देश

पठानकोट के फंगतोली गांव में दिखे 7 संदिग्ध, महिला से मांगा था पानी, सेना-पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

पठानकोट के गांव फंगतोली में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब गांव के एक घर में मौजूद महिला से बीती रात 7 संदिग्ध लोगों ने पानी मांगा गया। इसे लेकर सेना और पुलिस सतर्क हो गई है।

Image

पठानकोट में सर्च अभियान

Pathankot News: पंजाब के पठानकोट जिले के फंगतोली गांव में फिर से 7 संदिग्ध देखे गए हैं। इन्होंने गांव के एक घर में आकर एक महिला से पानी मांगा था। इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हुई और गांव में पहुंची। पुलिस ने यहां सर्च अभियान चलाया। पठानकोट के गांव फंगतोली में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब गांव के एक घर में मौजूद महिला से बीती रात 7 संदिग्ध लोगों ने पानी मांगा गया। इसके बाद वे सभी जंगल की ओर चले गए। महिला ने इसके बारे में गांव वासियों को सूचना दी जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस व सेना के जवान पहुंचे और इलाके में सर्च अभियान चलाया।

जिस महिला से पानी मांगा गया था उसने बताया कि 7 लोग थे, जिन्होंने उससे पानी मांगा और फिर जंगल की ओर चले गए। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला द्वारा बताई गई जानकारी के बाद सेना व पुलिस द्वारा इलाके में सर्च किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि हर एक एंगल से चेक किया जा रहा है ताकि कोई किसी भी तरह की वारदात को अंजाम न दे सके।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित