पाठक ने छोड़ा पद (फोटो साभार - ट्विटर)

Patna News: बिहार से बड़ी खबर सामने आई है, जहां केके पाठक ने शिक्षा विभाग का अपना पद छोड़ दिया है। आईएएस अधिकारी केके पाठक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पद पर थे। इस पद से उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। केके पाठक जून 2023 में अपर मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किए गए थे। उन्होंने 9 जनवरी को अपना पद छोड़ दिया है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से उन्हें पद छोड़ने की अनुमति नहीं मिली है। अपना पद त्यागने से पहले वे 16 जनवरी तक छुट्टी पर चले गए थे। इसी दौरान उनके पद छोड़ने के अटकले लग रहे थे।

9 दिन की छुट्टी पर गए थे केके पाठक

केके पाठक जून 2023 से शिक्षा विभाग की कमान संभाल रहे थे, इस दौरान उन्होंने कई कड़क फैसले भी लिए हैं। केके पाठक का नाम बिहार के कड़क अफसरों की लिस्ट में शुमार हैं। उनकी ओर से बिहार शिक्षा विभाग में कई सुधार किए गए। जिसके लिए उन्हें आलोचना का भी सामना करना पड़ा। हाल ही में वे लंबी छुट्टी पर गए थे। वे 16 जनवरी तक छुट्टी पर थे, लेकिन 9 जनवरी को वे अचानक ऑफिस आ गए और एक बैठक में भी शामिल हुए। जिसके बाद उन्होंने विभाग को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की सूचना दी। जिसे अभी तक सरकार की ओर से मंजूरी नहीं मिली है।

पत्र में बताई इस्तीफे की वजह

केके पाठक ने सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की सूचना दी। इस पत्र में उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह भी बताई है, उन्होंने पत्र में लिखा है कि वे अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग, बिहार के पद का प्रभार स्वत: परित्याग कर रहे हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article