01 जुलाई 2025, ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हो गया सस्ता, 58.5 रु की हुई कटौती, आज से ट्रेन यात्रा महंगी
01 जुलाई 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 58.50 रुपये की कटौती की है, जो 1 जुलाई से प्रभावी होगी। दिल्ली में, इससे कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत घटकर 1,665 रुपये प्रति सिलेंडर रह गई है। बता दें कि इससे पहले जून में तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 24 रुपये की कटौती की थी, जिससे इसकी कीमत 1,723.50 रुपये रह गई थी। भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक अहम ऐलान करते हुए 1 जुलाई 2025 से लागू होने वाले नए किराया ढांचे की घोषणा कर दी है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी व्यावसायिक परिपत्र के अनुसार, यात्री ट्रेनों के बेसिक किराए में संशोधन किया गया है, जिससे कुछ श्रेणियों में किराया बढ़ेगा। भारतीय नौसेना को एक और अत्याधुनिक व बेहद शक्तिशाली युद्धपोत ‘तमाल’ मिलने जा रहा है। भारत का यह नया युद्धपोत आज नौसेना में कमीशन होगा।
01 जुलाई 2025, ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हो गया सस्ता, 58.5 रु की हुई कटौती, आज से ट्रेन यात्रा महंगी
आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates- RailOne App से कैसे बदल जाएगा 'रेल यात्रा का अंदाज...'
आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates-नौसेना को मिला अपना आखिरी विदेशी युद्धपोत
आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates- अरब सागर : नौसेना ने बुझाई जहाज में लगी आग, 14 भारतीयों की जान बची
आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates: पी वी एन माधव ने आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पदभार संभाला
बेंगलुरु से सांसद और भाजपा नेता पी सी मोहन ने चुनाव प्रक्रिया का पर्यवेक्षण किया और घोषणा की कि माधव को सर्वसम्मति से भाजपा की आंध्र प्रदेश इकाई का अध्यक्ष चुना गया है।
पार्टी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है ‘‘माधव को अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाण पत्र सौंप दिया गया है।’’ विज्ञप्ति में कहा गया कि इस बदलाव के साथ ही राज्य में राजमुंदरी से सांसद डी पुरंदेश्वरी के लगभग दो वर्षों के कार्यकाल का समापन हुआ। पार्टी के अनुसार, माधव का अध्यक्ष चुना जाना पहले से तय माना जा रहा था, क्योंकि सोमवार को नामांकन दाखिल करने वाले वह एकमात्र उम्मीदवार थे।
