देश

ज्ञानवापी केस में हो सकती है सीएम योगी आदित्यनाथ की एंट्री! जानिए क्या है पूरा मामला?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 05:41 PM IST

Gyanvapi Case:जितेंद्र सिंह विसेन ने कहा कि विश्व वैदिक सनातन संघ ने ज्ञानवापी परिसर से जुड़े लगभग सभी मामले दर्ज किए हैं। विश्व वैदिक सनातन संघ फिलहाल पांच मामलों की पैरवी कर रहा है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पांच मामलों के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंपी जाएगी।

Gyanvapi Case: मथुरा (Mathura) में विवादित ज्ञानवापी परिसर से संबंधित सभी मामले जो विश्व वैदिक सनातन संघ द्वारा संभाले जा रहे हैं, वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditynath) को सौंपे जाएंगे। विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह विसेन ने शनिवार को कहा कि सभी कानूनी कार्यवाही 15 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी। जितेंद्र सिंह विसेन ने आगे कहा कि मामले को यूपी के सीएम को सौंपने का फैसला पहले ही हो चुका था, जिसे अब लागू किया जा रहा है।

जितेंद्र सिंह विसेन ने कहा कि विश्व वैदिक सनातन संघ ने ज्ञानवापी परिसर से जुड़े लगभग सभी मामले दर्ज किए हैं। विश्व वैदिक सनातन संघ फिलहाल पांच मामलों की पैरवी कर रहा है। मां श्रृंगार गौरी मामले और भगवान आदि विश्वेश्वर विराजमान मामले के अलावा विश्व वैदिक सनातन संघ फिलहाल तीन अन्य मामलों में शामिल है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन पांच मामलों के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंपी जाएगी।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article