देश

इतनी बड़ी लापरवाही! त्रिपुरा के डिटेंशन सेंटर से 10 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिए फरार, अधिकारियों में मचा हड़कंप

त्रिपुरा में सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है, क्योंकि 10 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिए, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, अगरतला के पास स्थित एक डिटेंशन सेंटर से फरार हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना 29 सितंबर को पश्चिम त्रिपुरा जिले के नरसिंहगढ़ डिटेंशन सेंटर में हुई। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब 1 अक्टूबर को उत्तर त्रिपुरा के धर्मनगर जेल से छह कैदी भाग गए थे।

Image

अगरतला के पास स्थित एक डिटेंशन सेंटर से 10 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिए फरार हो गए। (फोटो सोर्स: iStock)

Photo : iStock

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के पास स्थित एक डिटेंशन सेंटर से 10 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिए फरार हो गए। फरार होने वालों में एक नाबालिग भी है। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना 29 सितंबर को पश्चिम त्रिपुरा जिले के नरसिंहगढ़ डिटेंशन सेंटर में हुई।

त्रिपुरा पुलिस के प्रवक्ता राजदीप देब ने बताया कि ये सभी आरोपी बांग्लादेश प्रत्यर्पण की प्रक्रिया के दौरान फरार हुए। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और इनकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके साथ ही डिटेंशन सेंटर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

धर्मनगर जेल से भागे छह कैदी

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब 1 अक्टूबर को उत्तर त्रिपुरा के धर्मनगर जेल से छह कैदी भाग गए थे, जिनमें से दो को बाद में पकड़ लिया गया।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article