हेल्थ

फेफड़ों के कैंसर की शुरुआत होने पर शरीर में दिखते हैं ये 4 लक्षण, इग्नोर करने से जानलेवा हो सकता है रोग

World Lung Cancer Day 2025 : लगातार बढ़ता वायु प्रदूषण और धूम्रपान जैसे नशे के कारण लंग्स का कैंसर आज तेजी से बढ़ता जा रहा है। आज लंग कैंसर दिवस (1 अगस्त) के मौके पर हम आपको लंग कैंसर की शुरुआत में दिखने वाले कुछ लक्षण बताने जा रहे हैं। जिन्हें आपको भूलकर भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

symptoms of lung cancer (Photo - Canva)

World Lung Cancer Day 2025 : लंग कैंसर एक गंभीर समस्या है, जो इलाज के अभाव में जानलेवा साबित हो सकती है। फेफड़ों का कैंसर दुनिया भर में तेजी से बढ़ने वाली बीमारियों में से एक है। भारत में भी लंग कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सबसे बड़ी चुनौती यह है कि शुरुआती दौर में इसके लक्षण सामान्य बीमारियों जैसे दिखते हैं। यही कारण है कि लोग अक्सर इसके इलाज में शिथिलता बरतते हैं। आज विश्व लंग कैंसर दिवस के मौके पर हम आपको इसके कुछ शुरुआती लक्षण बताने जा रहे हैं।

लंग कैंसर के शुरुआती लक्षण - Early Symptoms Of Lung Cancer In Hindi

1. लगातार खांसी रहना

फेफड़ों के कैंसर का सबसे शुरुआती लक्षण लगातार खांसी रहना है। यदि आपको हफ्तों और महीनों से लगातार खांसी की समस्या है। तो आपको लंग कैंसर का खतरा हो सकता है। यदि आपकी खांसी समय के साथ बढ़ती जा रही है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

2. सांस लेने में कठिनाई और चेस्ट पेन

फेफड़ों का कैंसर होने पर आपके लंग्स में सूजन और ब्लॉकेज की समस्या होने लगती है। जिससे आपको सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। इससे पीड़ित मरीज थोड़े सा काम करने में ही हांफने लगता है। यदि आपको सांस लेने में कठिनाई और सीने में दर्द हो तो आपको लंग की जांच करानी चाहिए।

3. खांसी के साथ खून आना

फेफड़ों का कैंसर होने पर आपको लगातार खांसी तो रहती है। इसके अलावा आपको खांसा में खून भी आ सकता है। जी हां यदि आपको खांसी में बलगम और इसके साथ खून भी दिखे तो ये लंग कैंसर की शुरुआत का संकेत हो सकता है।

4. आवाज में बदलाव

कई बार लंग कैंसर का असर आपके गले में भी देखने को मिलता है। यदि आपकी आवाज भारी या कर्कश होने लगी है, तो आपको लंग कैंसर का खतरा हो सकता है। यदि आपको अचानक से आवाज में काफी बदलाव दिखे तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article