हेल्थ

विश्व स्तनपान सप्ताह 2025: बच्चे को करा रही हैं ब्रेस्टफीडिंग, तो साफ-सफाई का रखें खास ख्याल, जानें हाइजीन संबंधी सुझाव

World Breastfeeding Week 2025 : यदि आप बच्चे को स्तनपान करा रही हैं, तो आपको पर्सनल हाइजीन का खास ख्याल रखना चाहिए। जी हां कुछ जरूरी सावधानियों के साथ अपनी और बच्चे की सेहत का ख्याल रखा जा सकता है। आइए जानते हैं स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए कुछ टिप्स...

Image

some hygiene tips about breastfeeding (Photo - Canva)

World Breastfeeding Week 2025 : अगस्त माह का पहला सप्ताह यानी 1-7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। इस सप्ताह को मनाने का उद्देश्य महिलाओं को स्तनपान के प्रति जागरूक करना और मां और बच्चे की सेहत का ध्यान रखना है। इस सप्ताह को मनाने के लिए हर साल एक खास थीम तैयार की जाती है। जिसके आधार पर सप्ताह भर कार्यक्रम दुनिया भर में आयोजित किए जाते हैं। आज हम आपको विश्व स्तनपान सप्ताह के मौके पर कुछ जरूरी सावधानियां बताने जा रहे हैं, जिन्हें स्तनपान के दौरान महिला को जरूर फॉलो करना चाहिए।

कपड़े बदलना है जरूरी

बच्चे को स्तनपान कराते समय मां के कपड़ों पर भी कुछ दूध की बूंदें अक्सर गिर जाती हैं। जिससे बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए समय-समय पर कपड़े बदलना जरूरी है। इस तरह मां और बच्चा दोनों को संक्रमण का खतरा कम हो सकता है।

खुले में ब्रेस्टफीडिंग से बचें

यदि आप ब्रेस्टफीडिंग के लिए किसी खुले स्थान का चयन कर रही हैं, तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। स्तनपान के लिए हमेशा ऐसी जगह बैठें जहां धूल-मिट्टी और प्रदूषण न हो। इससे मां और बच्चा दोनों को फायदा मिलेगा।

परफ्यूम न लगाएं

स्तनपान कराने वाली महिलाओं को परफ्यूम का इस्तेमाल करने से परहेज करना चाहिए। स्तनपान के दौरान हानिकारक केमिकल वाले परफ्यूम के संपर्क में आने से बच्चे की सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

स्तन की सफाई का ख्याल

ब्रेस्टफीडिंग से पहले मां को अपने स्तनों की सफाई का ख्याल जरूर रखना चाहिए। इसके लिए आप ब्रेस्ट वाइप्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि ध्यान रखें कि ये वाइप्स किसी तरह अल्कोहल या सुगंध वाले न हों। वाइप्स न होने पर आप साफ-सुथरे गीले सूती कपड़े का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article