
ताजा खबर, एक नवंबर, 2022 : मोरबी हादसे के घायलों से मिले PM, ट्विटर का बड़ा एक्शन
आज की ताजा खबर एक नवंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today: पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को दावा किया कि देश में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और पश्चिम बंगाल इससे अछूता नहीं रहेगा। केंद्र ने सोमवार को अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आने वाले और वर्तमान में गुजरात के दो जिलों में रह रहे हिंदुओं, सिखों, बौद्ध, जैनियों, पारसियों और ईसाइयों को नागरिकता कानून 1955 के तहत भारतीय नागरिकता देने का फैसला किया है। इसके एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अधिकारी की टिप्पणी आई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि सरकार की तरफ से आयोजित निशुल्क योग कक्षाएं जारी रहेंगी। उनके मुताबिक, “शिक्षकों ने कहा है कि वे कक्षाएं लेना जारी रखेंगे, मेरे पास देश भर से दान के लिए फोन आए हैं। मैं बताना चाहता हूं कि योग कक्षाएं नहीं रुकेंगी। मैं इस योजना को जारी रखने में मदद करने के लिए लोगों के दरवाजे पर भीख मांगने को तैयार हूं।” पढ़ें, देश-दुनिया की आज की बड़ी और अहम खबरें: