ताजा खबर, 10 सितंबर 2023 : ठाणे में 40 मंजिला निर्माणाधीन हाई राइज बिल्डिंग की लिफ्ट गिरी, 6 मजदूरों की मौत, G20 समिट के समापन की घोषणा
IND vs PAK: क्या रिजर्व डे में फिर से खेला जाएगा भारत पाकिस्तान मुकाबला?
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 के सुपर फोर राउंड के मुकाबले में भी बारिश विलेन बन गई। रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 24.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए थे, पढ़ें पूरी खबर'सॉफ्ट हिंदुत्व' की राह पर राहुल! बोले- मैंने गीता और उपनिषद पढ़े
सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर लंबे समय से चल रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विदेशी धरती से एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को घेरा है, पढें पूरी खबरभैया शिवराज ने अब बहनों को दी पक्के घर की सौगात
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को लाड़ली बहना योजना के तहत सिंगल क्लिक के जरिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की चौथी किस्त अंतरित की, पढें पूरी खबरठाणे में 40 मंजिला निर्माणाधीन हाई राइज बिल्डिंग की लिफ्ट गिरी, 6 मजदूरों की मौत
ठाणे में एक बिल्डिंग हादसे की खबर सामने आई है, बताया जा रहा है कि इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई है, पढ़ें पूरी खबरG-20 Summit: कोणार्क से नालंदा तक...
देश की राजधानी दिल्ली में हुए जी-20 सम्मेलन (विश्वोत्सव) में जगह-जगह हिंदुस्तान की विरासत देखने को मिली। कोणार्क से नालंदा तक की छवियां कार्यक्रम के दौरान न सिर्फ फिरंगी मेहमानों के बीच आकर्षण का केंद्र बनीं बल्कि उनमें से कुछ का उन्होंने दिल भी जीता, पढें पूरी खबर'INDIA बनेगा BHARAT, जिन्हें नहीं पसंद वो देश छोड़कर चले जाएं...', बोले BJP के सांसद
India vs Bharat: भाजपा सांसद दिलीप घोष के बयान से विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने एक सम्मेलन के दौरान कहा कि इंडिया का नाम बदलकर भारत कर दिया जाएगा और जिन लोगों को यह नहीं पसंद है वे देश छोड़कर जा सकते हैं, पढ़ें पूरी खबरपीएम मोदी-शेख मोहम्मद की मुलाकात से तिलमिलाया Pakistan
दिल्ली में G-20 सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन,ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत कई अरब और मुस्लिम देशों के नेता पहुंचे, अबतक आपने देखा कि किस तरह सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और बाकी मुस्लिम देशों के नेताओं का भारत में जी-20 सम्मेलन के दौरान गर्मजोशी से स्वागत हुआ, पढ़ें पूरी खबरAsia Cup 2023: भारत के दोनों ओपनर पवेलियन में
एशिया कप 2023 के सुपर फोर के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से हो रहा है, जहां पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान बिना किसी बदलाव के उतरी है, जबकि टीम इंडिया में केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। पढ़ें पूरी खबरपीएम मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री से की मुलाकात
जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर पीएम नरेंद्र मोदी ने कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात की। इसके बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि हमने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-कनाडा संबंधों की पूरी श्रृंखला पर चर्चा की।पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति को दी बधाई
पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति को भी बधाई दी। जी20 शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "जैसा कि आप सभी जानते हैं कि भारत के पास नवंबर 2023 तक जी20 अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी है। इन दो दिनों में आप सभी ने बहुत सारे सुझाव दिए ओर प्रस्ताव टखे। यह हमारा कर्तव्य है कि हमें जो सुझाव मिले हैं उनकी एक बार फिर से समीक्षा की जाए, ताकि यह देखा जा सके कि उनकी प्रगति को कैसे गति दी जा सकती है। मेरा प्रस्ताव है कि नवंबर के अंत में हम जी20 का एक वर्चुअल सत्र आयोजित करें।"पीएम मोदी ने जी20 सम्मेलन के समापन की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नई दिल्ली जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन को समाप्त करने की घोषणा की और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को अध्यक्षता सौंपी। ब्राज़ील अगले एक वर्ष जी20 की अध्यक्षता करेगा। पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि ब्राजील की अध्यक्षता में जी20 समूह साझा एजेंडे को और आगे बढ़ाएगा। उन्होंने इस अवसर पर ब्राजील के राष्ट्रपति को भी बधाई दी।दुनिया के सबसे ऊंचे लड़ाकू हवाई क्षेत्र का निर्माण
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने ये एक बयान में ये जानकारी दी है कि सीमा सड़क संगठन लद्दाख के न्योमा में दुनिया का सबसे ऊंचा लड़ाकू हवाई क्षेत्र का निर्माण करेगा। इस परियोजना का शिलान्यास रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 सितंबर को जम्मू के देवक पुल से करेंगे।कर्नाटक में बिखरने लगा कांग्रेस का कुनबा?
ऐसा लग रहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस का कुनबा बिखरने लगा है। पार्टी में रह रहकर अंतर्कलह सामने आ रही है। कभी सवालों के घेरे में डीके शिवकुमार रहते हैं तो कभी सिद्धारमैया। इस बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बी के हरिप्रसाद ने मोर्चा खोल लिया है। बी के हरिप्रसाद ने इशारों ही इशारों में सीएम सिद्धारमैया पर जमकर हमला बोला है। पढ़ें पूरी खबरजानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
बिहार में मौसम कैसा है, कहां-कहा बारिश हो रही है और कहां गर्मी का सितम से लोग परेशान हैं? मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। रोहतास, मुंगेर और जमुई जिले में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई। यहां भारी बारिश हो रही है साथ ही राजधानी पटना में भी मौसम सुहाना हो गया है। पढ़ें पूरी खबरदिल्ली में आज दिनभर होती रहेगी बारिश
Delhi Ka Mausam: दिल्ली वालों को रविवार को भी गर्मी से राहत मिली रहेगी। दिल्ली में आज दिनभर बारिश होती रहेगी। शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश रविवार को भी होती रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। पढ़ें पूरी खबरवर्ल्ड लीडर्स ने राजघाट पर बापू को किया नमन
देश की राजधानी दिल्ली में हो रही जी-20 समिट के दूसरे दिन जी-20 लीडर्स राजघाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 लीडर्स का राजघाट पर स्वागत किया और उन्हें खादी का बना पटका भेंट किया। इस दौरान पीएम मोदी ने वर्ल्ड लीडर्स को बापू के साबरमती के आश्रम के बारे में भी जानकारी दी। राजघाट पर महात्मा गांधी का पसंदीदा भक्ति गीत 'वैष्णव जन तो तेने कहिये का गायन किया गया। पढ़ें पूरी खबरबच्चा बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, गैंग के 6 मेंबर अरेस्ट
उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में बच्चा तस्करी करने वाले एक गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अलग-अलग राज्यो में नवजात बच्चों को चुराकर बेचने वाले गिरोह के 6 सदस्य पुलिस की गिरफ्त में आ गए। पुलिस को गिरोह के पास से एक नवजात बच्चा भी बरामद हुआ है। पढ़ें पूरी खबरक्या सचमुच बढ़ने वाली है चीन की चिंता?
चीन के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) की काट के रूप में एक MoU साइन हुआ है। भारत समेत आठ देशों ने जी20 शिखर सम्मलेन के पहले दिन इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर पर MoU साइन किया। आपको बताते हैं कि आखिर इसे क्यों चीन का खेल बिगाड़ने वाला प्रोजक्ट कहा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबरऋषि सुनक पहुंचे दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रविवार की सुबह ऋषि सुनक दिल्ली केअक्षरधाम मंदिर पहुंचे हैं। सुनक अपनी पत्नी अक्षता के साथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे हैं। सुनक के इस दौरे को देखते हुए अक्षरधाम के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बता दें, शुक्रवार को भारत आते ही ब्रिटिश पीएम सुनक ने कहा था कि वो एक गौरवान्वित हिंदू हैं और साथ ही मंदिर जाने की बात कही थी।आदित्य-एल 1 मिशन से जुड़ा बड़ा अपडेट
भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल1 लगातार अपने पथ पर बढ़ रहा है। एक के बाद एक छलांग लगाते हुए आदित्य एल1 अब पृथ्वी की तीसरा कक्षा में स्थापित हो गया है। इसे शनिवार रात ढाई बजे अंजाम दिया गया, जो सफल रहा है। इसे लेकर इसरो ने ट्वीट कर कहा- तीसरा अर्थ-बाउंड (ईबीएन#3) को बेंगलुरु के ISTRAC से सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। इस ऑपरेशन के दौरान मॉरीशस, बेंगलुरु, एसडीएससी-एसएचएआर और पोर्ट ब्लेयर में इसरो के ग्राउंड स्टेशनों ने उपग्रह को ट्रैक किया। प्राप्त की गई नई कक्षा 296 किमी x 71767 किमी है। अगला अर्थ बाउंड (ईबीएन#4) 15 सितंबर, 2023 को लगभग 02:00 बजे के लिए निर्धारित है। पढ़ें पूरी खबरऋषि सुनक पहुंचेंगे दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर
जी20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए दिल्ली में मौजूद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की आज दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की यात्रा से पहले, मंदिर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। उन्होंने शुक्रवार को कहा था कि ""मैं एक गौरवान्वित हिंदू हूं और इसी तरह मेरा पालन-पोषण हुआ है, मैं ऐसा ही हूं। मुझे उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों तक मेरे यहां रहने के दौरान मैं किसी मंदिर के दर्शन कर सकूंगा। अभी रक्षा बंधन था जिसमें मेरी बहनों ने मुझे राखी बांधी, मेरे पास दूसरे दिन ठीक से जन्माष्टमी मनाने का समय नहीं था लेकिन उम्मीद है जैसा कि मैंने कहा कि हम अगर किसी मंदिर जाएं तो मैं इसकी भरपाई कर सकूंगा। मेरा मानना है कि आस्था एक ऐसी चीज है जो हर उस व्यक्ति की मदद करती है जो अपने जीवन में आस्था रखता है।"पुलिस के विरोध में प्रदर्शन, सड़क बाधित
आंध्र प्रदेश में जन सेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण ने एनटीआर जिले में आंध्र प्रदेश पुलिस द्वारा उनके वाहनों के काफिले को रोके जाने के बाद विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के विरोध में पवन कल्याण सड़क पर लेट गए। काफिले को रोके जाने के बाद जन सेना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क बाधित कर दी।मोरक्को में शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या 2000 के पार
अल जज़ीरा के अनुसार, शुक्रवार देर शाम मोरक्को में आए घातक भूकंप के बाद अब तक 2,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। 6.8 तीव्रता के भूकंप के बाद, जिसमें 2,012 से अधिक लोगों की जान चली गई और 2,059 अन्य घायल हो गए, जबकि कई लोग बेघर हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को देश में तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।दिल्ली में हो रही बारिश, देखें अक्षरधाम की तस्वीरें
रविवार को भी दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना
दिल्ली रडार दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में बादलों के बने रहने को दर्शाता है, जिससे दिल्ली और एनसीआर में कुछ स्थानों पर अगले 2-3 घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। ये जानकारी खुद भारत मौसम विज्ञान विभाग ने साझा की है। बीते शनिवार को दिल्ली एनसीआर के कई इलाको में बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से काफी राहत मिली है।एसीबी कोर्ट में पेश किए गए पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू
टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को विजयवाड़ा में एसीबी कोर्ट में पेश किया गया। कौशल विकास सहयोग घोटाले के सिलसिले में सीआईडी ने शनिवर को सीएम एन चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश पुलिस शुक्रवार की रात में ही उस स्थान पर पहुंच गई थी, जहां चंद्रबाबू में भर रुके थे। शनिवार की सुबह लगभग 3 बजे पुलिस ने नायडू को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। तब उन्हें टीडीपी कार्यकर्ताओं को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। रिपोर्टों के अनुसार एसपीजी ने भी नियमों का हवाला देते हुए 5:30 बजे आने को कहा। जिसके बाद शनिवार को तड़के सुबह चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार कर लिया गया था।दिपके-रांका सहित CJP नेताओं की रिहाई से पुलिस का इनकार! राजधानी में दिनभर चला हिरासत का दौर; 3,000 से ज्यादा रिहा
मणिपुर में शांति बहाली के लिए केंद्र देगा हरसंभव मदद, PM मोदी ने CM खेमचंद सिंह को दिया आश्वासन
4 पूर्व CM, ध्रुव राठी और दिपके सहित हिरासत में 7,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी; दिल्ली में जारी रहेगा सुरक्षा पहरा
दिल्ली मेट्रो और रेलवे सेवाएं बंद करने के मामले में अवमानना याचिका, सुप्रीम कोर्ट रविवार को करेगा सुनवाई
'मोगेम्बो मोदी लोकतंत्र को कर रहे तबाह', चेन्नई में राहुल गांधी बोले- अब अंत की ओर बढ़ रहा उनका ड्रामा
© 2026 Times Horizon Private Limited
