डाइजेशन के लिए जहर का काम करती है दूध वाली चाय, बनाती है ये खतरनाक बीमारियां, जानें खाली पेट क्यों करें इससे परहेज

Milk Tea Effects On Stomach In Hindi: अगर आप भी चाय पीने के शौकीन हैं और सुबह उठते ही एक गर्म चाय की प्याली पीते हैं, तो आपको बता दें कि इसका आपके पाचन तंत्र पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। यह आपकी पाचन शक्ति को कमजोर करने के साथ-साथ इससे जुड़ी कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनती है। लंबे समय में यह आदत आपके स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकती है।

Milk Tea Effects On Stomach In Hindi

Milk Tea Effects On Stomach In Hindi

Milk Tea Effects On Stomach In Hindi: हममें से ज्यादातर लोगों का दिन बिना चाय के शुरू नहीं होता है। बहुत से लोग सुबह ब्लैक टी या हर्बल चाय का सेवन करते हैं। लेकिन अधिकांश लोग दूध वाली चाय पीते हैं। आपने अक्सर सुना होगा की दूध वाली चाय सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह होती है। खासकर खाली पेट इसके सेवन जरूर परहेज करना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं, दूध वाली चाय सबसे ज्यादा नुकसान आपके डाइजेशन को पहुंचाती है। यह पाचन संबंधी समस्याओं के लिए जिम्मेदार प्रमुख कारकों में है। अगर आप भी सुबह चाय पीने के शौकीन हैं, तो यह लेख आपके लिए है...

डाइजेशन के लिए क्यों खतरनाक है दूध वाली चाय- Why Milk Tea Is Bad For Our Digestion In Hindi

जब आप चाय में दूध मिलाते हैं, तो यह आपकी पाचन क्रिया और आंतों को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। इसकी वजह से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट का अवशोषण कम हो सकता है, जिससे इसके औषधीय लाभ प्रभावित हो सकते हैं। दूध में मौजूद प्रोटीन चाय के लाभकारी गुणों के साथ गड़बड़ कर सकता है, जिससे उनका प्रभाव धीमा हो जाता है। इसकी वजह से पेट में गैस, अपच, ब्लोटिंग, सीने में जलन आदि जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। दिन के अन्य समय भी आपको चाय पीते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे,

1. नॉनवेज खाने के बाद न पिएं

मांस जैसे भारी प्रोटीन वाले फूड के बाद चाय का सेवन पाचन और पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा बन सकता है।

2. चाय और आयरन रिच फूड्स

चाय में टैनिन होता है, जो आयरन के अवशोषण को रोक सकता है। पालक या सप्लीमेंट्स जैसे आयरन से भरपूर चीजों के साथ पीने से बचें।

3. चाय और मीठा नाश्ता

चाय को चीनी वाली चीजों के साथ मिलाने से ऊर्जा में कमी आ सकती है और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

4. चाय और फल

फलों के तुरंत बाद चाय पीने से एसिडिटी और सूजन हो सकती है। इसलिए दोनों के बीज बीच अंतर रखना सबसे अच्छा है।

5. दूध युक्त ग्रीन टी

ग्रीन टी के एंटीऑक्सीडेंट दूध के प्रोटीन से बंध सकते हैं, जिससे इसके स्वास्थ्य लाभ कम हो जाते हैं।

इसके अलावा, हमेशा ध्यान रखें कि दूध वाली चाय के साथ बिस्कुट नमकीन व्हाइट ब्रेड आदि का सेवन न करें। यह आपके डाइजेशन को खराब बनाते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। हेल्थ (Health News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Vineet author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला हूं। हेल्थ और फिटनेस जुड़े विषयों में मेरी खास दिलचस्पी है।...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited