देश

Video: एक शख्स ने ऐसा क्या फेंका जिससे पकड़ ली आग, हावड़ा स्टेशन पर बड़ी साजिश का खुलासा! घटना CCTV में कैद

कोलकाता के व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में शामिल हावड़ा रेलवे स्टेशन से एक बेहद चौंकाने वाली और खतरनाक खबर सामने आई है। CCTV में रेलवे में दहशत फैलाने का खतरनाक खेल कैद हुआ है।

Image

आग, हावड़ा स्टेशन पर बड़ी साजिश का खुलासा!

कोलकाता के व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में शामिल हावड़ा रेलवे स्टेशन (Howrah Railway Station) से एक बेहद चौंकाने वाली और खतरनाक खबर सामने आई है। स्टेशन के कैब रोड इलाके में लगे CCTV कैमरों में एक संदिग्ध व्यक्ति की हरकत कैद हुई है, जिसने जानबूझकर एक कवर/वस्तु फेंकी, जिसके तुरंत बाद आग और धुएं जैसी स्थिति बन गई।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरी घटना उस समय हुई जब स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ मौजूद थी। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह सिर्फ आग लगाने की कोशिश नहीं थी, बल्कि हजारों यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी भयावह स्थिति पैदा करने की सुनियोजित साजिश हो सकती है।

घटना ऐसे समय सामने आई है जब हाल के दिनों में भारतीय रेलवे को निशाना बनाने की आशंकाओं को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पहले से अलर्ट पर हैं।सूत्रों के मुताबिक, यह घटना मिथिला एक्सप्रेस (Mithila Express) में आग लगने की सूचना से ठीक पहले हुई, जिससे जांच एजेंसियों का शक और गहरा गया है।

RPF और सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा ऑपरेशन शुरू

Railway Protection Force और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़े स्तर पर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज में दिखाई देने वाले संदिग्ध की पहचान करने के लिए तकनीकी टीमों की मदद ली जा रही है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है, जो रेलवे जैसी सार्वजनिक व्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है।

देशभर के रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट

इस घटना के बाद देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। यात्रियों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 या सुरक्षा कर्मियों को दें।

रेलवे बना सॉफ्ट टारगेट?

रेलवे स्टेशन और ट्रेनें बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के कारण आसानी से दहशत फैलाने का माध्यम बन सकती हैं। ऐसे में यह घटना सिर्फ एक आग की घटना नहीं, बल्कि देश की सार्वजनिक सुरक्षा को चुनौती देने वाली गंभीर चेतावनी मानी जा रही है।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article