4 children charred to death in Jharkhand- झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सोमवार को घर के पास घास के ढेर में लगी आग में चार बच्चे जलकर मर गए। पुलिस ने बताया कि घटना चाईबासा के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गितिलिपि गांव में सुबह करीब 11 बजे हुई।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि विस्तृत जांच के लिए एक टीम मौके पर भेजी गई है। उन्होंने बताया कि आग लगने के समय बच्चे घास के ढेर के पास खेल रहे थे। उन्होंने बताया कि आग लगने के सही कारण का पता लगाया जा रहा है।
