National Dengue Day 2024: मच्छरों दिखने में भले ही छोटे होते हैं, लेकिन ये आपको गंभीर बीमारियों शिकार बना सकते हैं। अगर कोई संक्रमित मच्छर आपको काट ले, तो आप तुरंत बीमार पड़ सकते हैं। खासकर गर्मियों में आप इनकी वजह से डेंगू और मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। डेंगू मच्छरों को काटने से होने वाली एक गंभीर बीमारी है, जो जानलेवा साबित हो सकती है। हार सालह हजारों-लाखों को लोग इसकी चपेट में आते हैं और बहुत से लोग इसकी वजह से अपनी जान गंवा देते हैं। हालांकि, अगर समय रहते इसके लक्षणों को पहचानकर उपचार लिया जाए, तो किसी भी तरह के गंभीर नुकसान से बचा जा सकता है। लेकिन डेंगू को लेकर लोगों में जागरूकता की कमी की वजह से लोग डेंगू के लक्षणों को आम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। साथ ही, जागरूकता के अभाव की वजह से डेंगू का प्रकोप गर्मियों के दौरान इतना बढ़ जाता है। इस गंभीर बीमारी के खतरे को कम करने और इससे बचाव के लिए लोगों का इसके प्रति जागरूक होना बहुत आवश्यक है। इसलिए डेंगू को लेकर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के हर साल 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है।
राष्ट्रीय डेंगू दिवस का महत्व - National Dengue Day Importance
डेंगू की रोकथाम के लिए इस दिन का खास महत्व है। राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर लोगों को अलग-अलग तरीकों से डेंगू के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। जगह-जगह डेंगू की जागरूकता को लेकर कैंप लगाए जाते हैं, साथ ही कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इसमें डॉक्टर और हेल्थ केयर प्रोफेशनल भी हिस्सा लेते हैं। डेंगू को लेकर भ्रामक जानकारियों और गलत धारणाओं का खंडन किया जाता है। जिससे कि लोग गलत सूचनाओं से बच सकें और किसी भी तरह की गलती न करें। यह दिवस डेंगू की रोकथाम और इसके प्रसार को रोकने को लेकर लोगों में जागरूकता को बढ़ावा देता है।
राष्ट्रीय डेंगू दिवस 2024 की थीम - National Dengue Day Theme 2024
हर साल राष्ट्रीय दिवस का विषय अलग होता है। इस साल का विषय ‘डेंगू रोकथाम' रखा गया है। यह थीम पूरी तरह से डेंगू की रोकथाम पर आधारित है। इसमें डेंगू की चपेट में आने से कैसे बचा जा सकता और इसके प्रसार को रोकने को लेकर जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाएगा।
राष्ट्रीय डेंगू दिवस का इतिहास - National Dengue Day History
राष्ट्रीय डेंगू दिवस की शुरुआत स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा की गई थी। डेंगू से पीड़ित लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी और जागरूकता की कमी के चलते इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया गया। इस दिवस को मनाने के लिए 16 मई को मई की तारीख निर्धारित की गई है। हर साल इस दिन ही राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
