हेल्थ

World Diabetes Day 2022: आज है वर्ल्‍ड डायबिटीज डे, जानें क्या है इस साल की थीम

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Nov 14, 2022, 06:17 AM IST

World Diabetes Day 2022 date and theme : विश्व में मधुमेह (डायबिटीज) के बढ़ते मामलों को देखते हुए विश्व मधुमेह दिवस यानी वर्ल्‍ड डायबिटीज डे मनाने की पहल की गई थी। इसका मकसद लोगों में इस बीमारी के विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूकता को फैलाना है। यहां जानें इस कब मनाया जाता है वर्ल्‍ड डायबिटीज डे और क्या है इस साल की थीम।

Image

World Diabetes Day 2022: आज है वर्ल्‍ड डायबिटीज डे, जानें क्या है इस साल की थीम

World Diabetes Day 2022 date and theme : डायबिटीज के मरीज दुनिया में बढ़ते जा रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनियाभर में हर साल डायबिटीज से करीब 40 लाख मरीजों की मौत होती है। इसलिए वैश्विक स्‍तर पर लोगों को मधुमेह (डायबिटीज) के बारे में जागरूक करने , इसके उपचार,निदान,देखभाल के बारें में लोगों को बताने के लिए हर वर्ष 14 नवंबर को वर्ल्‍ड डायबिटीज डे (When is World Diabetes Day Celebrated) मनाया जाता है।

Why we celebrate World Diabetes Day on 14th November

बता दें कि शरीर में इंसुलिन का बैलेंस बिगड़ने से डायबिटीज की बीमारी होती है। इस हेल्थ प्रॉब्लम को शुगर या मधुमेह भी कहा जाता है। इंसुलिन के सह-खोजकर्ता डॉ फ्रेड्रिक बैंटिंग के जन्मदिन को विश्व मधुमेह दिवस के रूप में हर साल मनाया जाता है। इस वजह से वर्ल्ड डायबिटीज डे हर साल 14 नवंबर को मनाते हैं।

World Diabetes Day 2022 History

वर्ल्ड डायबिटीज डे पहली बार साल 1991 में मनाया गया था। इसकी घोषणा अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह महासंघ ( International Diabetes Federation - IDF) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation - WHO) ने की थी।

World Diabetes Day 2022 Theme

इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन (International Diabetes Federation) हर साल वर्ल्ड डायबिटीज डे को मनाने के लिए एक खास थीम रखता है! इस साल की वर्ल्‍ड डायबिटीज डे की थीम - देखभाल तक पहुंच के बड़े बहु-वर्षीय विषय के तहत मधुमेह शिक्षा तक पहुंच - रखी गई है। इसका उद्देश्‍य है कि लोगों को सही समय पर सही इलाज और इसकी सही जानकारी मिले। इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लोगों के बीच मधुमेह के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी।

आजकल के बदलते खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से डायबिटीज एक आम समस्या हो गई है।यह स्‍वास्‍थ्‍य के लिए काफी हानिकारक है। इसलिए डब्‍लूएचओ लोगों को हर वर्ष जागरूक करता है और इससे होने वाले नुकसान, इसके सही इलाज और सावधानी को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाता है।

World Diabetes Day 2022 Significance

दुनिया भर में प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए डब्‍लूएचओ ने एक नई पहल शुरू की है जिसका उद्देश्‍य है कि मधुमेह से पीड़ित सभी लोगों की सही समय पर उचित उपचार और सही कीमतों पर एक जैसा इलाज, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण उपचार और देखभाल तक पहुंच हो।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article