हेल्थ

सर्दियों में वेट लॉस के लिए सुबह पिएं ये देसी ड्रिंक, मोम की तरह पिघलेगी शरीर की चर्बी, पीते ही शरीर में आएगी गर्मी

Winter Weight loss Drink In Hindi: सर्दियों में अगर आप भी अपने शरीर को गर्म रखने के साथ तेजी से मोटापा कम करना चाहते हैं, तो ऐसे में सुबह इन देसी ड्रिंक्स को पीने से आपको बहुत फायदा मिल सकता है। ये आपके मेटाबॉलिज्म को कई गुणा बढ़ा देंगी और वेट लॉस में मदद करेंगी।

Image

Winter Weight loss Drink In Hindi

Winter Weight loss Drink In Hindi: सर्दियों के मौसम में लोग दिनभर खूब चाय पीते हैं। इसके साथ पराठे और तरह-तरह के स्नैक्स खाते हैं। इसलिए ठंड के मौसम में लोगों को वजन काफी बढ़ जाता है। लेकिन जो लोग पहले से मोटापे से परेशान हैं और वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान वेट लॉस में काफी परेशानी होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ठंडे मौसम में हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। जिससे शरीर की कैलोरी बर्न करने की रफ्तार धीमी हो जाती है। अच्छी बात यह है कि सर्दियों में कुछ ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल करके आप आसानी से मेटाबॉलिज्म को तेज कर सकते हैं। ये गर्म ड्रिंक्स आपको ठंडे मौसम में गर्म रखने के साथ-साथ शरीर की चर्बी को तेजी से पिघलाने में मदद करेंगी। आइए इन चमत्कारी ड्रिंक्स के बारे में जानते हैं...

सर्दियों में वेट लॉस के लिए सुबह पिएं ये ड्रिंक्स - Winter Morning Drink For Weight Loss In Hindi

अदरक हल्दी चाय

ठंडे मौसम में अपने दिन को एक गर्म स्टार्ट देने के लिए इस चाय से बेहतर क्या हो सकता है। इस चाय को पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा, आप गर्म महसूस करेंगे और पाचन क्रिया दुरुस्त होगी। यह शरीर को डिटॉक्स और सूजन कम करने में भी मदद करती है।

जीरा और अजवाइन का पानी

सुबह के समय आप कुछ मसालों का पानी पीकर भी कर सकते हैं। ये शरीर को गर्म रखने में बहुत कारगर हैं। साथ ही, मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट करते हैं। आपको बस एक गिलास पानी में 1-1 छोटा चम्मच जीरा और अजवाइन डालकर उबाल लेना है। इसे छानकर नींबू का रस मिलाकर पिएं।

ग्रीन टी में नींबू और शहद

वेट लॉस के लिए ग्रीन टी को एक बेहतरीन ड्रिंक माना जाता है। यह आपके शरीर को गर्म रखने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में भी मदद करती है। शरीर की गंदगी साफ करने में यह बहुत कारगर ड्रिंक है। आप रोज सुबह एक कप ग्रीन टी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पी सकते हैं। ध्यान रखें कि शहद थोड़ा चाय ठंडा होने पर मिलाएं।

दालचीनी की चाय

इस चाय को पीने से शरीर में इंसुलिन हार्मोन रेगुलेट रहता है। यह शुगर के मरीजों के लिए भी बहुत लाभकारी चाय है। यह शरीर की चर्बी को पिघलाने के साथ-साथ डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मदद करती है।

ब्लैक कॉफी में घी

वेट लॉस के लिए कॉफी को सबसे शक्तिशाली फैट बर्नर माना जाता है। इसमें कैफीन, एंटीऑक्सीडेंट और कई औषधीय गुण होते हैं, जो शरीर की चर्बी जलाने की रफ्तार कई गुणा बढ़ा देते हैं। ब्लैक कॉफी में घी मिलाकर पीने से यह आंतों को नुकसान नहीं पहुंचाती है। यह आपको सर्दियों में गर्मी का एहसास भी देती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article