
आज की ताजा खबर, Aaj Ki Taza Khabar, 01 दिसंबर 2023: पायलट और गहलोत को लेकर ये क्या बोल गए भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा?
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 01 दिसंबर 2023 और बड़ी खबरें: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के एग्जिट पोल से साफ हो गया है कि कहां किस पार्टी की सरकार बन रही है। लेकिन यह नतीजा नहीं है। तीन दिसंबर को वोटों की गिनती से ही नतीजे का पता चलेगा। राजस्थान में एक बार फिर सत्ता में परिवर्तन होते दिख रहा है तो तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को खुशखबरी मिली है। मध्य प्रदेश में बीजेपी एक बार फिर सरकार बनाती नजर आ रही है। जबकि मिजोरम में पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। वहीं भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने दावा किया है कि कांग्रेस में तो सिर्फ दो ही फेस है जिसमें से भी एक फेस- सचिन पायलट को अशोक गहलोत ने जमीन में गाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राजस्थान में 120 से 130 सीट जीत रही है। देशभर की और खास खबरें जाने के लिए नीचे पढ़ें-