आज की ताजा खबर: ट्रंप के दबाव के बाद जी7 देशों में सहमति, सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना पर हूती विद्रोहियों का ड्रोन अटैक
आज की ताजा खबर 03 अक्टूबर 2026: जी7 देशों ने अपने इमरजेंसी रिजर्व से लगभग 100 मिलियन बैरल यानी 10 करोड़ बैरल कच्चा तेल और डीजल बाजार में जारी पर सहमति बनाई है। यमन के हूती लड़ाकों ने सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना पर ड्रोन हमला किया है।
आज की ताजा खबर: ट्रंप के दबाव के बाद जी7 देशों में सहमति, सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना पर हूती विद्रोहियों का ड्रोन अटैक
यमन के हूती लड़ाकों ने सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना पर ड्रोन हमला किया है। मुस्लिमों के दूसरे सबसे महत्व वाले शहर के बिजलीघर पर ड्रोन से हमला किया गया है जिससे कई इलाकों की विद्युत व्यवस्था भंग हो गई है। मदीना वह शहर है जहां पर पैगंबर मुहम्मद की कब्र है और प्रतिवर्ष लाखों मुस्लिम वहां जाकर सिर झुकाते हैं।