आज की ताजा खबर 1 अगस्त 2026 LIVE: एयर मार्शल तेजपाल सिंह ने संभाला डिप्टी चीफ ऑफ द एयर स्टाफ का पद, ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले नूंह पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
आज की ताजा खबर 1 अगस्त 2026 LIVE: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग नाबालिग छात्रा से स्कूल बस के चालक द्वारा कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी बताई जा रही है। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक लवकुश के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में स्कूल की प्रबंधक और बस संचालक को भी नोटिस जारी किया है।
बलरामपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झौहना में शुक्रवार शाम एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 1 अगस्त 2026 से देश में पर्सनल फाइनेंस और कई सरकारी सेवाओं से जुड़े पांच बड़े बदलाव होंगे। इनमें एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ने की संभावना, तत्काल टिकट बुकिंग और क्रेडिट कार्ड के नियम शामिल हैं, जो सीधे आपके मासिक बजट को प्रभावित करेंगे।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद गठित हुई नई एसआईटी ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी। समिति के सदस्य डीआईजी सोमेन बर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर मामले की बारीकी से जांच की निगरानी कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के केल्लाम इलाके में शुक्रवार शाम(31 जुलाई) को आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरी मजदूरों पर फायरिंग की। इस हमले में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
आज की ताजा खबर 1 अगस्त 2026 LIVE: एयर मार्शल तेजपाल सिंह ने संभाला डिप्टी चीफ ऑफ द एयर स्टाफ का पद, ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले नूंह पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
बलरामपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झौहना में शुक्रवार शाम एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी, उनका बेटा और बेटी शामिल हैं। प्रारंभिक पुलिस जांच में मामला हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि पारिवारिक कुछ विवाद भी हो सकता है।
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आखिरकार सस्पेंस खत्म हो गया है। नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हाईकमान की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में राहुल गांधी समेत पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहे। बैठक का असल एजेंडा कर्नाटक कैबिनेट के दूसरे चरण के विस्तार के लिए मंत्रियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाना था।
1 अगस्त 2026 से देश में पर्सनल फाइनेंस और कई सरकारी सेवाओं से जुड़े पांच बड़े बदलाव होंगे। इनमें एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ने की संभावना, तत्काल टिकट बुकिंग और क्रेडिट कार्ड के नियम शामिल हैं, जो सीधे आपके मासिक बजट को प्रभावित करेंगे।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद गठित हुई नई एसआईटी ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी। समिति के सदस्य डीआईजी सोमेन बर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर मामले की बारीकी से जांच की निगरानी कर रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के केल्लाम इलाके में शुक्रवार शाम(31 जुलाई) को आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरी मजदूरों पर फायरिंग की। इस हमले में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले नूंह पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
मदनलाल जलालपुर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित
पटना में प्रशांत किशोर ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत, मतदाताओं को डराने का लगाया आरोप
झारखंड में लड़की से छेड़छाड़ की कोशिश का विरोध करने पर मामा की हत्या, माता-पिता घायल
हिमाचल के कुल्लू में एसयूवी नाले में गिरने से दो लोगों की मौत, तीन घायल
केजरीवाल ने ई20 और शुद्ध पेट्रोल के बीच विकल्प की मांग की; प्रधानमंत्री आवास मार्च का ऐलान
मानसून के असर से राजस्थान में आज और कल होगी बारिश, तीन अगस्त से घटेगी वर्षा गतिविधि
दलित बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पांच नाबालिग लड़कों पर मुकदमा
जैश के संदिग्ध आतंकी की महिला सहयोगी झारखंड से गिरफ्तार, नेताओं की जानकारी जुटाने का आरोप
इनामी बदमाश को बचाने के आरोप में वरिष्ठ उपनिरीक्षक निलंबित, निरीक्षक लाइन हाजिर
गोदावरी नदी में बाढ़ का प्रकोप बढ़ने की आशंका
पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने इस्लामी धर्मगुरु की गोली मारकर हत्या की
ऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा फ्रॉड! Noida पुलिस ने पकड़ा 75 लाख की ठगी करने वाला गिरोह, 5 गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पिछले तीन से चार महीनों से ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी के दौरान महंगे ओरिजिनल सामान की जगह सस्ते और नकली उत्पाद रखकर कंपनियों और ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी कर रहे थे।
ग्रेटर नोएडा: स्कूल बस में दिव्यांग नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, FIR दर्ज
बलरामपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, डीआईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आशंका है कि पति ने पहले पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या की, इसके बाद स्वयं आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से तीन पिस्टल बरामद हुई हैं। जांच के दौरान तीन मृतकों के शरीर पर गोली लगने के निशान मिले हैं, जबकि एक बच्चे के शरीर पर अभी तक गोली का निशान नहीं मिलने से पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
