हेल्थ

क्यों और कब मनाया जाता है विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस? जानें इसका इतिहास, उद्देश्य और थीम

World Food Safety Day 2025 : हर साल 7 जून के दिन World Food Safety Day के रूप में मनाया जाता है। लोगों को खानपान की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और इससे होने वाले रोगों में कमी लाना इसका उद्देश्य है। आज हम आपको विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का इतिहास, उद्देश्य और थीम के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

world food safety day 2025

World Food Safety Day 2025 : खाद्य सुरक्षा एक वैश्विक अभियान है जिसका असर सीधे लोगों पर दिखना चाहिए। लोगों की सेहत को खाद्य सुरक्षा में होने वाली लापरवाही को देखते हुए हर साल 7 जून के दिन विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इस दि का उद्देश्य लोगों को खराब खानपान और उसके कारण होने वाली हेल्थ प्रॉब्लम से अवगत करना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार खराब खाने की वजह से रोजाना करीब 16 लाख लोग बीमार होते हैं। इस आंकड़े से आप समझ गए होंगे कि खाद्य सुरक्षा कितना बड़ा विषय है। आज हम आपको विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day) का इतिहास, उद्देश्य और थीम के बारे में बताने जा रहे हैं।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का इतिहास- History of World Food Safety Day

United Nations General Assembly ने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने का फैसला 20 दिसंबर 2018 को लिया था। इसी दिन इसे मनाने की तारीख 7 जून तय की गई। यही कारण है कि पहली बार साल 2019 में 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day) मनाया गया।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का उद्देश्य - Significance of World Food Safety Day

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने का उद्देश्य दूषित खान पान से सेहत की सुरक्षा करना है। खराब खाने से आपको कई सारी बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के तरह ऐसे कई तरह के कार्यक्रमों आयोजित किए जाते हैं जिससे लोगों के खानपान की सुरक्षा और सफाई के महत्व को समझाया जा सके। इस दिन को मनाने का उद्देश्य व्यक्ति को पौष्टिक और संतुलित भोजन के बारे में जागरूक भी करना है। इसके अलावा मिलावटी चीजों की परख के बारे में भी लोगों में जागरूक बढ़ाना है।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2025 की थीम - Theme of World Food Safety Day 2025

हर साल विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने के लिए एक खास तरह की थीम तैयार की जाती है। इस साल के लिए थीम - Food Safety : Science in Action, यानी खाद्य सुरक्षा : क्रियाशील विज्ञान है। इस थीम के अनुसार अब साल भर अलग-अलग कार्यक्रम खाद्य सुरक्षा के बारे में चलाए जाएंगे।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article