देश

TMC प्रतिनिधिमंडल ने CEC ज्ञानेश कुमार से की मुलाकात; अभिषेक बनर्जी बोले- किसी मुद्दे पर नहीं मिला ठोस जवाब

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान, अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से 8 से 10 मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी विषय पर ठोस जवाब नहीं दिया गया।

Image

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी (फाइल फोटो साभार: ANI)

Photo : ANI

Bengal SIR: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान, अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से 8 से 10 मुद्दों पर चर्चा की।

ढाई घंटे तक बैठक

समचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तृणमूल सांसद ने CEC ज्ञानेश कुमार के साथ मुलाकात के बाद बताया कि बैठक में 8 से 10 मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक दोपहर 12 बजे शुरू हुई और करीब ढाई घंटे तक चली।

TMC ने EC पर लगाए आरोप

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि इससे पहले 28 नवंबर को पार्टी का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला था, जिसमें आयोग से पांच सवाल पूछे गए थे, लेकिन किसी भी सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि उसी रात चुनाव आयोग ने चुनिंदा पत्रकारों को जानकारी लीक कर यह दावा किया कि सभी सवालों के जवाब दे दिए गए थे। हालांकि, इसके तुरंत बाद मैंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि तृणमूल के पास डिजिटल सबूत हैं।

अभिषेक बनर्जी ने पिछली मुलाकात का जिक्र कर बताया कि चुनाव आयोग ने पिछली बार हमारे किसी भी सवाल का एक भी जवाब नहीं दिया था... इस बार की बैठक में भी दो-तीन बिंदुओं को छोड़कर किसी मुद्दे पर कोई स्पष्टता नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह एसआईआर (SIR) को लेकर सवाल उठाते हैं, तो चुनाव आयोग चर्चा को नागरिकता के मुद्दे पर ले जाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी विषय पर ठोस जवाब नहीं दिया गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article