ताजा खबर, हिंदी समाचार, 08 अप्रैल 2024: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में प्रवासी ड्राइवर को आतंकियों ने मारी गोली,चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर TMC का बड़ा प्रदर्शन
CSK vs KKR , IPL 2024 : केकेआर को मिली सीजन की पहली हार
चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 7 विकेट से हराया। टीम की यह पांच मैचों में तीसरी जीत है, जबकि केकेआर की मौजूदा सीजन में पहली हार है, पढ़ें पूरी खबरजम्मू-कश्मीर के शोपियां में प्रवासी ड्राइवर को आतंकियों ने मारी गोली
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से प्रवासियों को निशाना बनाया गया है। एक प्रवासी ड्राइवर को आतंकियों ने सोमवार शाम को गोली मार दी है, पढें पूरी खबरमध्य प्रदेश में राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर का फ्यूल हुआ खत्म
मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर शहडोल में फ्यूल कम होने की वजह से उड़ान नहीं भर सका, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि अब राहुल सुबह ही रवाना होंगे, पढ़ें पूरी खबरचुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर TMC का बड़ा प्रदर्शन
ईडी, सीबीआई और एनआईए चीफ को हटाने की मांग करते हुए टीएमसी के सांसद दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर के सामने प्रदर्शन करने को उतर गए हैं, पढ़ें पूरी खबरअभिनेता संजय दत्त लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं? देखें एक्टर ने बता दी 'मन की बात'
संजय दत्त को लेकर ऐसी खबरें आ रही थीं कि वो कांग्रेस से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं, इस पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे थे वहीं अब इस सवाल का जवाब खुद संजय दत्त ने दे दिया है, पढ़ें पूरी खबरMP के सीएम बोले- 'राहुल गांधी बार-बार लॉन्च होते हैं और फेल हो जाते हैं'
लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव लड़ने में गंभीर ही नहीं है। राहुल गांधी बार-बार लॉन्च होते हैं और फेल हो जाते हैं, पढ़ें पूरी खबरकांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस में सीटों का बंटवारा फाइनल
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लोकसभा चुनाव की 6 सीटें हैं। जिसमें से ऊधमपुर, जम्मू और लद्दाख लोकसभा सीटों से कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। यह तीनों सीटें कांग्रेस के हिस्से में आई है, पढ़ें पूरी खबरपीएम मोदी की 'मुस्लिम लीग' टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने किया चुनाव आयोग का रुख
कांग्रेस ने पार्टी के घोषणापत्र की तुलना मुस्लिम लीग के घोषणापत्र से करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोमवार को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई।पीएम मोदी ने 6 अप्रैल को राजस्थान के अजमेर में एक चुनावी रैली के दौरान यह टिप्पणी की। उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र को 'झूठ का पुलिंदा' कहा और कहा कि दस्तावेज़ के हर पृष्ठ से 'भारत को टुकड़ों में तोड़ने की कोशिश की बू आती है' , पढें पूरी खबरपीएम डिग्री मामला: संजय सिंह को राहत नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह की गुजरात हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिका सोमवार को खारिज कर दी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की शैक्षणिक योग्यता पर कथित टिप्पणी के लिए मानहानि मामले में उनके खिलाफ जारी समन को रद्द करने से इनकार कर दिया गया था, पढ़ें पूरी खबरप्रधानमंत्री के वैचारिक पूर्वजों ने अंग्रेजों और मुस्लिम लीग का साथ दिया था: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के घोषणापत्र को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हमले पर पलटवार करते हुए सोमवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री के वैचारिक पूर्वजों ने स्वतंत्रता आंदोलन के समय अंग्रेजों और मुस्लिम लीग का साथ दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के नवादा जिले में रविवार को एक चुनावी सभा में कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उसके चुनाव घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की छाप है और उसके नेताओं के बयानों में राष्ट्रीय अखंडता व सनातन धर्म के प्रति शत्रुता दिखाई देती है।जजपा नेता कमलेश सैनी ने पार्टी छोड़ी
लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को झटका देते हुए जननायक जनता पार्टी की महासचिव कमलेश सैनी ने सोमवार को पार्टी छोड़ दी जबकि अटकलें हैं कि जजपा की राज्य इकाई के प्रमुख निशान सिंह ने भी पार्टी छोड़ने का मन बना लिया है। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला को लिखे अपने इस्तीफे में सैनी ने कहा, “मैं जजपा की प्राथमिक सदस्यता और अपने सभी पदों से इस्तीफा दे रही हूं।”किसी की नागरिकता नहीं जाएगी: सीएए को लेकर राजनाथ ने कहा
सात अप्रैल (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के लागू होने से किसी भी भारतीय की नागरिकता नहीं जाएगी, भले ही वह किसी भी धर्म से संबंध रखता हो। उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर इस मुद्दे को लेकर ‘‘भ्रम पैदा करने’’ का आरोप लगाया।आप विधायक दुर्गेश पाठक को ईडी का समन
ईडी ने शराब घोटाले में आप विधायक दुर्गेश पाठक को समन भेजा है।जेल का जवाब वोट से, आम आदमी पार्टी ने लॉन्च किया कैंपेन
उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP भाजपा में शामिल
उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विजय कुमार अपनी पत्नी के साथ सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।चुनाव आयोग हमारे लोकतंत्र पर धब्बा- पी. थियागा राजन, तमिलनाडु मंत्री
मैं बीफ नहीं खाती- कंगना रनौत
विपक्ष के आरोपों के बीच मंडी से बीजेपी प्रत्याशी व अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है कि वह बीफ व किसी भी प्रकार के रेड मीट का सेवन नहीं करती हैं। यह शर्मनाक है कि मेरे बारे में पूरी तरह से आधारहीन अफवाहें फैलाई जा रही हैं।लोकसभा चुनाव: असम के तीन दिवसीय दौरे पर आतिशी
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए सोमवार से असम के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगी।'आप' के अनुसार, वह डिब्रूगढ़ और तेजपुर जिलों में चुनाव प्रचार करेंगी।हैदराबाद BJP कैंडिडेट माधवी लता को Y प्लस सिक्योरिटी
हैदराबाद से बीजेपी प्रत्याशी माधवी लता को Y प्लस सिक्योरिटी दी गई है, वह ओवैसी के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं।Aditya-L1 रखेगा सूर्य ग्रहण पर नजर
आदित्य एल1 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का पहला सौर मिशन है, जो पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य को ट्रैक करने की स्थिति में है। इससे इसरो को सूर्य के क्रोमोस्फीयर और कोरोना का और अध्ययन करने में मदद मिलेगी।विस्तारा ने उड़ानों में कटौती की घोषणा की
परिचालन की चुनौतियों के बीच विस्तारा एयरलाइंस ने रविवार को अपने उड़ान संचालन में "सावधानीपूर्वक" योजनाबद्ध कटौती की घोषणा की।निर्णय लिया गया है कि प्रतिदिन लगभग 25-30 उड़ानें कम करनी हैं, जो पिछले स्तरों की तुलना में एयरलाइन की क्षमता का लगभग 10 फीसदी है।विस्तारा के प्रवक्ता द्वारा घोषित इस कदम का उद्देश्य एयरलाइन के उड़ान संचालन को फरवरी 2024 के अंत के तुलनीय स्तर पर वापस लाना है।बड़ी परमाणु दुर्घटना का खतरा बढ़ा - आईएईए प्रमुख
संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी के प्रमुख राफेल मारियानो ग्रोसी ने रविवार को कहा कि रूस-नियंत्रित जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के छह परमाणु रिएक्टर में से एक पर किए गए ड्रोन हमले के कारण ‘‘बड़ी परमाणु दुर्घटना होने का खतरा काफी बढ़ गया है।चुनाव आयोग से मिलेगा TMC का प्रतिनिधिमंडल
दिल्ली में आज टीएमसी का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा।बिहार: भागलपुर नगर निगम परिसर में लगी भीषण आग
साल का पहला सूर्य ग्रहण आज
साल का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 8 अप्रैल, 2024 को लगने वाला है। भारतीय समयानुसार, सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा, जो 9 अप्रैल को देर रात 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 10 मिनट की होगी।पाकिस्तान: मोटरसाइकिल बम विस्फोट में दो लोगों की मौत
दक्षिणपश्चिम पाकिस्तान में एक मोटरसाइकिल पर लगाए बम में विस्फोट से दो लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा को पड़ोसी सिंध प्रांत में कराची शहर से जोड़ने वाले मुख्य राजमार्ग पर स्थित खुजदर में रविवार को हुए इस विस्फोट की अभी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।छत्तीसगढ़: सुकमा जिले में विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को दो स्थानों से सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए विस्फोटक के बड़े जखीरे को बरामद कर लिया। बरामद सामग्री में 350 जिलेटिन छड़ें, 105 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, एक बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (बीजीएल), 22 बीजीएल प्रोजेक्टर, 19 बीजीएल बम, एक पांच किलोग्राम वजनी आईईडी, 30 किलोग्राम गन पाउडर और माओवादी साहित्य शामिल है।नोएडा: वॉटर पार्क में दिल्ली के युवक की संदिग्ध हालात में मौत
नोएडा के एक वॉटर पार्क में रविवार को एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि घटना सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में सेक्टर-38ए स्थित जीआईपी मॉल के वॉटर पार्क की है।पंजाब: पुलिस ने अमृतपाल सिंह की मां को गिरफ्तार किया
‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह को असम की जेल से पंजाब की जेल में स्थानांतरित करने की मांग को लेकर प्रस्तावित मार्च से एक दिन पहले रविवार को उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया।दिल्ली: केजरीवाल को सीएम पर से हटाने वाली याचिका पर आज सुनवाई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की मांग वाली याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट सुनवाई करेगा।जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन को लेकर अलर्ट, दिल्ली पुलिस सतर्क, 4 हजार जवान तैनात; बॉर्डर पर बढ़ी निगरानी
NLSIU का दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को, CJI सूर्यकांत होंगे शामिल; सितंबर में विवाद के बाद रद्द हुआ था कार्यक्रम
'वोट चोरी' पर आज भी सियासी संग्राम, राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में Black Day का ऐलान; दिल्ली में ही रहेंगे कांग्रेसी सांसद
'पुलिसवालों ने भीड़ से निकाला, नहीं तो...',अंकित कसाना ने सुनाई आपबीती, प्रियंका गांधी के महिला पुलिसकर्मी से भिड़ने का VIDEO वायरल
‘धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाओं को FCRA रजिस्ट्रेशन नहीं’, मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र का फैसला रखा बरकरार
© 2026 Times Horizon Private Limited
