World Mosquito Day 2024: बरसात के मौसम में आपने देखा होगा कि मच्छरों का आतंक काफी बढ़ जाता है। इस दौरान मच्छर जनित बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जीका वायरस आदि का खतरा बहुत बढ़ जाता है। हर साल इस दौरान हजारों-लाखों लोग बीमार पड़ते हैं। अध्ययन में यह भी पाया गया है कि एक दशक में मच्छर जनित बीमारियों की वजह से 6 मिलियन लोगों की मौत होती हैं। ऐसे में लोगों को इस दौरान बहुत अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। मच्छर जनित बीमारियों की चपेट में आने से लोगों को बचाने और उन्हें इसको लेकर जागरूक करने के लिए हर साल 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता है।
विश्व मच्छर दिवस का महत्व - World Mosquito Day Importance In Hindi
यह दिन मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों की रोकथाम में बहुत अहम भूमिका निभाता है। हर साल यह दिन इस उद्देश्य के साथ मनाया जाता है कि लोगों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके। इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों और कैंपेन के माध्यम से लोगों को मच्छरों के कारण होने वाली बीमारियां और उनसे बचाव के लिए जरूरी उपायों को लेकर जागरूक किया जाता है, जिससे कि हर साल हजारों लोगों की जान बचाई जा सके।
विश्व मच्छर दिवस का इतिहास - World Mosquito Day History In Hindi
आपको बता दें कि इस दिन का इतिहास काफी प्राचीन है। सन् 1897 में, सर रोनाल्ड रॉस ने पाया था कि मच्छरों के काटने से मलेरिया फैलता है। इस दिवस को मनाने की शुरुआत लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन द्वारा की गई थी है। वह हर साल इस दिन को पार्टियों और प्रदर्शनियों के साथ मनाते हैं। जिससे कि लोगों के बीच मच्छर जनित बीमारियों को प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। साथ ही, इनके बीमारी के लक्षण और उपचार को लेकर भी जानकारी दी जाती है। इससे लोगों को बीमार होने से बचने में बहुत मदद मिल सकती है।
विश्व मच्छर दिवस 2024 थीम - World Mosquito Day 2024 Theme In Hindi
हर साल इस दिन लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने का विषय अलग होता है। इस साल विश्व मच्छर दिवस 2024 की थीम "अधिक न्यायसंगत दुनिया के लिए मलेरिया के खिलाफ लड़ाई को तेज करना" है। यह थीम मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों की रोकथाम, उनकी पहचान और उपचार तक पहुंचने की आवश्यकता पर जोर देती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
