
हिंदी समाचार, 07 अप्रैल 2024: नीतीश कुमार ने छुए पीएम मोदी के पैर तो तेजस्वी यादव ने पूछे तीखे सवाल, मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
हिंदी न्यूज़ 07 अप्रैल 2024 और बड़ी खबरें: राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की पीएम मोदी के पैर छुने के मामले पर जमकर आलोचना की है। नीतीश कुमार ने बिहार में एक रैली के दौरान पीएम मोदी के पैर छुकर प्रणाम किया था, जिसके बाद उनकी आलोचना हो रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें यह देखकर बहुत बुरा लगा है। नीतीश कुमार के क्या हालात हो गए हैं। वहीं पीएम मोदी ने बिहार के नवादा से विपक्षी दलों के गठबंधन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन में नेतृत्व पर घमासान हो रहा है। एक नेता पीएम उम्मीदवारी की जिद में रैली नहीं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि वो अंदर ही अंदर लड़ रहे हैं और INDI गठबंधन वाले कहते हैं, पीएम पद का उम्मीदवार चुनाव नतीजे आने के बाद घोषित करेंगे। आगे पढ़ें देश-दुनिया की सभी खबरों के ताजा अपडेट्स...