देश

Video: संगीत कार्यक्रम में बढ़िया से नाच रही थी महिला, अचानक आया आया 'Heart Attack',निकल गए प्राण

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 15, 2022, 11:40 PM IST

woman death by heart attack in Seoni MP: एक संगीत कार्यक्रम में नाचते-नाचते एक महिला की मौत हो गई, मामला मध्य प्रदेश के सिवनी जिले का है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।

Image

डांस कर रही महिला की देखते ही देखते हार्ट अटैक से मौत हो गई

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
एक महिला की संगीत कार्यक्रम में नाचते समय गिरकर मौत
शादी समारोह में संगीत कार्यक्रम चल रहा था
उसी समय एक महिला डांस फ्लोर पर गिर पड़ी और मौत हो गई

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के बखारी गांव में एक महिला की संगीत कार्यक्रम में नाचते समय गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में संगीत कार्यक्रम चल रहा था,उसी में महिलाएं डांस कर रही थीं उसी समय एक महिला डांस फ्लोर पर गिर गई, आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना सिवनी जिले के बखारी गांव की है, बुधवार की रात यहां एक शादी समारोह में संगीत कार्यक्रम चल रहा था इस दौरान संगीत कार्यक्रम में महिलाएं डांस कर रही थीं।डांस के दौरान 60 साल की महिला अचानक डांस फ्लोर पर गिर गई।लोगों ने देखा तो तुरंत महिला को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है। डॉक्टर के मुताबिक,महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे वो महिला अच्छे से डांस कर रही है फिर अचानक एक ओर गिर पड़ती है-

पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं

पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसमें देखते ही देखते हार्ट अटैक से प्राण निकल गए थे, हाल ही में हनुमान जी का किरदार निभा रहे एक शख्स की ऐसे ही मौत हुई थी जिसका वीडियो सामने आया था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article