देश

लोनावला के भुशी बांध में एक ही परिवार के 5 सदस्य बहे, 2 का लाश बरामद, बाकी की तलाश जारी

लोनावला में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां भुशी डैम में एक ही परिवार के 5 लोग डूब गए है।डैम से एक महिला और एक बच्ची का शव भी बरामद किया गया है।

Image

लोनावला के भुशी बांध में एक ही परिवार के 5 सदस्य बहे

KEY HIGHLIGHTS
  • भुशी डैम में एक ही परिवार के पांच लोग डूबे
  • राहत और बचाव कार्य जारी
  • पिकनिक मनाने के लिए आया था परिवार

महाराष्ट्र के लोनावला में एक बड़ा हादसा हुआ है। लोनावला के भुशी बांध में एक ही परिवार के 5 सदस्य बह गए हैं। जिसमें से दो लोगों की लाश बरामद कर ली गई है। बाकी की तलाश जारी है। अभी तक तीन सदस्यों का पता नहीं चल पाया है।

महिला और लड़की की मौत

घटना पुणे के लोनावला इलाके में भुशी बांध के समीप एक जलाशय में रविवार को एक महिला और 13 वर्षीय एक लड़की की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे लापता हैं। लापता बच्चों की उम्र 4-6 साल के बीच है।

दो लड़कियां और एक लड़की लापता

पुणे देहात के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने कहा कि यह घटना अपराह्न करीब डेढ़ बजे हुई, जिसके बाद तलाश एवं बचाव दलों को मौके पर भेजा गया। देशमुख ने कहा- ‘‘हमने 40 वर्षीय महिला और 13 वर्षीय लड़की के शव बरामद किए हैं। घटना में छह वर्षीय दो लड़कियां और चार वर्षीय एक लड़का लापता हैं। भुशी बांध से लगभग दो किलोमीटर दूर एक झरने में फिसल गए और जलाशय में डूब गए।’’

घटना के सामने आए वीडियो

घटना के सामने आए वीडियो में बच्चे महिला को पकड़े पानी की तेज धार के बीच जिंदगी और मौत के बीच झूलते नजर आ रहे हैं। लेकिन वो पानी की ताकत के सामने ज्यादा समय टिक नहीं पाते और पानी उन्हें अपने साथ बहा ले जाता है। जिसके बाद किसी की लाश मिलती है तो कोई अभी भी लापता है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article