07 अगस्त 2024 हिंदी न्यूज़: विनेश फोगाट को फाइनल से पहले पेरिस ओलंपिक से बाहर किया गया, जानिए पूरी वजह, छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन एक्ज़ाम घोटाले में कई जिलों में CBI की छापेमारी
07 अगस्त 2024 हिंदी न्यूज़: विनेश फोगाट को फाइनल से पहले पेरिस ओलंपिक से बाहर किया गया, जानिए पूरी वजह, छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन एक्ज़ाम घोटाले में कई जिलों में CBI की छापेमारी
बांग्लादेश में तख्तापलट के साथ ही हिंसा का नया दौर शुरू हो गया है। लगा था कि शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद यहां शांति आएगी और आंदोलन-हिंसा थम जाएगी। लेकिन देश में हिंसा का एक नया दौर शुरू हो गया है। अब बांग्लादेश के हिंदुओं और अवामी लीग कार्यकर्ताओं और उनके घरों पर हमला हो रहा है। सेना के कमान संभालने के बावजूद देश के कई इलाकों में हिंसा जारी है। खास तौर पर हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है
भारत में कुछ दिनों के लिए शरण लेने आई शेख हसीना को देश में लंबे समय तक रहना पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके विरोध को देखते हुए भारत लंबी अवधि के लिए उनकी मेजबानी की संभावना की तैयारी कर रहा है।
31 जुलाई को इस्माइल हनियेह की हत्या (Ismail Haniyeh) के बाद हमास ने अपने गाजा नेता याह्या सिनवार (Yahya Sinwar) को प्रमुख नियुक्त किया वहीं योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने बांग्लादेश में हिंदुओं के घरों, मंदिरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर टारगेटेड हमलों (Attacks on Hindus in Bangladesh) की निंदा की और केंद्र से आग्रह किया कि वह पड़ोसी देश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए कूटनीतिक और राजनीतिक रूप से हर संभव प्रयास करे।
दिल्ली में कुछ दिनों से बारिश नहीं होने की वजह से तापमान ऊपर चढ़ा है। भले ही उमस नहीं पड़ रहा है, लेकिन मौसम गर्म हो रहा है इसी बीच मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना है। दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है।
