हेल्थ

99% लोग रोज खा रहे हैं हड्डियों के दुश्मन ये 4 फूड्स, खुद बढ़ा रहे Bone फ्रैक्चर का रिस्क, कहीं आप भी नहीं शामिल

Worst Foods For Bones In Hindi: हड्डियों की सेहत सिर्फ दूध और सप्लीमेंट से नहीं बनती, बल्कि रोजमर्रा की डाइट में छुपे दुश्मनों से भी बचना जरूरी है। डाइटिशियन के मुताबिक कुछ आम फूड्स हड्डियों को कमजोर बनाते हैं और बोन फ्रैक्चर का खतरा बढ़ाते हैं। जानिए वो कौन से 4 फूड्स हैं जिन्हें हम रोज खाते हैं और कैसे ये हड्डियों की दुश्मनी निभाते हैं।

Image

Foods That Damage Bones In Hindi

Worst Foods For Bones In Hindi: हममें से ज्यादातर लोग हड्डियों की सेहत को लेकर तभी जागरूक होते हैं जब डॉक्टर कैल्शियम की कमी बता देता है या फिर कोई फ्रैक्चर हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फूड्स ऐसे हैं जिन्हें आप रोज खाते हैं और वो धीरे-धीरे आपकी हड्डियों को अंदर से कमजोर कर रहे होते हैं? हेल्थ इंफ्लुएंसर और न्यूट्रिशनिस्ट डाइटिशियन प्रियंका बताती हैं कि कोल्ड ड्रिंक, ज्यादा चाय-कॉफी, मीठा और नमक वाली चीजें आपकी हड्डियों को चुपचाप नुकसान पहुंचा रही हैं।

हड्डियों को कमजोर बनाने वाले फूड्स - Foods That Damage Bones In Hindi

कोल्ड ड्रिंक से घटती है बोन डेंसिटी

अगर आप भी थकान में या मस्ती में कोल्ड ड्रिंक पीते हैं तो जरा संभल जाइए। इसमें मौजूद फॉस्फोरिक एसिड आपके शरीर का पीएच बिगाड़ता है और कैल्शियम के अवशोषण में रुकावट डालता है। इसका सीधा असर आपकी हड्डियों पर पड़ता है, जिससे उनकी डेंसिटी धीरे-धीरे कम होने लगती है।

ज्यादा चाय-कॉफी भी है हड्डियों की दुश्मन

कैफीन वाली ड्रिंक्स जैसे चाय और कॉफी का एक-दो कप तक चल जाता है, लेकिन अगर इनकी मात्रा बढ़ा दी जाए तो यह कैल्शियम के शरीर में जाने के प्रोसेस को प्रभावित करती है। इससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और चोट लगने पर जल्दी फ्रैक्चर का खतरा भी बढ़ जाता है।

मीठे फूड्स बढ़ाते हैं इन्फ्लामेशन

बिस्किट, केक, मिठाइयां और मीठे ड्रिंक्स भले ही स्वाद में अच्छे लगते हों लेकिन इनमें मौजूद माल्टोडेक्सट्रिन और हाई फ्रूक्टोज कॉर्न सिरप शरीर में सूजन बढ़ाते हैं। जब शरीर में इन्फ्लामेशन होती है तो विटामिन D और कैल्शियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों का अवशोषण रुक जाता है, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।

अत्यधिक नमक भी कर देता है नुकसान

चिप्स, अचार और पैकेज्ड फूड्स में नमक की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ज्यादा नमक खाने से शरीर में सोडियम का स्तर बढ़ जाता है और इससे कैल्शियम यूरिन के ज़रिए बाहर निकलने लगता है। इसका सीधा असर हड्डियों की मजबूती पर पड़ता है।

तो खाना सोच-समझकर चुनें

हड्डियों की मजबूती सिर्फ सप्लीमेंट या एक्सरसाइज से नहीं आती, बल्कि इस बात से भी तय होती है कि आप क्या खा रहे हैं। रोजमर्रा की डाइट में शामिल ये फूड्स धीरे-धीरे हड्डियों की ताकत खत्म कर सकते हैं। अब वक्त है अपनी थाली को फिर से परखने का और इन खतरनाक आदतों को कम करने का ताकि हड्डियां सालों तक मजबूत बनी रहें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article