World Heart Day 2023: इन दिनों दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हर उम्र के लोग दिल की बीमारी से जुझ रहे हैं। इस वजह से हार्ट अटैक का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो 30 साल से कम उम्र के लोग भी दिल की बीमारी से जुझ रहे हैं। दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का असल कारण खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान है। ऐसे में हार्ट से जुड़ी बीमारियों को के बारे में लोगों को बताने और इसकी जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
विश्व हृदय दिवस का इतिहास - World Heart Day History
विश्व हृदय दिवस मनाने की शुरुआत 24 सितंबर 2000 को हुई थी। वर्ल्ड हार्ट डे की शुरुआत साल 2000 में वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन (WHF) और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने साथ मिलकर की थी। वर्ल्ड हार्ट डे को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच हृदय संबंधी रोगों की जागरूकता फैलाना है। ताकि हार्ट डिजीज के बचा जा सके।
वर्ल्ड हार्ट डे 2023 थीम - World Heart Day 2023 Theme
हर साल की तरह इस साल भी वर्ल्ड हार्ट डे एक थीम के साथ मनाया जाएगा। इस साल वर्ल्ड हार्ट डे की थीम 'Use heart, know heart is open-ended' है।
वर्ल्ड हार्ट डे का महत्व - Importance and significance of World Heart Day
दुनियाभर में दिल के मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। हर उम्र के लोग हार्ट से जुड़ी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। हार्ट से जुड़ी बीमरियों की वजह से कार्डियक स्ट्रोक का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ा है जो दुनिया में मृत्यु का सबसे बड़ा कारण हैं। हर साल लगभग 18.6 मिलियन लोग हार्ट डिजीज या स्ट्रोक के कारण मर जाते हैं। ऐसे में वर्ल्ड हार्ट डे सेलिब्रेट करने का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच दिल की सेहत को लेकर जागरूकता फैलाना है। जिसके जरिए दिल की सेहत का ध्यान रखा जा सके।
