LIVEआज की ताजा खबर, 30 अक्टूबर, 2022 Highlights: गुजरात के मोरबी में केबल पुल टूटने से कम से कम 60 लोगों की मौत

आज की ताजा खबर, 30 अक्टूबर, 2022 Highlights: गुजरात के मोरबी में केबल पुल टूटने से कम से कम 60 लोगों की मौत
आज की ताजा खबर 30 अक्टूबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today Highlights: गुजरात के मोरबी शहर में रविवार की शाम मच्छु नदी पर बना केबल पुल टूटने से कम से कम 60 व्यक्तियों की मौत हो गई। तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ ईडी की कोर्ट में शिकायत। पीएम मोदी ने आज अपने रेडियो के मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने छठ से लेकर स्पेस तक का जिक्र किया और देशवासियों को छठ पर्व की बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में C-295 परिवहन विमान निर्माण संयंत्र की आधारशिला रखी। नीतीश के राजद के पास जाने के बाद से चिराग बीजेपी के नजदीक आते दिख रहे थे, लेकिन अब तो उन्होंने भाजपा के साथ जाने का खुलेआम ऐलान कर दिया है। चिराग पासवान ने कहा कि उपचुनाव में वो बीजेपी को सपोर्ट करेंगे।
Morbi Bridge Collapses: लोगों की भारी भीड़ के चलते ब्रिज टूटा, मोरबी पुल हादसे की ये है वजह
गुजरात (Gujarat) के मोरबी (Morbi) शहर में रविवार की शाम मच्छु नदी पर बना केबल पुल टूटने से कम से कम 60 व्यक्तियों की मौत हो गई। ये पुल करीब एक सदी पुराना था और मरम्मत के बाद हाल ही में इसे लोगों के लिए खोला गया था। अधिकारियों ने कहा कि हाल ही में मरम्मत के बाद जनता के लिए चार दिन पहले ही फिर से खोले गए इस पुल पर लोगों की काफी भीड़ थी। उन्होंने बताया कि पुल शाम करीब साढ़े छह बजे टूट गया।
पढ़ें पूरी खबर गुजरात के मोरबी में 'Cable Bridge' गिरने से 60 की गई जान, हादसे से जुड़ा Video आया सामने
गुजरात के मोरबी जिले में मच्छु नदी पर बना केबल ब्रिज टूट गया है, अचानक पुल (Cable Bridge) के टूटने से काफी संख्या में उस पर मौजूद लोग पानी में गिर गए इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई, इस हादसे में अभी तक 60 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। हादसे के बाद तेजी से वहां पर बचाव और राहत कार्य चलाए जा रहे हैं और राज्य के सीएम और मंत्री मौके पर यानी मोरबी पहुंच रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबरAmir Khan: आमिर खान की मां को पड़ा दिल का दौरा, मुंबई के इस अस्पताल में भर्ती! जानें कैसी है तबीयत?
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Amir Khan) की मां जीनत को दिल का दौरा पड़ गया है। आमिर की मां जीनत को अपने पंचगनी के घर में ही हार्ट अटैक आया। जब उनकी मां को दिल का दौरा पड़ा, तो आमिर अपनी मां के साथ ही थे। मां की हालत बिगड़ते देख वह तुरंत जीनत को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर से उन्हें भर्ती कर लिया है। तब से आमिर अपनी मां के साथ ही हैं। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि आमिर खान दिवाली के बाद से ही अपनी मां के साथ ही थे।
पढ़ें पूरी खबर रोहित ने मार्करम-मिलर की साझेदारी को बताया मैच जिताऊ, इनके सिर फोड़ा हार की ठीकरा
भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 विश्व कप में विजय रथ रविवार को पर्थ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ थम गया। गेंदबाजों के दबदबे वाले इस मुकाबले में जीत के लिए मिले 134 रन के लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका ने 2 गेंद और 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। गेंदबाजी में लुंगी नगिडी और बल्लेबाजी में मार्करम-मिलर की साझेदारी ने दक्षिण अफ्रीका ने मैच अपने नाम कर लिया।
पढ़ें पूरी खबरसाउथ अफ्रीका के खिलाफ हार ने उड़ाई फैंस की नींद, भारतीय टीम की गलतियां खुलकर सामने आईं
साउथ अफ्रीका ने रविवार को टी20 वर्ल्ड कप में भारत के विजयी रथ पर रोक लगा दी। टेंबा बावुमा के नेतृत्व वाली दक्षिण अफ्रीका के हाथों भारतीय टीम को दो गेंदें शेष रहते पांच विकेट की शिकस्त झेलनी पड़ी। पर्थ की तेजतर्रार पिच पर भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 133 रन बनाए। जवाब में प्रोटियाज टीम ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर जीत दर्ज करने में कामयाब हो गई। इस जीत से दक्षिण अफ्रीका ग्रुप-2 में न केवल शीर्ष पर पहुंच गई है बल्कि उसके सेमीफाइनल में पहुंचने के अवसर प्रबल हो गए हैं। वहीं भारतीय टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई है और उसे सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए अगले मैचों में पूरा जोर लगाना होगा।
पढ़ें पूरी खबरIND vs SA: हार के बाद भुवनेश्वर कुमार ने कहा, अगर ऐसा होता तो अलग होता परिणाम
टीम इंडिया को रविवार को पर्थ में खेले गए लो स्कोरिंग मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। खराब फील्डिंग टीम इंडिया को भारी पड़ गई। एडेन मार्करम का कैच पहले तो विराट ने छोड़ा इसके बाद रोहित शर्मा ने डेविड मिलर को रन आउट करने का आसान सा मौका गंवा दिया। ऐसें में दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 60 गेंद में 76 रन की साझेदारी करके मैच में दक्षिण अफ्रीका की वापसी करा दी।
पढ़ें पूरी खबर Morbi Cable Bridge Collapse:'मोरबी केबल ब्रिज हादसे' के 'चश्मदीदों' ने बताया 'खौफनाक मंजर'
गुजरात के मोरबी में माच्छू नदी पर संडे शाम करीब एक सदी पुराना एक केबल पुल टूट जाने से कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई। पुल पर खड़े कई लोग नदी में गिर गए। बताया जा रहा है कि हाल ही में मरम्मत के बाद जनता के लिए फिर से खोला गया पुल टूट गया क्योंकि उक्त पुल उस पर खड़े लोगों का भार सहन नहीं कर सका।
पढ़ें पूरी खबरIND vs SA: क्या भारत की खिलाफ हार ने बंद किए पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे?
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को रविवार को पर्थ में खेले गए मुकाबले में 5 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। तेज गेंदबाजों के दबदबे बाले इस लो स्कोरिंग मुकाबले में भारतीय टीम ने 20 ओवर में सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार पारी की बदौलत 9 विकेट पर 133 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाज जीत के लिए 134 रन के लक्ष्य को डेविड मिलर और एडेन मार्करम की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 2 गेंद और 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।
पढ़ें पूरी खबरIND vs SA: टीम इंडिया को झटका, चोटिल हुआ अनुभवी खिलाड़ी
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मैच में पर्थ के मैदान पर दक्षिण अफ्रीकी टीम ने टीम इंडिया को शिकस्त दे दी। इसी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम अब ग्रुप-2 की अंक तालिका में 4 अंकों के साथ खिसक कर दूसरे पायदान पर आ गया है जबकि दक्षिण अफ्रीका 5 अंकों के साथ शीर्ष पर है। इसके साथ ही भारतीय टीम व फैंस के लिए मैच का अंत होने से पहले एक और बुरी खबर आई।
पढ़ें पूरी खबर नौकरियों को लेकर पीएम मोदी की घोषणा, रोजगार मेला के पहले चरण में 10 लाख से ज्यादा नियुक्तियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा है कि पीएम रोजगार मेला 2022 के पहले चरण में केंद्र सरकार की ओर से 10 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। यह बयान एमपी मोदी ने जम्मू-कश्मीर के रोजगार मेला में युवाओं को संबोधित करते हुए दिया था। वीडियो कॉल के माध्यम से सभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि 2019 से जम्मू-कश्मीर सरकार में सरकारी नौकरियों के लिए लगभग 30,000 पद भरे गए हैं। इनमें से, 2020 और 2021 में लगभग 20,000 नौकरियां भरी गईं।
पढ़ें पूरी खबर 'RSS असली कॉफी, BJP तो केवल उपर दिख रही उसकी झाग', बोले प्रशांत किशोर
राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने रविवार को भाजपा-आरएसएस (BJP-RSS) गठजोड़ की तुलना एक कप कॉफी से की जिसमें भगवा पार्टी उपर में झाग की तरह है और उसके मूल में (नीचे) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) है। अपने जन सुराज अभियान के तहत दो अक्टूबर से शुरू बिहार (Bihar) की 3500 किलोमीटर लंबी पदयात्रा कर रहे प्रशांत किशोर ने पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया में आज एक सभा का संबोधित किया। उन्होंने अफसोस जताया कि उन्हें ये महसूस करने में काफी समय लगा कि नाथूराम गोडसे की विचारधारा को गांधी की कांग्रेस (Congress) को पुनर्जीवित करके ही हराया जा सकता है और ये बेहतर रहा होता कि मैं नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और जगन मोहन रेड्डी जैसे लोगों की मदद करने के बजाय उस दिशा में काम करता।
पढ़ें पूरी खबर पराली पर एक्शन में आए पंजाब के सीएम भगवंत मान, आठ सूत्रीय प्रोग्राम से कसेंगे लगाम
पंजाब के मुख्यमंत्री (Chief Minister) भगवंत मान के निर्देश पर पराली (Stubble) जलाने की समस्या को सुलझाने के लिए पंजाब सरकार (Punjab Government) आठ सूत्रीय प्रोग्राम से इसपर लगाम कसने की तैयारी में है। आठ सूत्रीय प्रोग्राम के तहत अब तक 1.20 लाख पराली संभालने वाली मशीनें बांटी गई हैं। साथ ही सीआरएम मशीनों के गांव स्तरीय मालिकों के फोन नंबरों की जानकारी किसानों तक पहुंचाना है।
पढ़ें पूरी खबरT20 World Cup: लुंगी नगिडी ने भारत के खिलाफ पर्थ में कहर बरपाकर बजाया नगाड़ा[VIDEO]
दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुगी नगिडी ने रविवार को भारत के खिलाफ पर्थ की तेज पिच पर कहर परपाते हुए भारत के टॉप ऑर्डर को झखझोर कर रख दिया। इस खराब शुरुआत से टीम इंडिया को उबरने में वक्त लग गया और वो 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 133 रन बना सकी।
पढ़ें पूरी खबर भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की कोशिश जारी, वडोदरा में बोले प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात (Gujarat) के वडोदरा (Vadodara) में C-295 परिवहन विमान निर्माण संयंत्र की आधारशिला रखी। इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मेक इन इंडिया( Make In India), मेक फॉर ग्लोब के इस मंत्र पर आगे बढ़ता भारत आज अपने सामर्थ्य को और आगे बढ़ा रहा है। अब भारत परिवहन विमान का भी बहुत बड़ा निर्माता बनेगा। आज भारत में इसकी शुरूआत हो रही है। और मैं वो दिन देख रहा हूं जब दुनिया के बड़े यात्री विमान भी भारत में बनेंगे।
पढ़ें पूरी खबरआखिरकार विश्व कप की पहली जीत मिली, जानिए क्या बोले पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम टी20 विश्व कप में पहली जीत दर्ज करके राहत महसूस कर रहे हैं लेकिन उन्होंने कहा कि नीदरलैंड के खिलाफ छोटे लक्ष्य को और बेहतर तरीके से हासिल किया जा सकता था। पाकिस्तान ने नीदरलैंड को नौ विकेट पर 91 रन पर रोक दिया था लेकिन इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए उसने चार विकेट गंवाए। आजम ने मैच के बाद कहा,‘‘ मैं बहुत खुश हूं। टीम ने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे लगता है कि लेंथ महत्वपूर्ण है।
पढ़ें पूरी खबरविराट कोहली बने टी20 विश्व कप इतिहास के सबसे तेज एक हजारी, तोड़ा पूर्व दिग्गज का रिकॉर्ड
टी20 विश्व कप 2022 में शानदार फॉर्म में चल रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली धमाल नहीं मचा सके। अच्छी शुरुआत के बाद लुंगी नगिडी की गेंद पर पुल करके छक्का जड़ने की कोशिश में विराट कोहली फाइन लेग पर खड़े कगीसो रबाडा के हाथों लपके गए। विराट 11 गेंद में 12 रन की पारी खेलकर चलते बने।
पढ़ें पूरी खबर ज्ञानवापी केस में हो सकती है सीएम योगी आदित्यनाथ की एंट्री! जानिए क्या है पूरा मामला?
मथुरा (Mathura) में विवादित ज्ञानवापी परिसर से संबंधित सभी मामले जो विश्व वैदिक सनातन संघ द्वारा संभाले जा रहे हैं, वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditynath) को सौंपे जाएंगे। विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह विसेन ने शनिवार को कहा कि सभी कानूनी कार्यवाही 15 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी। जितेंद्र सिंह विसेन ने आगे कहा कि मामले को यूपी के सीएम को सौंपने का फैसला पहले ही हो चुका था, जिसे अब लागू किया जा रहा है।
पढ़ें पूरी खबर Rishi Sunak को अमावस की रात मिला PM का तख्त, पर क्या मिटा पाएंगे UK का 'आर्थिक अंधेरा'?
आम तौर पर अगर किसी देश के नेता दूसरे देश में जाते हैं तो वहां की जनता के प्रति अपनापन दिखाने के लिए उनकी भाषा में अभिवादन करते हैं या एकाध जुमला बोलते हैं। जैसे भारत आने वाले विदेशी मेहमान अकसर ‘‘नमस्ते’’ या ‘‘आप कैसे हैं’’ कहकर हमारे देश की संस्कृति निभाते हैं, लेकिन आने वाले समय में जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भारत आएंगे तो हो सकता है कि वह हिंदी या पंजाबी में बात करने के साथ ही आरती या गायत्री मंत्र भी सुना दें।
पढ़ें पूरी खबरप्यार, धोखा, ब्लैकमेल...उसके बाद लड़की को मिली सिर्फ तीन गोली, जिसके नाम का लगाना चाहती थी सिंदूर, वही निकला कातिल
बिहार (Bihar) के भोजपुर जिले में मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जो लड़की अपने प्रेमी के साथ महीनों से रह रही थी, उसी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। साजिश ऐसी रची कि पुलिस भी कुछ समय के लिए उसके चक्रव्यूह में फंस गई।
पढ़ें पूरी खबर T20 world Cup: नीदरलैंड के खिलाफ भी जारी रहा बाबर आजम का फ्लॉप शो [VIDEO]
पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2022 में अबतक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का बल्ला भी अबतक टूर्नामेंट में खामोश रहा है। भारत और जिंबाब्वे के खिलाफ शुरुआती दो मैचों में हार के बाद पाकिस्तान के सिर पर सुपर-12 दौर में ही बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में रविवार को नीदरलैंड के खिलाफ जीत के इरादे से पाकिस्तानी टीम उतरी और शानदार गेंदबाजी करते हुए नीदरलैंड को 20 ओवर में 9 विकेट पर 91 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।
पढ़ें पूरी खबर