देश

बहादुरी की मिसाल! छत्तीसगढ़ में शेरनी की तरह की अपने पिता की रक्षा, 8 हथियारबंद लोगों का सामना कर बचाई जान

एक आदिवासी लड़की की हिम्मत की मिसाल दी जा रही है वो अपने पिता को मारने आए हथियारबंद गिरोह से भिड़ गई और उनका बहादुरी से सामना करते हुए हमले को विफल कर दिया, मामला छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के माओवादी प्रभावित इलाके का है।

Image

शेरनी की तरह की अपने पिता की रक्षा (प्रतीकात्मक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के एक गांव में 17 साल की लड़की की बहादुरी की मिसाल दी जा रही है
  • वो अपने पिता को हत्या के प्रयास से बचाने के लिए आठ हथियारबंद लोगों के एक गिरोह से भिड़ गई
  • उससे हमलावरों से हथियार छीन लिया और शेरनी की तरह अपने पिता की रक्षा की

छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित नारायणपुर जिले में 17 साल की आदिवासी लड़की ने अपने पिता पर आठ हथियारबंद लोगों द्वारा किए गए हमले को विफल कर दिया। उसने हमलावर से कुल्हाड़ी छीन ली और पड़ोसियों के आने तक अपने पिता की रक्षा की, पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है, पुलिस घटना की जांच कर रही है,परिवार को माओवादियों के शामिल होने का संदेह है।

गिरोह उनके घर में घुस गया और किसान पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, लेकिन लड़की ने कुल्हाड़ी चलाने वाले पर हमला किया और उससे हथियार छीन लिया और शेरनी की तरह अपने पिता की रक्षा की। उसके पलटवार से हमलावर घबरा गए और पड़ोसियों को बचाव के लिए कुछ समय मिल गया जिसके बाद हमलावर भाग गए।

पीड़ित सोमधर कोरम को सीने में गहरे घाव के साथ अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत स्थिर है। लेकिन अगर उसकी बेटी ने हिम्मत नहीं दिखाई होती तो वह अस्पताल भी नहीं पहुंच पाता। परिवार का मानना है कि यह माओवादी हमला था, लेकिन पुलिस इससे सहमत नहीं है।

'वे नकाबपोश थे और उनके हाथ में कुल्हाड़ी थी'

TOI ने बेटी से बात की, घटना झारगांव में हुई 'वे आठ लोग थे उन्होंने दरवाजा खटखटाया और मेरे पिता से मिलने की मांग की मैंने खिड़की से बाहर देखा और देखा कि वे नकाबपोश थे और उनके हाथ में कुल्हाड़ी थी। उनमें से दो के पास बंदूकें थीं' लड़की ने कहा, 'मैं थोड़ी देर बाद उन्हें खाना परोसने के लिए लौटी और यह देखकर चौंक गई कि नकाबपोश लोग वापस आ गए थे और उन्होंने मेरे पिता को घेर लिया था। मैं उनकी ओर भागने लगी। मैंने देखा कि उनमें से एक ने अपनी कुल्हाड़ी उठाई और मेरे पिता की छाती पर तान दी।'

' मैंने उससे कुल्हाड़ी छीन ली और उसे दूर फेंक दिया'

उसने कहा 'मैं सिर्फ़ एक सेकंड देर से आई थी और कुल्हाड़ी चलाने वाले से भिड़ गई मैंने उससे कुल्हाड़ी छीन ली और उसे दूर फेंक दिया' वहीं नारायणपुर के एसपी प्रभात सिंह ने कहा कि पुलिस ने हत्या के प्रयास की जांच शुरू कर दी है।

Ravi Vaish
रवि वैश्य author

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों... और देखें

End of Article