LIVE

आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 9 जुलाई : राजस्थान के चुरू में विमान हादसा, रतनगढ़ में क्रैश हुआ IAF का जगुआर फाइटर जेट, 26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 13 अगस्त तक बढ़ी, वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला गंभीरा पुल टूटा, नदी में गिरे कई वाहन; 9 की मौत

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 9 जुलाई 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 9 जुलाई (बुधवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आप देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं से वाकिफ नहीं हो पाते होंगे। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं ताजा खबर का यह खास सेगमेंट, जहां हम आपको देश और दुनिया की प्रमुख और बड़ी खबरों से रूबरू करवाएंगे। यहां आपको मिलेंगे हर छोटी-बड़ी खबर के ताजा अपडेट्स... बने रहिए अपने प्रिय हिंदी समाचार चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत के डिजिटल संस्करण के साथ...

रवि वैश्यUpdated Jul 9, 2025, 18:12 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 9 जुलाई : राजस्थान के चुरू में विमान हादसा, रतनगढ़ में क्रैश हुआ IAF का जगुआर फाइटर जेट, 26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 13 अगस्त तक बढ़ी, वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला गंभीरा पुल टूटा, नदी में गिरे कई वाहन; 9 की मौत

आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 9 जुलाई : राजस्थान के चुरू में विमान हादसा, रतनगढ़ में क्रैश हुआ IAF का जगुआर फाइटर जेट, 26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 13 अगस्त तक बढ़ी, वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला गंभीरा पुल टूटा, नदी में गिरे कई वाहन; 9 की मौत

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today : आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 9 जुलाई 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: गुजरात के वडोदरा में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। वडोदरा और आणंद को जोडने वाला गंभीरा पुल टूट गया। जिससे पुल पर चल रहे कई वाहन नदी में गिर गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और चार लोगों को बचाया जा चुका है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। बैकिंग, बीमा, कोयला खनन, डाक और निर्माण जैसे सार्वजनिक सेवा क्षेत्रों के 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी बुधवार (9 जुलाई) को राष्ट्रव्यापी-आम हड़ताल में भाग ले रहे हैं। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और उनके सहयोगियों के गठबंधन ने सरकार की मजदूर-विरोधी, किसान-विरोधी और राष्ट्र-विरोधी कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्हें 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द साउदर्न क्रास' सम्मान से मंगलवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इसानिओ लूला दा सिल्वा ने सम्मानित किया। पटना से दिल्ली जा रहा इंडिगो का यात्री विमान उड़ान भरने के बाद पक्षी से टकरा गया जिसके बाद इस विमान की एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई। इस विमान में 169 यात्री सवार हैं। यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर उतारा गया। डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर घोषणा की कि टैरिफ 1 अगस्त, 2025 से लागू होंगे और बिना किसी विस्तार के उनका भुगतान करना होगा। ट्रंप ने कहा कि जब कुछ उचित होता है तो हम हमेशा बातचीत के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन हमने अधिकांश देशों से बात की है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के गठजोड़ को लेकर आगाह किया है। सीडीएस चौहान ने कहा कि इन तीन देशों के बीच हितों के संभावित गठजोड़ से भारत की स्थिरता और सुरक्षा गतिशीलता पर गंभीर असर पड़ सकता है, आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...

  • गुजरात में वडोदरा और आणंद को जोडने वाला गंभीरा पुल टूट गया, तीन की मौत
  • सार्वजनिक सेवा क्षेत्रों के कर्मचारी 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी-आम हड़ताल में भाग ले रहे हैं
  • इंडिगो का यात्री विमान उड़ान भरने के बाद पक्षी से टकरा गया, विमान की एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है

JUL 09, 2025 17:35 IST

राहुल गांधी के पटना दौरे को लेकर सियासत हुई तेज

राहुल गांधी के पटना दौरे पर भाजपा ने जमकर निशाना साधा है। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के आरोपों पर निशाना साधा और उनकी तुलना पिकनिक मनाने वालों से की। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि वे बिहार में पिकनिक मनाने आए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUL 09, 2025 17:12 IST

भाजपा ने राहुल गांधी के बिहार दौरे को बताया ‘पिकनिक’, कांग्रेस का पलटवार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पटना दौरे को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के आरोपों पर निशाना साधा और उनकी तुलना पिकनिक मनाने वालों से की। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि वे बिहार में पिकनिक मनाने आए थे। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी के दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा, "राहुल गांधी पिकनिक मनाने आए थे। बिहार की समस्या से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं है। राहुल गांधी के नेतृत्व में जब कांग्रेस पार्टी ने 99 सीटें जीती थीं तो उनको लगा कि पूरा देश जीत लिया। मैं इतना ही कहूंगा कि लोकतंत्र है और यहां जनता का आशीर्वाद चाहिए। गांधी परिवार का राजतंत्र खत्म हो गया है और लोकतंत्र में जनता सरकार तय करती है।
JUL 09, 2025 17:11 IST

नामीबिया में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, दी गई 21 तोपों की सलामी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को नामीबिया की राजधानी विंडहोक पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी को औपचारिक स्वागत में 21 तोपों की सलामी दी गई। यह स्वागत समारोह उनके नामीबिया की एक दिवसीय यात्रा के दौरान आधिकारिक कार्यक्रमों की शुरुआत के दौरान किया गया। अफ्रीकी राष्ट्र के राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। इसे लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि नामीबिया में भारतीय समुदाय भारत-नामीबिया की घनिष्ठ मित्रता को लेकर बेहद आशावादी है और विंडहोक में हुए विशेष स्वागत में यह झलकता है। मुझे अपने प्रवासी समुदाय पर खासकर जिस तरह से उन्होंने अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव बनाए रखा है, उस पर गर्व है।
JUL 09, 2025 15:49 IST

एप्पल ने भारतीय मूल के सबीह खान को सीओओ नियुक्त किया

एप्पल इंक ने भारतीय मूल के सबीह खान को मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्त किया है। आईफोन विनिर्माता कंपनी ने बयान में बताया कि एप्पल में 30 वर्ष से सेवारत खान (58) वर्तमान में वरिष्ठ उपाध्यक्ष-परिचालन हैं। वह इस महीने के अंत में जेफ विलयम्स की जगह लेंगे। एप्पल में शामिल होने से पहले 1995 में उन्होंने जीई प्लास्टिक्स में ‘एप्लिकेशन डेवलपमेंट इंजीनियर’ और प्रमुख ‘अकाउंट टेक्निकल लीडर’ के रूप में काम किया।
JUL 09, 2025 15:48 IST

महाराष्ट्र चुनाव में धांधली हुई, हम बिहार में ऐसा नहीं होने देंगे: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लाभ पहुंचाने के लिए ‘‘धांधली’’ की गई और केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार इस साल के अंत में होने वाले बिहार चुनावों में भी ऐसा करना चाहती है। गांधी ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ पटना में निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक विरोध मार्च के दौरान ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भाजपा और राजग को लाभ पहुंचाने के लिए धांधली की गई थी। वे बिहार में भी इसे दोहराना चाहते हैं जो हम होने नहीं देंगे।
JUL 09, 2025 15:48 IST

डीजीसीए ने उड़ान प्रशिक्षण संगठनों के लिए ‘रैंकिंग' प्रणाली शुरू की

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने देश में पायलट प्रशिक्षण गतिविधियों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा में सुधार के प्रयासों के तहत उड़ान प्रशिक्षण संगठनों के लिए ‘रैंकिंग’ प्रणाली शुरू की है।
यह कदम उड़ान प्रशिक्षण संगठनों (एफटीओ) के विमानों से जुड़ी विभिन्न घटनाओं और स्पष्ट खामियों की पृष्ठभूमि में उठाया गया है। डीजीसीए ने बयान में कहा कि ‘रैंकिंग’ प्रणाली एक अक्टूबर, 2025 से लागू की जाएगी। इसे हर साल दो बार एक अक्टूबर और एक अप्रैल को प्रकाशित किया जाएगा।
JUL 09, 2025 14:16 IST

राजस्थान के चुरू में विमान हादसा, रतनगढ़ में क्रैश हुआ IAF का जगुआर फाइटर जेट

राजस्थान के चुरू में विमान हादसा हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के चुरू में भारतीय वायु सेना का एक जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUL 09, 2025 13:04 IST

26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 13 अगस्त तक बढ़ी

दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 13 अगस्त तक बढ़ा दी। यह घटनाक्रम राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा राणा के खिलाफ एक पूरक आरोपपत्र दाखिल करने के बाद सामने आया है। आरोपपत्र में राणा का गिरफ्तारी ज्ञापन, ज़ब्ती ज्ञापन और कुछ अन्य दस्तावेज भी शामिल हैं।
JUL 09, 2025 12:22 IST

आज की ताजा खबर LIVE: Bharat Bandh को UP के एक लाख से ज्यादा बिजली कर्मियों का समर्थन

आज भारत बंद के तहत देशभर के बिजली कर्मी भी सांकितिक हड़ताल पर हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश के 1 लाख से अधिकर कर्मचारी और संविदाकर्मी भी शामिल हैं। हालांकि इस दौरान बिजली आपूर्ति पर कोई असर नहीं होगा। जानबूझकर बिजली काटने वाले कर्मचारी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की बात कही गई है।
JUL 09, 2025 11:16 IST

आज की ताजा खबर LIVE: दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान से पक्षी टकराया

पटना से दिल्ली जा रहा इंडिगो का यात्री विमान उड़ान भरने के बाद पक्षी से टकरा गया जिसके बाद इस विमान की एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई। इस विमान में 169 यात्री सवार हैं। यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर उतारा गया।
JUL 09, 2025 11:10 IST

आज की ताजा खबर LIVE: वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला गंभीरा पुल टूटा, नदी में गिरे कई वाहन; 3 की मौत

गुजरात के वडोदरा में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। वडोदरा और आणंद को जोडने वाला गंभीरा पुल टूट गया। जिससे पुल पर चल रहे कई वाहन नदी में गिर गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और चार लोगों को बचाया जा चुका है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
JUL 09, 2025 10:43 IST

आज की ताजा खबर LIVE: 'मराठी विवाद के बीच राज ठाकरे का पार्टी नेताओं को ये कैसा फरमान

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नेता राज ठाकरे ने पार्टी सदस्यों को उनकी अनुमति के बिना मीडिया से बात करने या सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से रोकने के लिए सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं।
JUL 09, 2025 10:03 IST

LIVE आज की ताजा खबर: गैस रिसाव से चार मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, छत पर फंसे 100 लोग

नोएडा के फेज-2 में सेक्टर 87 में चार मंजिला इमारत में आग लग गई। देखते ही देखते बिल्डिंग में धुआं भर गया और 100 लोग बिल्डिंग की छत पर फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने उन्हें रेस्क्यू किया। दमकल कर्मियों ने आग को पूरी तरह से बुझा दिया है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
JUL 09, 2025 09:32 IST

LIVE आज की ताजा खबर: छांगुर बाबा के खिलाफ ED ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

धर्म परिवर्तन के आरोपों के घेरे में आया जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के खिलाफ ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर लिया है। अब ED छांगुर बाबा के सिंडिकेट से जुड़े दो दर्जन बैंक खाते और 6 विदेशी खातों की जांच करेगी। मंगलवार को ही एक कार्रवाई में छांगुर के मकान पर बुलडोजर भी चला था।
JUL 09, 2025 08:10 IST

LIVE आज की ताजा खबर: EC के मतदाता पुनरीक्षण अभियान के खिला सड़क पर उतरेंगे राहुल-तेजस्वी

अपने X पोस्ट पर तेजस्वी ने कहा, 'बिहार में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान 2025 में जो अव्यवस्था, अराजकता और असंवैधानिक कार्यप्रणाली सामने आ रही है, वह अत्यंत निंदनीय और लोकतंत्र के लिए घातक है।' राजद नेता ने कहा कि यह सब 10 जुलाई को माननीय सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले जल्दबाजी में किया जा रहा है ताकि आंकड़ों की बाज़ीगरी से सच्चाई को ढका जा सके।
JUL 09, 2025 07:58 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने Brics को फिर से 10% टैरिफ लगाने की धमकी दी

व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप ब्रिक्स को अमेरिकी हितों के लिए बढ़ते खतरे के रूप में देखते हैं और उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का वचन दिया कि विश्व मंच पर अमेरिका के साथ उचित व्यवहार किया जाए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को दोहराया कि ब्रिक्स में शामिल देशों को जल्द ही 10 प्रतिशत टैरिफ दरों का सामना करना पड़ेगा, उन्होंने कहा कि ब्लॉक की स्थापना अमेरिका को नुकसान पहुंचाने के लिए की गई थी।
JUL 09, 2025 07:43 IST

आज की ताजा खबर LIVE: ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी

पीएम मोदी को यह सम्मान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और प्रमुख वैश्विक मंचों पर भारत-ब्राजील सहयोग को बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। मई 2014 में पदभार ग्रहण करने के बाद से किसी विदेशी सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया यह 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।
JUL 09, 2025 07:01 IST

CDS ने पाकिस्तान-चीन-बांग्लादेश गठजोड़ को लेकर किया आगाह

जनरल चौहान ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र के देशों में आर्थिक संकट ने बाहरी शक्तियों को अपने प्रभाव का लाभ उठाने का मौका दिया है, जो भारत के लिए दिक्कतें पैदा कर सकता है।
JUL 09, 2025 07:01 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान, 1 अगस्त से ही सभी देशों पर लागू होगा टैरिफ

डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर घोषणा की कि टैरिफ 1 अगस्त, 2025 से लागू होंगे और बिना किसी विस्तार के उनका भुगतान करना होगा। ट्रंप ने कहा कि जब कुछ उचित होता है तो हम हमेशा बातचीत के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन हमने अधिकांश देशों से बात की है।
JUL 09, 2025 07:01 IST

भारत बंद 9 जुलाई 2025 : 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल में हो सकते है शामिल

10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और उनके सहयोगियों के गठबंधन ने सरकार की मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और राष्ट्र विरोधी कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया है।