आज की ताजा खबर, Aaj Ki Taza Khabar, 10 दिसंबर 2023: विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए CM, अरुण साव और विजय शर्मा होंगे डिप्टी CM
नीतीश यूपी से शुरू करेंगे चुनाव प्रचार, पीएम मोदी को देंगे चुनौती
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले 24 दिसंबर को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में एक सार्वजनिक सभा करेंगे, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का हिस्सा है।बिहार के मंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के सचिव (संगठन) श्रवण कुमार ने कार्यक्रम की पुष्टि की है। नीतीश कुमार की रैली के लिए स्थल को अंतिम रूप देने के लिए श्रवण कुमार ने कुछ स्थानीय नेताओं के साथ शनिवार को रोहनिया का दौरा किया। पढ़ें पूरी खबरमहाराष्ट्र में ट्रेन हादसा, कसारा के पास पटरी से उतरी मालगाड़ी
महाराष्ट्र में ट्रेन हादसे की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार कसारा के पास एक मालगाड़ी ट्रेन पटरी से उतर गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही बचाव दल घटना स्थल की ओर रवाना हो गए हैं। पहले खबर आई थी कि एक पैसेंजर ट्रेन हादसे का शिकार हुई है, हालांकि बाद में रेलवे की ओर साफ किया गया कि हादसे की शिकार हुई ट्रेन एक मालगाड़ी है। पढ़ें पूरी खबरअरुण साव और विजय शर्मा बनेंगे छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ आदिवासी नेता विष्णु देव साय राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। रविवार को विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी। विष्णु देव के साथ छत्तीसगढ़ सरकार में दो डिप्टी सीएम भी होंगे। इनमें अरुण साव और विजय शर्मा का नाम सामने आया है। पढ़ें पूरी खबरविष्णु देव साय को CM बनाने की क्या है वजह?
विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री होंगे, भाजपा ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। आखिर ऐसी क्या वजह रही जो बीजेपी ने तीन बार के सीएम रमन सिंह को सूबे की कमान सौंपने के बजाय साय पर भरोसा जताया है। आपको इसकी पीछे का सियासी समीकरण क्या है। पढ़ें पूरी खबरविष्णु देव साय का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री भाजपा नेता विष्णु देव साय होंगे। विधायक दल की बैठक में ये फैसला हुआ। सूबे की कमान मिलने को लेकर विष्णु देव ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में पार्टी का आभार प्रकट किया है। रमन सिंह, ओपी चौधरी और रेणुका सिंह ने भी उन्हें बधाई दी है। पढ़ें पूरी खबरविष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री
भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा दी है। विष्णु देव साय की बतौर मुख्यमंत्री ताजपोशी होगी। हालांकि फिलहाल भाजपा ने इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। विष्णु देव साय पूर्व सीएम रमन सिंह के चहेते हैं। विष्णुदेव जशपुर जिले के कुनकुरी से विधायक हैं। भाजपा ने सूबे की कमान आदिवासी चेहरा के हाथों में सौंपी है। वो बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।रमन सिंह ने लगाए ये गंभीर आरोप, जानें क्या कहा
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि अफसर ध्यान रखें, अब छत्तीसगढ़ में कुशासन का दौर नहीं है। सीएम कौन बनेगा इसे लेकर आज भाजपा नाम की घोषणा कर सकती है। रमन सिंह की ताजपोशी होती है या नहीं देखना अहम है। पढ़ें पूरी खबरमायावती ने घोषित किया अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के साथ बैठक में आकाश आनंद को बड़ी जिम्मेदारी देने का ऐलान कर उन्हे अपना राजनीतिक वारिस घोषित कर दिया है। आकाश को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर पार्टी की पूरे देश की जिम्मेदारी सौंपने का ऐलान किया गया है। पिछले कुछ सालों में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद मायावती ने दूसरी पीढ़ी को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया था। इसी क्रम में मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को राजनीति में आगे बढ़ाना शुरू कर दिया था। मायावती ने आकाश को चुनावी राज्यों में प्रभारी भी बनाया था । पूरी खबर पढ़ेंछत्तीसगढ़ में आज हो सकता है CM का ऐलान
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी आज मुख्यमंत्री का ऐलान कर सकती है। मुख्यमंत्री के चयन के लिए भाजपा के पर्यवेक्षक रायपुर पहुंच चुके हैं। ये पर्यवेक्षक विधायकों के साथ बैठक करेंगे, जिसके बाद विधायक दल का नेता चुन लिया जाएगा। माना जा रहा है कि पार्टी की ओर से आज ही सीएम का ऐलान भी हो सकता है। पूरी खबर पढ़ेंइसलिए टूट रही है 'इंडिया' एकता?
उत्तर प्रदेश में 'इंडिया' ब्लॉक की दो मुख्य पार्टी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच एक-दूसरे को पछाड़ने की होड़ लगी हुई है, जिसके चलते एकता टूट रही है। तीन राज्यों में सबसे पुरानी पार्टी की चुनावी हार के बाद, समाजवादी पार्टी ने खुद को उत्तर प्रदेश में गठबंधन की ड्राइविंग सीट पर मजबूती से स्थापित कर लिया है। पूरी खबर पढ़ेंगुटखा ऐड केस में तीन बड़े स्टार्स को झटका!
गुटखा कंपनियों के विज्ञापन करने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, शाहरुख खान और अजय देवगन को नोटिस जारी हुए हैं। यह जानकारी केंद्र सरकार ने एक अवमानना याचिका के जवाब में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच को सूचित किया। केंद्र के वकील की तरफ से यह भी बताया गया कि इसी मसले पर उच्चतम न्यायालय भी सुनवाई कर रहा है, लिहाज़ा यह याचिका खारिज कर दी जाए। पूरी खबर पढ़ेंमहुआ मोइत्रा के साथ किया गया बर्ताव प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विरूद्ध- जदयू अध्यक्ष
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ ने शनिवार को आरोप लगाया कि संसद में तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा के साथ किया गया बर्ताव प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विरूद्ध है। मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित किये जाने के एक दिन बाद यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए लल्लन ने इस बात पर अफसोस प्रकट किया कि उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर नहीं दिया गया। ललन स्वयं भी लोकसभा सदस्य है। उन्होंने कहा कि महुआ को अपना पक्ष रखने का अवसर नहीं दिया गया। न तो आचार समिति के सामने और न ही सदन में उन्हें अपनी बात रखने दिया गया। यह प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विरूद्ध है। आचार समिति की सिफारिशों को स्वीकार करते हुए मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया। समिति ने उन्हें एक व्यापारी से उपहार एवं अवैध फायदा लेने का दोषी पाया था। ललन ने राकांपा विधायक नवाब मलिक पर विवाद को लेकर भाजपा पर निशाना साधा । भाजपा केंद्र और महाराष्ट्र में सत्ता में है। हाल में जब मलिक उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाले राकांपा धड़े के साथ सदन में बैठे थे तब लोगों की निगाहें उनपर टिक गयी थीं। जदयू प्रमुख ने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक धुलाई मशीन है । वह उन लोगों का दाग धो देती है जो उससे जुड़ जाते हैं या उसका समर्थन करते हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा यदि वह नवाब मलिक के पक्ष में उतर जाए। मलिक को प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया था। उनपर गैंगस्टर दाउद इब्राहिम के साथ संबंध रखने का आरोप है। ललन ने रविवार को होने जा रही अमित शाह की पटना यात्रा के बारे में सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। शाह पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करने वाले हैं। इस बैठक में जदयू के शीर्ष नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हिस्सा ले सकते हैं।भारत की अर्थव्यवस्था 2025 के अंत तक तक बन जाएगी 5000 अरब की, अमित शाह का दावा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भारत 2025 के अंत तक 5,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने यहां उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण भारत पिछले एक दशक में हर मोर्चे पर तेजी से आगे बढ़ा है। पूरी खबर पढ़ेंअयोध्या में धर्म पथ पर स्थापित किया जा रहा है सूर्य स्तंभ
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसी बीच अयोध्या में धर्म पथ पर 'सूर्य स्तंभ' स्थापित किया जा रहा है। अयोध्या के डीएम नितीश कुमार का कहा कि लता मंगेशकर चौक के पास, धर्म पथ पर आरंभ और समापन बिंदु के बीच नियमित दूरी पर सूर्य स्तंभ स्थापित किया जा रहा है। देखें वीडियोलोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा - ओम माथुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदर्शन से उत्साहित पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने शनिवार को विश्वास जताया कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में राज्य में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। राज्य में नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की रविवार को होने वाली बैठक में शिरकत करने के लिए आज शाम यहां पहुंचने के बाद माथुर स्वामी विवेकानंद विमानतल पर संवाददाताओं से बात कर रहे थे। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की कुल 11 लोकसभा सीटों में से नौ पर जीत हासिल की थी तथा कांग्रेस को दो सीटें मिली थी। भाजपा विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए रविवार को भाजपा के पर्यवेक्षकों के दौरे के बारे में पूछे जाने पर, माथुर ने कहा कि हमारी पार्टी के पर्यवेक्षक आ रहे हैं और वे क्या निर्णय लेंगे, हम इसका इंतजार कर रहे हैं। राज्य में मुख्यमंत्री चुनने के किसी फॉर्मूले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कोई फॉर्मूला नहीं है। भाजपा के संसदीय बोर्ड द्वारा निर्धारित एक व्यवस्था है जिसका पालन किया जाएगा।सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी समेत तीन आरोपियों को चंडीगढ़ से हिरासत में लिया है। आरोपियों को दिल्ली लाया जा रहा है।देसी गाय का दूध अमृत है, उसके के गोबर में लक्ष्मी का वास होता है- यूपी के मंत्री
उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने शनिवार को यहां मेरठ में गौवंश संरक्षण को लेकर हुई समीक्षा बैठक में कहा कि देसी गाय का दूध अमृत है तथा देसी गाय के गोबर में लक्ष्मी का वास होता है।उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को गाय के गोबर से खाद बनाने की दिशा में कृषक भारती को-ऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) से समझौता करने का सुझाव दिया। सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि कोई भी निराश्रित गौवंश 31 दिसम्बर 2023 के बाद सड़कों व खेतों में दिखाई न दें। सिंह ने कहा कि देसी गाय के दूध से बना घी अमृत है तथा देसी गाय के गोबर में लक्ष्मी का वास होता है। प्रभारी मंत्री ने किसानों को आय बढ़ाने के वास्ते मुर्गी पालन, बकरी पालन, सुअर पालन और मत्स्य पालन के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिये।ज्ञानेश कुमार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC के निलंबन और SIR के फैसलों को पलटने की मांग
हरियाणा कांग्रेस में फिर क्यों उठा CM फेस का मुद्दा? कुलदीप शर्मा ने हुड्डा की दावेदारी पर उठाए सवाल
हरीश रावत की अलग यात्रा से कांग्रेस में क्यों उठे सवाल? चुनाव से पहले संगठन और नेतृत्व के बीच तालमेल की चुनौती
'लाखों भारतीयों को वोट देने से रोकना मनमानी', SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां का बड़ा बयान
'फिर चारों ओर फैल गए खटमल...', CJP के प्रदर्शन पर भड़के CM सुवेंदु अधिकारी, बोले- इन्हें जड़ से उखाड़ना होगा
© 2026 Times Horizon Private Limited
