देश

Kuno National Park में साउथ अफ्रीका से आ रहे हैं और 12 चीते, किए जा रहे खास इंतजाम, VIDEO

  • Edited by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 11, 2023, 10:16 AM IST

12 more Cheetahs in Kuno national park: फरवरी के अगले हफ्ते यानी 18 फरवरी को कूनो नेशनल पार्क में 12 और चीते आने वाले हैं ये साउथ अफ्रीका से आ रहे हैं ऐसा बताया जा रहा है।

Image

कूनो नेशनल पार्क में 12 और चीते आने वाले हैं

KEY HIGHLIGHTS

  1. कुनो नेशनल पार्क में अफ्रीकी चीते लाने की तैयार शुरू हो गई है
  2. 7 नर और 5 मादा चीतों को साउथ अफ्रीका से कूनो लाया जाएगा
  3. नामीबिया से आए 8 चीते कुनो के वातावरण के मुताबिक अपने आप को ढाल चुके हैं

Cheetahs In Kuno: चीतों परियोजना (project cheetahs) के तहत नामिबिया से लाये गए 8 चीते के सफल प्रयोग के बाद अब कुनो नेशनल पार्क में अफ्रीकी चीते लाने की तैयार शुरू हो गई है, इसके लिए 10 बाड़े बनाकर तैयार कर लिए गए हैं। 7 नर और 5 मादा चीतों को भारत ले जाने के लिए विमान दिल्ली से साउथ अफ्रीका के लिए उड़ान भरेगा।

गौर हो कि साउथ अफ्रीका से चीतों को भारत को देने के लिए दोनों सरकार के बीच MOU साइन हुआ है, जिसके बाद 12 चीतों के आने का रास्ता साफ हो गया और चीतों के लिए एक बार फिर से कुनो नेशनल पार्क में विशेष तैयारियां की जा रही है।

14 फरवरी को चीता टास्क फोर्स की बैठक में नए 12 चीतों के भारत आने से पहले कूनो नेशनल पार्क के मुक्त जंगली क्षेत्र में नामीबिया से लाए गए चीतों को छोड़ने की तैयारी तय करने के लिए बैठक होगी।

सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की तैयारियों में वैज्ञानिक जुटे

वहीं साउथ अफ्रीका से 12 और चीते लगाए जाएंगे उनको सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की तैयारियों में वैज्ञानिक जुटे हैं बताते हैं कि क्वारंटीन के दौरान उनकी शिकार की आदत बनी रहे, इसके लिए उनके बाड़े में शाकाहारी जीव छोड़े जाएंगे ऐसा कहा जा रहा है।

Cheetahs in KNP

Cheetahs in KNP

नामीबिया से लाये गए 8 चीतों को कुनो नेशनल पार्क में छोड़ा था

ध्यान रहे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों अपने जन्म दिन पर करीब 4 महीने पहले 17 सितम्बर को चीता सेंचुरी की शुरूआत की गई थी, इस दौरान नामीबिया से लाये गए 8 चीतों को कुनो नेशनल पार्क में छोड़ा था फिलहाल नामीबिया से लाये गए सभी 8 चीते कुनो के वातावरण के मुताबिक अपने आप को इस माहौल में ढाल चुके हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article