05 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज़: भगोड़े नीरव मोदी का भाई अमेरिका में गिरफ्तार; पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़; बीजापुर में एक नक्सली ढेर
05 जुलाई 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: दिल्ली की विशेष अदालत ने संजय भंडारी को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। संजय भंडारी लंबे समय से भारत से फरार हैं। यह भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम (FEOA) के तहत की गई बड़ी कार्रवाई है। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। यह याचिका एडीआर ने दाखिल की है। याचिका में चुनाव आयोग के इस आदेश को मनमाना बताते हुए सुप्रीम कोर्ट से दखल देने की मांग की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स के एजीज़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गए। बता दें, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को त्रिनिदाद एवं टोबैगो की दो दिवसीय यात्रा के समापन के बाद पांच देशों की अपनी यात्रा के तीसरे चरण के तहत अर्जेंटीना के लिए रवाना हुए थे। अमेरिका में वन बिग ब्यूटीफुल बिल अब कानून बन गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने वन बिग ब्यूटीफुल पर साइन कर दिया है।
05 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज़: भगोड़े नीरव मोदी का भाई अमेरिका में गिरफ्तार; पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़; बीजापुर में एक नक्सली ढेर
ओडिशा में भगवान जगन्नाथ की ‘बहुड़ा यात्रा' शुरू
तेलंगाना दवा संयंत्र विस्फोट : मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 40
यूके स्थित आर्म्स कंसल्टेंट संजय भंडारी भगोड़ा घोषित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रामीणों के साथ की धान की रोपाई
गाजा युद्धविराम प्रस्ताव पर बातचीत सकारात्मक: हमास
सीएम नीतीश ने कानून व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की
'हिंदी थोपना बर्दाश्त नहीं', भाषा विवाद पर बोले राज ठाकरे
बिहार में मतदाता पुनरीक्षण का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
तेजस्वी यादव ने व्यापारी गोपाल खेमका की हत्या को लेकर नीतीश सरकार पर साधा निशाना
अमरनाथ यात्रा के काफिले में हुई 4 बसों की टक्कर
बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन के मामले पर बोले कांग्रेस नेता सचिन पायलट
अर्जेंटीना पहुंचे PM मोदी
बांदा में आकाशीय बिजली की चपेट आने से युवक की मौत
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के वन क्षेत्र से 30 आईईडी बरामद
पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रंजन को खुफिया सूचना मिली थी कि भाकपा (माओवादी) ने टोकलो पुलिस थाने और दलभंगा पुलिस चौकी की सीमा से लगे जंगल में भारी मात्रा में विस्फोटक छिपा रखा है। एसपी ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू करने के लिए सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर, एसएसबी और जिला सशस्त्र पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया था।
