आज की ताज़ा खबर: ट्रंप ने पीएम मोदी को फिर बताया अपना दोस्त....सुशीला कार्की बन सकती हैं नेपाल की अंतरिम PM, दिल्ली में बादल छाए रहने के आसार
Aaj Ki Taza Khabar 10 Sep 2025: भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों में आई खटास को कम करने का संकेत देते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता के किसी 'सफल निष्कर्ष' पर पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं होगी और वह आने वाले हफ्तों में अपने 'बहुत अच्छे मित्र' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं। वहीं, पीएम मोदी ने भी ट्रंप द्वारा दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता के सकारात्मक मूल्यांकन पर गर्मजोशी से प्रतिक्रिया व्यक्त की और विश्वास व्यक्त किया कि चल रही वार्ता दोनों देशों के बीच साझेदारी की असीम संभावनाओं को उजागर करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। दूसरी ओर नेपाल में Gen Z के विरोध प्रदर्शनों के बीच अराजकता फैल गई। वहां अब सेना ने गश्त बढ़ा दी है, जिससे लूटपाट को रोका जा सके। इस बीच नेपाल में आज प्रदर्शनकारियों की बैठक है। पढ़ें- आज का हर एक अपडेट...
आज की ताज़ा खबर: ट्रंप ने पीएम मोदी को फिर बताया अपना दोस्त....सुशीला कार्की बन सकती हैं नेपाल की अंतरिम PM, दिल्ली में बादल छाए रहने के आसार
सुशीला कार्की बन सकती हैं नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री
नायडू ने 'सुपर सिक्स' चुनावी वादों को 'सुपर हिट' बताया
फ्रांस में अबतक 295 लोग गिरफ्तार
उप्र में छह लोगों ने महिला को आग लगाई, मौत
PM मोदी कल उत्तराखंड के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण
प्रधानमंत्री शाम को सवा चार बजे राज्य के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे तथा शाम को पांच बजे एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉलीग्रांट हवाईअड्डे पहुंचकर प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नेपाल सेना ने देशव्यापी आदेश और कर्फ्यू लागू किया
एक बयान में सेना ने चेतावनी दी कि इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के प्रदर्शन, तोड़फोड़, आगजनी या व्यक्तियों और संपत्ति को निशाना बनाकर किए गए हमलों को आपराधिक गतिविधि माना जाएगा और तदनुसार निपटा जाएगा।
