Gujarat Morbi cable bridge Collapses video :गुजरात के मोरबी जिले में मच्छु नदी पर बना केबल ब्रिज टूट गया है, अचानक पुल (Cable Bridge) के टूटने से काफी संख्या में उस पर मौजूद लोग पानी में गिर गए इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई, इस हादसे में अभी तक 100 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।
हादसे के बाद तेजी से वहां पर बचाव और राहत कार्य चलाए जा रहे हैं और राज्य के सीएम और मंत्री मौके पर यानी मोरबी पहुंच रहे हैं।
वहीं इस घटना से जुड़े वीडियो सामने आ रहे हैं, ऐसे ही एक वीडियो में दिख रहा है कि कैसे हादसे के बाद जान बचाने की जद्दोजहद करते लोग नजर आ रहे हैं, देखिए हादसे से जुड़ा ये वीडियो-
पीएम मोदी ने हादसे में पीड़ित लोगों के लिए मुआवजे की घोषणा की
वहीं मोरबी में हुई घटना पर पीएम मोदी ने गुजरात के सीएम से की बात, हादसे की जानकारी ली है।वहीं मोरबी हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने दुख जताया है।उधर पीएम मोदी ने हादसे में पीड़ित लोगों के लिए मुआवजे की घोषणा की है, गांधीनगर से मोरबी के लिए NDRF की दो टीमें रवाना हो गई हैं, जबकि राजकोट से भी SDRF की टीम भेजी जा रही है मुख्यमंत्री ने तत्काल राहत और बचाव कार्यों में तेजी के निर्देश दिए हैं। हादसे पर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी दुख जताया है, कहा-'मैंने गुजरात के गृह राज्य मंत्री व अन्य अधिकारियों से बात की है.. स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में लगा है, NDRF भी शीघ्र घटनास्थल पर पहुंच रही है।
