देश

पराली पर एक्शन में आए पंजाब के सीएम भगवंत मान, आठ सूत्रीय प्रोग्राम से कसेंगे लगाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 06:28 PM IST

Bhagwant Mann: पंजाब में आज फिर पराली जलाने के आंकड़े पहुंचे 1,700 के पार पहुंच गए हैं। रियल टाइम मॉनिटरिंग डाटा के मुताबिक आज पंजाब में 1,761 पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। 15 सितंबर से अभी तक यानी डेढ़ महीने में पंजाब में पराली जलाने के कुल मामलों की संख्या 13,873 हैं।

Image

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। (File Photo)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  1. पराली मामले में एक्शन में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
  2. आठ सूत्रीय प्रोग्राम से पंजाब सरकार कसेगी पराली पर लगाम
  3. पराली समस्या से निपटने के लिए बनाया प्लान

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री (Chief Minister) भगवंत मान के निर्देश पर पराली (Stubble) जलाने की समस्या को सुलझाने के लिए पंजाब सरकार (Punjab Government) आठ सूत्रीय प्रोग्राम से इसपर लगाम कसने की तैयारी में है। आठ सूत्रीय प्रोग्राम के तहत अब तक 1.20 लाख पराली संभालने वाली मशीनें बांटी गई हैं। साथ ही सीआरएम मशीनों के गांव स्तरीय मालिकों के फोन नंबरों की जानकारी किसानों तक पहुंचाना है।

पराली मामले में एक्शन में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

वहीं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और हल्का विधायकों द्वारा संवेदनशील इलाकों में किसान संगठनों और सरपचों के साथ मुलाकात तथा गुरद्वारों से पराली न जलाने की अपील करना। स्वास्थ और शिक्षा विभाग के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाना। साथ ही मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सभी जिलों की कार्यवाही का साप्ताहिक रिव्यू।

आठ सूत्रीय प्रोग्राम से पंजाब सरकार कसेगी पराली पर लगाम

इसके अलावा पराली न जलाने वाली पंचायतों और किसानों का परोत्साहन करना। फोरी कार्रवाई के लिए पराली जलाने की घटनाओं की रियल टाइम जानकारी जुटाना। साथ ही पराली जलाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना।

उधर पंजाब में आज फिर पराली जलाने के आंकड़े पहुंचे 1,700 के पार पहुंच गए हैं। रियल टाइम मॉनिटरिंग डाटा के मुताबिक आज पंजाब में 1,761 पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। 15 सितंबर से अभी तक यानी डेढ़ महीने में पंजाब में पराली जलाने के कुल मामलों की संख्या 13,873 हैं। इसी अवधि में पंजाब के मुकाबले हरियाणा में अभी तक 1,925 पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। बीते पांच दिनों में ही पंजाब में 7,075 पराली जलाने के मामले सामने आए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article